ढीले और लटकते ब्रेस्ट (ब्रेस्ट सैगिंग) से छुटकारा पाने और इसे सुडौल बनाने के लिए करें ये 5 एक्सरसाइज

बढ़ती उम्र के साथ अगर आप सैगिंग ब्रेस्ट से  बचना चाहते हैं, तो अपने डेली रुटीन में इन 5 एक्सरसाइज को जरूर शामिल करें।  
  • SHARE
  • FOLLOW
ढीले और लटकते ब्रेस्ट (ब्रेस्ट सैगिंग) से छुटकारा पाने और इसे सुडौल बनाने के लिए करें ये 5 एक्सरसाइज

बढ़ती उम्र के साथ-साथ महिलाओं को कई तरह के बदलावों का सामना करना पड़ता है। उन्हीं बदलावों में से एक है स्तन का ढीला होना या ब्रेस्ट सैगिंग।। अधिकतर बढ़ती उम्र की महिलाएं ब्रैस्ट सैगिंग का अनुभव करती हैं। दरअसल, ब्रेस्ट को सुडौल और फर्म में रखने के लिए कूपर लिगामेंट मदद करता है। जब यह लिगामेंट ढीला पड़ने लगता है, तब महिलाओं की ब्रेस्ट लटकने लगती हैं। इसके अलावा महिलाओं के जीवन में कई ऐसे कारण होते हैं, जिसकी वजह से उनका ब्रेस्ट ढीला पड़ता है। लेकिन आप कुछ टिप्स अपनाकर अपने ब्रेस्ट को सुडौल बना सकते हैं। यदि आप अपने स्तन को सुडौल और मजबूत करना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी नियमों को फॉलो करें। जैसे- सही साइज का ब्रा पहनें, वजन को कंट्रोल में रखें, सही डाइट का चुनाव करें, एक्सरसाइज करें इत्यादि तरीकों से आप अपने ब्रेस्ट को सुडौल बना सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप ब्रेस्ट सैगिंग से बच सकें। चलिए जानते हैं उन एक्सरसाइज के बारे में-

1. चेयर डिप एक्सरसाइज (Chair Dip Exercise)

इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको एक चेयर या फिर बेंच की जरूरत है। इसके बाद चेयर या बेंच के किनारे बैठ जाएं। अब अपनी हथेलियों को सीट पर रखते हुए किनारों को पकड़ें। इसके बाद अपने हिप को कुर्सी के किनारे से बाहर करें और हिप को ऊपर नीचे ले जाने के लिए बाहों की शक्ति का इस्तेमाल करें। हिप से बिना फर्श हुए बैठने की कल्पना करें। इस एक्सरसाइज से छाती पर खिंचाव आता है। लेकिन ध्यान रखें कि एक्सरसाइज करते वक्त कंधों को खोलकर रखें। अपने स्तन पर सिकुड़न न आने दें। इस एक्सरसाइज से ब्रेस्ट सुडौल होती है।

2. सुपरमैन पोज (Supermen Pose)

यह एक्सरसाइज बहुत ही आसान एक्सरसाइज है। इसके लिए सबसे पहले फर्श पर पेट के बल लेट जाएं। अब अपने हाथों को आगे की ओर लाएं और पैरों को पीछे की ओर एक साथ मिलाकर खीचें। इसके बाद अपने हाथों को फैलाते हुए ऊपर करें और पैरों को भी इसी सीध में ऊपर की ओर करने की कोशिश करें। यह स्थिति सुपरमैन की तरह दिखनी चाहिए। इसमें शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव उत्पन्न होता है। इससे आपका स्तन सुडौल हो सकता है।

3. धनुरासन पोज (Dhanurasana)

यह मुद्रा धनुष के समान दिखता है। इसलिए इसे धनुष पोज भी करते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से आपका स्तन दृढ़ और सुडौल हो सकता है। इसके अलावा धनुरासन योग को नियमित रूप से करने से अस्थमा की शिकायत दूर होती है। धनुरासन को करने के लिए पेट के बल लेट जाएं। अब अपने घुटनों को मोड़कर पेट के पास लाने की कोशिश करें। इसके बाद अपने हाथों को सिर के बल उठाते हुए पीछे की ओर से पैरों को पकड़ने की कोशिश करें। इस स्थिति में करीब 30 सेकंड के लिए रहें और फिर अपनी अवस्था में वापस आ जाएं। एक बार में 5 बार इस क्रिया को जरूर दोहराएं।

4. कोबरा पोज (Cobra Pose)

इस एक्सरसाइज को भुजंगासन भी कहते हैं। यह बहुत ही आसान एक्सरसाइज है। कोबरा पोज करने से सेहत को कई फायदे होते हैं। इसे करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। इसके बाद अपने दोनों हाथों को कंधों के समानांतर रखें। अब अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को तब-तक धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाएं जब तक नाभि जमीन से ऊपर ना हो जाए। इस दौरान आपको शरीर के ऊपरी हिस्से में खिंचाव महसूस होगा। इस खिंचाव को थोड़ी देर तक बनाए रखें और सामान्य रूप से सांस लेते रहें। इस एक्सरसाइज से छाती की मांसपेशियों में खिंचाव पैदा होता है, जिससे आपके ब्रेस्ट का कसाव बढ़ता है।

5. पुश-अप्स (Push-Ups)

पुश अप से आप अच्छी तरह वाकिफ होंगे। छाती को चौड़ी करने के लिए अधिकतर पुरुष पुशअप करते हैं। कई महिलाएं भी पुश अप्स करती हैं। इससे उनका ब्रेस्ट साइज सही होता है। साथ ही ढीली स्तन से छुटकारा मिलता है। अगर आपको पुश अप खींचने में परेशानी महसूस होती है, तो आप घुटनों को फर्श पर टिकाकर भी अपने शरीर के ऊपरी हिस्से से पुश अप कर सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।

इन 5 एक्सरसाइज से आप ढीली स्किन से निजात पा सकते हैं। इसके अलावा नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से शरीर की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। इसलिए अपने डेली रुटीन में एक्सरसाइज को जरूर शामिल करें। 

Read more Articles on Exercise and Fitness in hindi 

Read Next

रोज साइकिलिंग करते हैं तो जरूर करें ये 4 स्ट्रेच एक्सरसाइज, दूर होगी शरीर में अकड़न और दर्द की समस्या

Disclaimer