
अगर आप मछली खाने के शौकीन है तो यकीनन आपको यह डिश पसंद आएगी। बहुत ही जल्दी बनने वाली फिश फ्राई मसाला एक बहुत ही फेमस नार्थ इंडियन डिश है जो पूरे विश्व में बहुत ही प्रचलित है। यह क्रिस्पी और स्पाइसी होती है, और अनेक फिश फ्राई से बिल्कुल अलग होती है। मसाला फिश फ्राई खाने में इतनी लजीज होती है कि आप इसे एक बार खाने के बाद दोबारा जरूर खाना चाहेंगे। आइए इसे बनाने की विधि के बारे में जानकारी लेते हैं। 
सामग्री
- 3 मध्यम आकार की चीरा लगाई हुई - मछली
- कड़ी पत्ता- मुठ्ठीभर
- नारियल तेल- 3 से 5 चम्मच
मैरीनेट करने के लिए सामग्री
- मिर्च-पाउडर - 1 चम्मच
- कशमीरी मिर्च पाउडर - 2 चम्मच
- अदरक लहसुन पेस्ट - 1 चम्मच
- गरम मसाला पाउडर - 2 चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1 चम्मच
- नमक - स्वादअनुसार
- नींबू का रस- 1 से 2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सभी मैरीनेट वाली चीजों को एक साथ मिला कर पेस्ट बना लें।
- फिर इस पेस्ट को मछली पर अच्छी तरह से लगाकर इसे 30 मिनट के लिये ऐसे ही छोड दें।
- अब पैन में नारियल तेल गर्म करकें उसमें मछली को रखें और ढक्कन ढक दें।
- फिर इसे 7 से 8 मिनट तक इसे पकाएं। फिर इसे दूसरी ओर पलट दें भी पकाएं।
- गैस बंद करके ऊपर से कडी पत्ता डालकी गर्मागर्म सर्व करें।
इस लेख से संबंधित किसी प्रकार के सवाल या सुझाव के लिए आप यहां पोस्ट/कमेंट कर सकते है।
Image Source : sify.com
Read More Articles on Healthy Recipes in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version