सुबह उठते करें ये 2 आसान काम, शरीर रहेगा फिट नहीं पड़ेंगे बीमार

तमाम डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्टों का कहना है कि सुबह का नाश्ता सबसे हैवी और हेल्दी होना चाहिए। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह उठते करें ये 2 आसान काम, शरीर रहेगा फिट नहीं पड़ेंगे बीमार


तमाम डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्टों का कहना है कि सुबह का नाश्ता सबसे हैवी और हेल्दी होना चाहिए। आज हम आपको ऐसे ही 5 आहार बता रहे हैं जो हेल्दी होने के साथ ही मिनटों में बन भी जाते हैं। सबसे पहला आहार है पोहा। जी हां ये काफी हैवी और हेल्दी ब्रेकफास्ट है। ये शरीर में एनर्जी देने के साथ ही आसानी से पच भी जाता है। दूसरा आहार है इडली। ये हेल्दी होने के साथ ही स्टीम आहार है। जो आपके शरीर पर मोटापे को हावी नहीं होने देता है। तीसरा आहार है उपमा। ये सूजी से बनता है इसलिए बहुत हेल्दी है। ये हार्ट और हड्डियों के लिए बेस्ट है। इसका टेस्ट बढाने के लिए इसमें दही और सॉस डाल कर लें। चौथा आहार है मूसली। ये फाइबर और प्रोटीन युक्त ब्रेकफास्ट है। आप इसमें फ्रूट मिक्स करके इसे और हेल्दी बना सकते हैं। पांचवा आहार है एग आॅमलेट। हेल्दी होने के साथ ही ये बच्चों को काफी पसंद आता है। ये थे नाशता करने के विकल्प। अब आपको इसके अलावा कुछ और चीजें बता रहे हैं। आइए जानते हैं—

इसे भी पढ़ें : शरीर में फॉलेट की कमी हो जाते हैं ये 5 रोग, जानिए क्या हैं इसके स्रोत

  • सुबह उठने के दो घंटे के अंदर नाश्ता करें। ऐसा करने से मांसपेशियां सक्रिय होती हैं। साथ ही दिमाग भी सुचारु रूप से कार्य करने के लिए तैयार हो जाता है।
  • लंचटाइम से पहले नाश्ता मिस करने के कारण ही आप अधिक कैलोरी युक्त फूड खाती हैं। शुगर और फैट का अनजाने में अधिक मात्रा में सेवन करना ही मोटापे और अन्य बीमारियों को न्योता देना है।
  • सुबह का नाश्ता अच्छी याददाश्त, एकाग्रता और बैड कोलेस्ट्राल के स्तर को कम करने मदद करता है। इससे डाइबिटीज, हार्ट डिजीज और वजन बढऩे की समस्या से निजात मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें : पेट के इन 5 रोगों से छुटाकारा दिलाता है गोलगप्‍पे का पानी, इस तरह से करें सेवन

बेस्ट ब्रेकफास्ट

  • नाश्ते में मिल्क प्रोडक्ट के अलावा फल, जूस व नेचुरल फूड का सेवन करें।
  • ब्रेड, जैम, कॉर्नफ्लैक्स आदि की आदत न डालें।
  • बाजार से लाए गए डिब्बाबंद फूड प्रोडक्ट नाश्ते के लिए फायदेमंद नहीं होते।
  • पारंपरिक नाश्ता जैसे उबले चने, फ्रूट सलाद, दलिया, बेसन से बनी रेसिपी, अंकुरित अनाज से बने सलाद आदि संपूर्ण नाश्ता है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles on Healthy Eating in Hindi

Read Next

पेट दर्द हो, तो कभी न खाएं ये 8 चीजें

Disclaimer