मीठा खाने का मन हो तो बनाएं छेने की स्वादिष्ट खीर

बंगाली मिठाइयों में रसगुल्‍ले, संदेशन और मिष्ठी दही के बाद छेनार पायेश का ही नाम आता है। इस खीर का स्वाद जितना बेमिसाल है, इसे बनाना उससे कहीं आसान है।
  • SHARE
  • FOLLOW
मीठा खाने का मन हो तो बनाएं छेने की स्वादिष्ट खीर



जब बात मिठाई की हो तो बंगाल की मिठाइयों का नाम सबसे पहले आता है। छेने से बनी मिठाइयों के लिये मशहूर बंगाल में एक और स्वीट डिश है, जिसे हर कोई पसंद करता है। हम बात कर रहे हैं छेने की स्वादिष्ट खीर की। इस छेने की खीर का असली नाम छेनार पायेश है, जोकि एक बंगाली स्‍वीट डीश है। बंगाली मिठाइयों में रसगुल्‍ले, संदेशन और मिष्ठी दही के बाद छेनार पायेश का ही नाम आता है। इस खीर का स्वाद जितना बेमिसाल है, इसे बनाना उससे कहीं आसान है। छेना खीर को बनाने के लिये भैंस का ताजा दूध उपयोग किया जा सकता है। ताजा दूध न होने की स्थिति नें आप पैक्ड फुल क्रीम दूध भी इस्तेमाल में ला सकती हैं। तो चलिये जानें छएना खीर बनाने की रेसिपी और इसमें इस्तेमाल सामिग्री के बारे में -

 

Chena Kheer in Hindi

 

4 सदस्यों के लिये छेना खीर बनाने की तैयारी करने में 10 से 15 मिनट का समय लगता है। वहीं इसे पकाने के लिये लगभग 30 मिनट का समय चाहिये होता है।  

सामग्री -

 

  • छेना - 1 कप
  • दूध - 1
  • बादाम - 12-15 (उबले और छीले हुए)
  • पिस्ते - 15-20 (उबले और छीले हुए)  
  • चीनी - स्‍वादअनुसार
  • सिट्रिक एसिड पाउडर - 1 चुटकी


बनाने की विधि -

 

  • सबसे पहले नॉन स्‍टिक पैन में दूध गरम करें।
  • अब दूध में छेना डाल कर अच्‍छी तरह से मिलाएं।
  • दूध के खौल जाने पर इसमें चीनी मिला लें।
  • अब पिस्‍ता और बादाम को दूध में मिला लें।
  • अब इसमें सिट्रस एसिड मिलाएं और पैन को आंच से हटा कर ठंडा होने के लिये रख दें।
  • इसे फ्रिज में रखें और अच्छी तरह ठंडा हो जाने पर सर्व करें।



Image Source - Youtube

Read More Articles On Healthy Recipe in Hindi.

Read Next

नींबू एक पर इसके फायदे हैं अनेक

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS