अगर आप भी दिन की शुरुआत चाय से करते हैं, तो सावधान हो जाएं। आप में से कई लोगों को ज्यादा चाय पीने की आदत होती है, ऐसे में वो सुबह उठने के तुरंत बाद खुद को चाय पीने से नहीं रोक पाते हैं। मगर आपको बता दें कि सुबह खाली पेट चाय पीने से रोजमर्रा की कई समस्याएं तो होती ही हैं, साथ ही कई गंभीर रोगों का भी खतरा बढ़ जाता है। हालांकि चाय में कई ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद हैं मगर इसे सही समय पर पीना बहुत जरूरी है। आइए आपको बताते हैं सुबह खाली पेट चाय पीने के क्या हैं नुकसान और कब चाय पीना होता है सही।
कई बीमारियों का होता है खतरा
चाय में कैफीन होता है। अगर आप सुबह उठते ही सबसे पहले चाय पीते हैं, तो इसका आपके ब्लड प्रेशर पर असर पड़ता है। इसलिए खाली पेट चाय नहीं पीना चाहिए। दरअसल रात भर की नींद के दौरान आपके शरीर में कई तरह की क्रियाएं होती हैं, साथ ही कई हार्मोनल बदलाव होते हैं। ऐसे में अगर सुबह उठते ही चाय पीने की आदत शरीर के लिए अच्छी नहीं है। कैफीन की मात्रा शरीर में कॉर्टिसोल यानी स्टेरॉयड हार्मोंस को बढ़ा देती है, जिससे शरीर को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इनमें दिल से संबंधित समस्याएं, डायबिटीज़ व वजन का बढ़ना प्रमुख होती हैं।
इसे भी पढ़ें:- दांतों की सेंसिविटी से छुटकारा पाना है, तो ब्रश करते समय ध्यान रखें ये 5 बातें
मेटाबॉलिज्म होता है प्रभावित
सुबह उठते ही चाय पीने से आपका मेटाबॉलिक सिस्टम प्रभावित होता है। दरअसल चाय में एसिडिक और अल्कलाइन तत्व होते हैं। ये तत्व जब खाली पेट में पहुंचते हैं, तो शरीर का मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है। इसके कारण कई बार आपको सीने में जलन और अन्य परेशानियां हो सकती हैं। खाली पेट चाय पीने वालों अक्सर थकान और चिड़चिड़ेपन की समस्या देखी जा सकती है।
चाय करती है शरीर को डिहाइड्रेट
चाय में डाईयूरेटिक गुण होते हैं इसलिए इसे पीने से शरीर में मौजूद पानी बाहर निकलता है। अगर आप सुबह खाली पेट चाय पीते हैं, तो इससे आपको ज्यादा प्यास लगने की समस्या हो सकती है। चूंकि 6-7 घंटे की नींद के कारण शरीर में मौजूद पानी की कमी पहले ही होती है, इसपर चाय पीने से शरीर तेजी से डिहाइड्रेट होता है। ज्यादा हाइड्रेट हो जाने के कारण शरीर खाद्य पदार्थों में मौजूद तत्वों को अवशोषित नहीं कर पाता है। इसके अलावा बच्चों में सुबह खाली पेट चाय पीने से जल्दी-जल्दी पेशाब लगने की समस्या हो सकती है। इसलिए सुबह सबसे पहले कुछ खाएं, उसके बाद ही चाय पिएं।
इसे भी पढ़ें:- शरीर कर रहा है ये 5 संकेत, तो समझें बढ़ गया है आपका कोलेस्ट्रॉल
मुंह का स्वास्थ्य भी होता है प्रभावित
कई लोगों की आदत होती है कि वो बिना ब्रश किए या पानी से कुल्ला करके ही चाय पी लेते हैं। ये आदत आपके मुंह के लिए खतरनाक हो सकती है। दरअसल जब आप सुबह सबसे पहले चाय पीते हैं, तो मुंह में मौजूद बैक्टीरिया चाय में मौजूद शुगर को तोड़ते हैं और मुंह का एसिडिक लेवल बढ़ा देते हैं। इसके कारण दांतों के ऊपर मौजूद पर्त इनेमल घटता जाता है। इनेमल के क्षरण के कारण दांतों की कमजोरी, सेंसिटिविटी आदि की समस्या हो सकती है।
पेट फूलना और गैस
चाय में दूध का इस्तेमाल होता है। चूंकि दूध में लैक्टोज बहुत अधिक होता है इसलिए सुबह-सुबह खाली पेट इसका सेवन आपके पेट के लिए अच्छा नहीं है। लैक्टोज ज्यादा होने के कारण कई बार सुबह सबसे पहले चाय पीने से पेट फूलने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा कई लोगों को गैस और कब्ज की समस्या भी हो सकती है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Miscellaneous In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version