जानें झड़ते बालों के लिए कैसे करें लहसुन के शैंपू का प्रयोग

बालों की झड़ने या असमय सफेद होने की समस्या से परेशान हैं तो लहसुन का शैंपू इस्तेमाल करें। लहसुन में मौजूद पोषक-तत्व बालों को मजबूत और घना बनायेंगे, लहसुन का शैंपू बनाने की विधि यहां है।
  • SHARE
  • FOLLOW
जानें झड़ते बालों के लिए कैसे करें लहसुन के शैंपू का प्रयोग

क्या बाल बहुत ही ज्यादा झड़ रहे हैं?
क्या बाल असमय सफेद हो रहे हैं?
क्या बाल बहुत ही बेजान या रुखे हो रहे हैं?
अगर ऊपर दी गई किसी भी तरह के बालों की समस्या से परेशान हैं तो लहसुन के शैंपू का इस्तेमाल करें।

शहरीकरण के दौर में काम और घर का तनाव, अनियमित खान-पान और अस्वस्थ वातावरण का सबसे अधिक असर बालों पर पड़ता है। ऐसे में बालों के झड़ने या उनके असमय सफेद होने की समस्या शुरू हो जाती है। मात्र दिनभर की गंदगी से बाल बहुत ही रूखे और बेजान हो जाते हैं। ऐसे में बालों के लिए ना जानें लोग कितने महंगे-महंगे प्रोडक्ट यूज़ करते हैं जिसका परिणाम शून्य होता है।

जबकि बालों की इन समस्याओं के लिए महंगे शैंपू की नहीं केवल बालों को नॉरिश करने की और उनके पोषक-तत्वों की कमी को पूरा करने की जरूरत है। और ये कमी पूरी करता है - लहसुन का शेम्पू। आइए इस लेक में जानते हैं इसके बनाने की विधि।   

 

शैंपू बनाने के लिए जरूरी सामग्री -

  • लहसुन की 3-4 गांठ
  • ऑलिव ऑयल  
  • पेपरमिट ऑयल
  • टी ट्री ऑयल
  • अच्छी क्वालिटी का शैंपू  

लहसून

 

शैंपू बनाने की विधि-

  • लहसुन का शैंपू बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन की 3-4 गांठ लें। सारे लहसुन को छील लें।
  • अब इन लहसुन को मिक्सर में अच्छी तरह से पीस कर महीन पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट में दो चम्मच पानी डालें।
  • फिर एक चम्मच ऑलिव ऑयल, एक चम्मच पेपरमिंट ऑयल और एक चम्मच टी ट्री ऑयल मिलाएं।
  • अब इस पेस्ट अच्छी तरह से फेट लें जिससे की चीजें अच्छे से मिल जाए।
  • अब इस पेस्ट में शैंपू मिलाएं और फेटें।
  • अब बालों को गीला कर इस लहसुन मिले शैंपू का इस्तेमाल करें।

 

अन्य तरीके

  • इसी तरह बालों को मजबूत बनाने के लहसुन के कई अन्य फायदे भी हैं।
  • ये झड़ते हुए बालों को सुंदर और चमकदार बनाता है।
  • लहसुन के रस में शहद मिलाएं। शहद इतना मिलाएं की पेस्ट पतला तैयार हो।
  • अब इसे बालों की जड़ों में मालिश करते हुए लगाएं।
  • करीब 1से 2 घटें बाद बालों को शेम्पू कर लें।
  • दो बार ऐसा करने पर ही बाल झड़ने की समस्या में कमी आएगी।


नोट- दोनों उपायों को साथ में इस्तेमाल ना करें। या तो लहसुन का शैंपू इस्तेमाल करें या लहसुन का पेस्ट।

 

लहसुन के फायदे

  • पिछले कई समय से लहसुन एक औषधिय दवा के रूप में इस्तेमाल की जाती है।
  • लहसून में सारे जरूरी तत्व जैसे जिंक, कैल्शियम और कई अन्य खनिज तत्व होते हैं जिससे बालों में ये लगाने पर बालों का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करते हैं।
  • ये सर के बालों की जड़े मजबूत बनाते हैं जिससे बालों के झड़ने में कमी आती है।
  • बालों को मजबूत बनाता है।
  • बालों के झड़ने की समस्या में कमी करता है।
  • अगर बाल सफेद हो रहे हैं तो उस समस्या को भी ठीक करता है।
  • ये बालों को घनें और लंबे बनाने में मदद करते हैं। इससे बालों के जूं और रूसी भी दूर हो जाती है। 

 

Read more articles on Beauty in Hindi.

Read Next

स्‍कैल्‍प के लिए खुद से घर पर कैसे बनायें ब्राउन शुगर स्‍क्रब

Disclaimer