खूब खाने के बाद भी शरीर में रह जाती है पोषण में कमी! इन टिप्स के साथ लें डाइट से भरपूर पोषण और करें कमजोरी दूर

कई बार ऐसा होता है कि हम खूब खाते हैं लेकिन हमारे शरीर को लगता नहीं क्योंकि हमारे शरीर में पोषक तत्व कम रह जाते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
खूब खाने के बाद भी शरीर में रह जाती है पोषण में कमी! इन टिप्स के साथ लें डाइट से भरपूर पोषण और करें कमजोरी दूर


पोषक तत्वों को अपनी डाइट में शामिल करना हेल्दी ईटिंग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। कई बार, आप एक हेल्दी डाइट और जीवन शैली का पालन कर रहे होते हैं लेकिन डाइट में पर्याप्त पोषण की कमी के कारण आपको वांछित परिणाम नहीं मिल पाते हैं। एंटीबायोटिक्स का लंबे समय तक उपयोग, लैक्टोज इंटोलरेंस,  खराब पाचन तंत्र, पित्ताशय की थैली, लिवर या पैंक्रियाज (अग्न्याशय) से जुड़ी कुछ बीमारियां ऐसे कुछ सामान्य कारण हैं,  जिनके कारण आप भोजन से पोषक तत्वों को पचाने में असमर्थ हो जाते हैं। आपके पाचन और आंत के स्वास्थ्य में सुधार के लिए कदम उठाने से शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण में सुधार करने में मदद मिल सकती है। न्यूट्रिशनिस्ट यानी की हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि आमतौर पर आप वैसे ही दिखते हैं जैसा कि आप खाते हैं। हालांकि हेल्थ एक्सपर्ट ये भी मानते हैं कि आप वैसे ही दिखते हैं  हैं जैसा कि आप पोषक तत्वों को अवशोषित करते हैं। इस लेख में हम आपको कुछ सरल हैक के बारे में बता रहे हैं, जिसके जरिए आप अपने भोजन से अधिक पोषक तत्व अवशोषित कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि कौन से हैं ये हैक। 

 diet                                   

डाइट हैक्स, जो बढ़ाएंगे पोषक तत्वों का अवशोषण                

अलसी के बीजों को पीस लें

अगर आप अलसी के बीजों को साबुत खाते हैं, तो ये आपकी आंतों के माध्यम से ऐसे ही निकल सकते हैं। जिसका अर्थ ये हुआ कि यह आपकी आंतों से बिना पचे ही गुजर सकते हैं और आपको इनसे अधिक पोषण भी प्राप्त नहीं हो पाएगा। इसलिए अलसी के बीजों को पीसकर इनका सेवन करना शरीर में इनके अवशोषण को बेहतर बनाने का एक प्रभावी तरीका हो सकता है। जब भी आप अगली बार अलसी के बीजों का सेवन करें तो इन्हें साबुत खाने के बजाए पीसकर ही खाएं। ऐसा करने से आपको अधिक पोषण तो मिलेगा ही साथ ही आपका पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहेगा।                                                                                                                   

इसे भी पढ़ेंः गर्मी में रोजाना एक कटोरी दही खाने से शरीर को मिलेंगे 4 जबरदस्त फायदे, इम्यूनिटी से लेकर हड्डियां होंगी मजबूत

आयरन और विटामिन सी एक साथ खाएं   

शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ाने के लिए विटामिन सी की बेहद आवश्यकता होती है। वे लोग, जो एनीमिया की बीमारी से पीड़ित हैं उन्हें इस टिप का पालन जरूर करना चाहिए। सुनिश्चित करें कि आप अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए विटामिन-सी से भरपूर खाद्य पदार्थों के साथ आयरन युक्त खाद्य पदार्थों को भी मिलाएं। उदाहरण के लिए, सेम (आयरन) खाते समय टमाटर (विटामिन सी) का सेवन जरूर करें। ऐसा करने से आपको विटामिन सी तो मिलेगा ही साथ ही आयरन की कमी भी पूरी होगी। 

भोजन के साथ चाय या कॉफी पीने से बचें

बहुत से लोग भोजन के साथ चाय या कॉफी पीते हैं, जो ऐसा करते हैं उन्हें ये बात जानना बेहद जरूरी है कि ऐसा करना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक है। ऐसा करने से आयरन के अवशोषण में बाधा आ सकती है। अगर आप अपनी डाइट से आयरन प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है या आपके शरीर में आयरन की कमी है तो भोजन के साथ चाय या कॉफी पीना छोड़ दें। इस टिप के साथ आप शरीर में आयरन के अवशोषण की प्रक्रिया को तेज कर सकते हैं। 

गैस से बचाव के लिए बीन्स को भिगोकर खाएं 

कई लोगों को बीन्स खाने के बाद पेट में अत्यधिक गैस का अनुभव होता है। बिना भीगे हुए बीन्स को पचाना और अवशोषित करना बहुत ही मुश्किल होता है। सेम को पकाने से पहले रात भर भिगोने से उन्हें गैस की समस्या से निजात पाने में  मदद मिल सकती है। सेम भिगोने से गैस पैदा करने वाले जिम्मेदार कारण कम हो जाते हैं और सेम से खनिजों को अवशोषित करना शरीर के लिए आसान हो जाता है।

इसे भी पढ़ेंः किसी भी उम्र में जोड़ों का दर्द बढ़ाते हैं हेल्दी लगने वाले ये 5 फूड, जानें किन चीजों के सेवन से कम होगा दर्द  

diettips                                                                                                                                                                    शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण में सुधार के लिए अन्य टिप्स                            

अपनी डाइट में प्रोबायोटिक्स शामिल करें 

खाने के साथ आपको अपनी थाली में दही, केफिर, किम्ची और कोम्बुचा जैसे प्रोबायोटिक्स को शामिल करना चाहिए। ये आपके आंत के स्वास्थ्य और पाचन के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। स्वस्थ आंत और पाचन तंत्र भोजन से पोषक तत्वों को अवशोषित करने में स्वाभाविक रूप से कुशल होता है।                                             

भोजन में हेल्दी फैट शामिल करें:                                                                                                                                                    

विटामिन ए, डी, ई और के, फैट में घुलनशील विटामिन होते हैं। इसका मतलब है कि ये पोषक तत्व केवल घी, नारियल तेल, सरसों का तेल, जैतून का तेल, एवोकैडो, आदि जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन से ही अवशोषित हो जाएंगे। इन सभी तेलों में हेल्दी फैट की उपस्थिति होती है, जो शरीर में पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करते हैं। 

शराब का सेवन कम करें                                                                                                                                                              
शराब आपके पाचन तंत्र में पाचन एंजाइमों की संख्या को कम कर सकती है। यह पेट और आंतों के सेल अस्तर को नुकसान पहुंचा सकती है, और भोजन से पोषक तत्वों के लिए रक्त प्रवाह में प्रवेश करना मुश्किल बना देती है।

तनाव कम लें

तनाव कोर्टिसोल रिलीज करता है, जिससे पाचन धीमा हो सकता है। यदि आप कई पोषण संबंधी कमियों का सामना कर रहे हैं, तो आपको निश्चित रूप से तनाव को कम करने के तरीके ढूंढने चाहिए।

अपने आप को हाइड्रेटेड रखें                                                          

पाचन तंत्र,  सिर्फ और सिर्फ पाचन तंत्र पर निर्भर करता है। पर्याप्त पानी की कमी से रक्त को पाचन तंत्र में पोषक तत्वों के परिवहन के लिए मुश्किल हो सकती है, जिसके कारण आप डिहाईड्रेशन का शिकार हो सकते हैं।

Read More Articles On Healthy Diet In Hindi

Read Next

एक्सरसाइज नहीं कर रहे हैं तो कम से कम डाइट सही रखें, हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए आज ही करें ये 5 बदलाव

Disclaimer