मछली एक स्वास्य्ालो वर्धक भोजन है। यह लो सेचुरेटेड फैट, हाई प्रोटीन, और ओमेगा -3 फैटी एसिड का एक बहुत अच्छा स्रोत भी है। इसको भोजन के रुप में शामिल करने से शरीर को विटामिन, मिनरल और कई प्रकार के पोषक तत्वस मिलेगें जिनकी हमारे शरीर को जरुरत होती है। अगर आपको अपनी भाग-दौड़ भरी जिन्दवगी में ऊर्जावान रहना है तो जानिए की मछली खाने के और क्या -क्या फायदे होते हैं।
मछली सेहत के लिए कितनी लाभदायक
मछली सेहत के लिए लाभदायक होती है इसमें प्रोटीन्स की मात्रा अधिक और फैट की मात्रा कम होती है। स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी पौषक तत्व मछली से मिलते हैं। जिनमे लोगों में विटामिन डी की कमी होती है उनके लिए मछली का सेवन करना लाभदायक है। ओमेगा-3 फैटी एसिड्स का मुख्य स्रोत भी मछली ही है जो शरीर और दिमाग दोनों के लिए लाभदायक होती है। एक रिसर्च के मुताबिक अगर आपको मछली खाना इतना पसंद नहीं है तो आपके लिए खुशखबरी है कि हफ्ते में दो दिन मछली का सेवन करना भी रोजाना सेवन करने जितना ही सेहतमंद होता है। मछली का सेवन करने के अनेकों फायदे होते हैं ये हमारे शरीर के स्वास्थ के लिए ही नही बल्कि हमारी स्किन और बालों के लिए भी लाभदायक होती है।
इसे भी पढ़ेंः हार्ट के लिए सिगरेट से भी ज्यादा खतरनाक है अगरबत्ती का धुआं
दिल से संबंधित बीमारियां
मछली में मौजूद फैटी एसिड्स आपके दिल की सेहत के लिए अच्छे होते हैं क्योंकि इसमें फैट की मात्रा कम होती है जो दिल को नुक्सान नहीं पहुंचाती है। एक स्टडी के मुताबिक जो लोग हफ्ते में 2 से 3 बार मछली का सेवन करते हैं उन्हें हार्ट स्ट्रोक आने का खतरा कम होता है। ओमेगा-3एस डिप्रेशन को कम करने में मददगार साबित होता है। जो लोग डिप्रेशन की समस्या से गुजर रहे होते हैं उनके लिए मछली का सेवन करना लाभदायक होता है। मछली का सेवन करने से दिमाग में कुछ ऐसे केमिकल्स रिलीज होते हैं जो व्यक्ति को खुश बनाते हैं।
इसे भी पढ़ेंः ये 1 सब्जी जड़ से खत्म करेगी हार्ट अटैक का खतरा, जानें कैसे...
नींद न आने के लिए खाएं मछली
जो लोग नींद ना आने की समस्या से गुजर रहे हैं उनके लिए मछली का सेवन लाभदायक होता है। अधेड़ उम्र तक आते-आते काम के स्ट्रेस के कारण कुछ लोग अनिंद्रा की समस्या से जूझना शुरू कर देते हैं। कुछ लोग इससे बचने के लिए नींद की गोलियां खाना शुरू कर देते हैं जो कई और समस्याएं खड़ी कर सकता है। मछली का नियमित रूप से सेवन आपको अनिंद्रा से बचा सकता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Heart Health Related Articles In Hindi