स्ट्रेच मार्क्स आपकी खूबसूरती को खराब करते हैं। कई बार इन स्ट्रेच मार्क्स की वजह से आपको शर्मिन्दा होना पड़ता है। त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स के कई कारण हो सकते हैं। सामान्यतः ये स्ट्रेच मार्क्स प्रेगनेंसी के दौरान या अचानक तेजी से वजन घटने-बढ़ने के कारण हो जाते हैं। आजकल स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए बाजार में कई तरह के क्रीम्स उपलब्ध हैं मगर इनमें हानिकारक केमिकल्स के इस्तेमाल के कारण इन्हें सुरक्षित नहीं माना जा सकता है। लेकिन अगर आप स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा चाहते हैं, तो कॉफी आपकी मदद कर सकती है। आइए आपको बताते हैं कि कॉफी पाउडर के इस्तेमाल से आप किस तरह स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पा सकते हैं।
कोको बटर और कॉफी पाउडर
कोको बटर और कॉफी पाउडर के इस्तेमाल से आप स्ट्रेच मार्क्स से सप्ताह भर में छुटकारा पा सकते हैं। कोको बटर त्वचा को मॉश्चराइज करता है और हाइड्रेट रखता है और कॉफी पाउडर त्वचा में कसावट लाता है। इस खास मॉश्चराइजर और स्ट्रेच रिमूवल क्रीम को बनाने के लिए आपको कॉफी पाउडर और कोको बटर चाहिए।
टॉप स्टोरीज़
- सबसे पहले एक चम्मच कोको बटर लें।
- इसे आंच पर गर्म करके पिघला लें।
- अब इसमें आधा चम्मच कॉफी पाउडर डालें।
- कोकोबटर और कॉफी पाउडर को चम्मच की सहायता से 5 मिनट तक मिलाएं।
- ये पेस्ट नैचुरल स्क्रबर की तरह काम करता है।
- इस स्क्रब को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और 10-15 मिनट तक मसाज करें।
- मसाज करने के बाद त्वचा को गुनगुने पानी से धो लें।
- सप्ताह में कम से कम 3-4 बार इस स्क्रब का इस्तेमाल करें।
कोकोनट ऑयल और कॉफी
कोकोनट ऑयल त्वचा के लिए मॉश्चराइजर की तरह काम करता है। त्वचा से स्ट्रेच मार्क्स गायब करने के लिए विटामिन ई की जरूरत पड़ती है। इस खास स्ट्रेच मार्क्स रिमूवल क्रीम को बनाने के लिए आपको कोकोनट ऑयल, कॉफी पाउडर और बादाम का पाउडर चाहिए।
- सबसे पहले दो चम्मच कोकोनट ऑयल लें।
- हल्की आंच पर गर्म करके इसे पिघला लें।
- अब नारियल के तेल में एक चम्मच कॉफी पाउडर और आधा चम्मच बादाम पाउडर डालें।
- चम्मच की सहायता से इसे 5 मिनट तक अच्छी तरह मिलाएं।
- अब इस पेस्ट को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और 10-15 मिनट तक मसाज करें।
- मसाज के बाद 10 मिनट इसे लगा रहने दें फिर गुनगुने पानी से धो लें।
- सप्ताह में दो-तीन बार के प्रयोग से आपको इसका परिणाम दिखने लगेगा।
ऑलिव ऑयल और कॉफी पाउडर
ऑलिव ऑयल में ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें नींबू के रस का भी प्रयोग किया जाता है क्योंकि नींबू का रस बेहतरीन प्राकृतिक ब्लीच है। स्ट्रेच मार्क्स के हटाने के लिए आपको ऑलिव ऑयल, कॉफी पाउडर और नींबू का रस चाहिए।
- सबसे पहले दो ऑलिव ऑयल लें।
- अब एक ताजे कटे नींबू का रस निकालकर एक चम्मच इसमें मिला लें।
- इसी में एक या डेढ़ चम्मच कॉफी पाउडर मिलाएं।
- तीनों सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं
- अब इस पेस्ट को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और 10-15 मिनट तक स्क्रब करें।
- स्क्रब करने के बाद 20 मिनट तक इसे त्वचा पर लगा रहने दें फिर गुनगुने पानी से इसे धो लें।
- सप्ताह में 2-3 बार इसका प्रयोग करें।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Beauty & Personal Care in Hindi