छोटी प्लेट में खाएं कैलोरी बचाएं

संतुलित और पौष्टिक खानपान शरीर व दिमाग को स्वस्थ रखता है। शरीर की सभी क्रियाएं खानपान पर ही निर्भर करती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
छोटी प्लेट में खाएं कैलोरी बचाएं


संतुलित और पौष्टिक खानपान शरीर व दिमाग को स्वस्थ रखता है। शरीर की सभी क्रियाएं खानपान पर ही निर्भर करती हैं।  आशावादी और ऊर्जावान दृष्टिकोण, रचनात्मकता, बौद्धिक विकास यहां तक की चमकदार त्वचा, अच्छे बालों के लिए सही खानपान का चयन बहुत जरूरी है। इसलिए खानपान को लेकर बुनियादी बातों को जानना बहुत जरूरी है। आप क्या और कितना खा रहे हैं?

tips of calorie cutस्वस्थ रहने के लिए आपको अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करने जरूरी जैसे समय पर सोना-जगना, व्यायाम करना आदि। कई बार छोटी-छोटी बातें आपके स्वास्थ्य पर काफी असर डालती है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए स्वस्थ आदतों को अपनाना जरूरी है। स्वस्थ रहने के लिए जानें कुछ खास बातों के बारे में-

 

सही खरीददारी करें

खाने का सामान खरीदने से पहले उसकी योजना बना लें। सही खानपान के लिए सही सामान खरीदना भी जरूरी है। किचन और फ्रिज में स्वास्थ्यव‌र्द्धक खाने की चीजें रखें। ऐसा करने पर भूखे लगने पर जंक फूड के बजाए पौष्टिक खाना खाने को मिलेगा।

 

आदतों में बदलाव जरूरी

खाने के बाद मिठाई, चाकलेट या आइसक्रीम को खाने के बजाए कुछ फलों को काटकर, सजाकर प्लेट में रखें। प्रत्येक टुकडे़ को स्वाद लेकर खाएं। चाहें तो बादाम भी शामिल कर सकते हैं। इस प्रक्रिया को वैकल्पिक तौर पर अपनाएं। धीरे-धीरे शरीर को कम शुगर की जरूरत महसूस होने लगेगी।

 

धीरे-धीरे खाएं

खाने को धीरे-धीरे, चबाकर खाएं। जल्दी खाने के चक्कर में आप ज्यादा खा जाते हैं। पूर्व में हुए शोधों के मुताबिक आराम से खाना खाने से करीब नौ किलो वजन हर साल कम किया जा सकता है।

 

छोटी प्लेट में खाएं

कमर को पतला रखने का सबसे अच्छा उपाय है कि खाने को हमेशा छोटी प्लेट में खाएं। कार्नेल यूनिवर्सिटी में हुए शोध के मुताबिक 12 इंच के बजाए 10 इंच की प्लेट में खाने पर लोग 22 प्रतिशत कम कैलोरी खाते हैं। प्लेट का साइज बदल कर हर महीने खाने से करीब 5,000 कैलोरी कम की जा सकती है।

 

घर का खाना सर्वश्रेष्ठ

घर पर बना खाना ज्यादा स्वास्थ्यव‌र्द्धक होता है। इससे वसा, नमक और स्टार्च को नियंत्रित किया जा सकता है। वैज्ञानिक शोधों के मुताबिक खाने को परिवार या दोस्तों के साथ बैठकर खाने से आप ज्यादा नहीं खाते और खाने का पूरा आनंद लेते हैं।

 

सीमित चीजें खाएं

खाने में पदार्थो की संख्या सीमित रखें। ज्यादातर पौष्टिक चीजों में एक सा ही सामग्री पाई जाती है। ज्यादा लंबी सूची होने पर ज्यादा शुगर, नमक और कृत्रिम जायके खाएंगे।

 

Read More Articles On Weight Loss In Hindi

Read Next

स्लिम होना है तो डायटिंग नहीं व्यायाम भी करो

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version