कई बार स्ट्रीट फूड्स जैसे- समोसा, पकौड़ा, कचौड़ी, जलेबी या भेलपूरी आदि को दुकानदार आपको अखबार में रखकर दे देते हैं। कुछ लोग तेल में तली चीजों का अतिरिक्त तेल निकालने के लिए भी अखबार का प्रयोग करते हैं। इसके अलावा कुछ दुकानों पर सामान रखने के लिए भी अखबार से बने पेपर बैग का प्रयोग किया जाता है। कई बार घरों में भी आप गीले बर्तन पोंछने, गीले हाथ पोंछने या खाना पैक करने के लिए अखबार का प्रयोग करते हैं। अगर आप भी खाने-पीने की चीजों खासकर ऑयली और गीली चीजों के लिए अखबार का प्रयोग करते हैं, तो सावधान हो जाएं क्योंकि ये आपकी सेहत के लिए बहुत खतरनाक है।
क्यों खतरनाक है अखबार पर खाना
क्या आपने कभी गौर किया है कि अखबार या मैग्जीन के पन्नों पर खाना खाने, खाना रखने या पैक करने से छपे हुए अक्षरों की स्याही खाने पर लग जाती है। कई बार ये स्याही बहुत हल्की होती है और नजर नहीं आती है मगर फिर भी ये बहुत खतरनाक है। दरअसल न्यूज़पेपर पर छपाई के लिए जिस स्याही का इस्तेमाल किया जाता है, उसमें डाई आइसोब्यूटाइल फटालेट, डाइएन आईसोब्यूटाइलेट, ग्रेफाइट आदि तत्व होते हैं। ये इतने खतरनाक तत्व हैं कि इनकी बहुत छोटी मात्रा भी आपके शरीर में कैंसर जैसे घातक रोग पैदा कर सकती है।
इसे भी पढ़ें:- खाली पेट चाय पीना हो सकता है खतरनाक, हो सकते हैं ये 5 परेशानियां
भोजन के साथ जब ये तत्व आपके शरीर में पहुंचते हैं, तो आपके नर्वस सिस्टम में पहुंचकर पूरे शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि अखबार में खाना खाने से किन बीमारियों का होता है खतरा।
मैग्जीन के चिकने पन्ने भी होते हैं खतरनाक
पेट्रोलियम आधारित खनिज तेलों को पेपर पर स्याही को ज्यादा गाढ़ा दिखाने के लिये किया जाता है, तथा कोबाल्ट आधारित एजेंट्स को इसे सुखाने के लिये इस्तेमाल किया जाता है। अगर इन दोनों का सेवन किया जाए तो गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों का कारण बन सकते हैं। अगर आपको लगता है कि मेग्ज़ीन का कागज़ न्यूज़पेपर की तुलना में फ्राइड फूड रखने के लिये बेहतर होता है तो आप गलत हैं। क्योंकि भले ही इनकी स्याही आसानी से खाने में नहीं जाती है, लेकिन इस पेपर को चिकना बनाने व स्याही को ज्यादा टिकाऊ बनाने में इस्तेमाल किये गए कैमिकल कहीं ज्यादा खतरनाक होते हैं।
इसे भी पढ़ें:- शरीर कर रहा है ये 5 संकेत, तो समझें बढ़ गया है आपका कोलेस्ट्रॉल
किन बीमारियों का होता है खतरा
अखबार पर खाना खाने से या ऑयली चीजों से तेल निकालने के लिए अखबार का प्रयोग करने से आपको इन 5 समस्याओं का खतरा होता है।कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का होता है खतरा।
- बच्चों का बौद्धिक विकास हो सकता है प्रभावित।
- ऑटो इम्यून रोगों का खतरा होता है।
- शरीर के हार्मोन्स में परिवर्तन कर सकता है।
- गर्भवती महिलाओं के शिशुओं को हो सकती हैं समस्याएं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Miscellaneous In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version