Sun Sep 13, 2026 | 05:44 PM IST

Doctor Verified

कान पकने की समस्या क्यों होती है? जानें इसके कारण, लक्षण और घरेलू उपचार

कान में फंगल, बैक्टीरियल और वायरल इन्फेक्शन के अलावा कई अन्य कारणों से भी कान पकने की समस्या हो सकती है, जानें इसके लक्षण और इलाज।

कान बहना या कान पकना यूं तो बहुत सामान्य समस्या मानी जाती है और यह किसी भी उम्र में हो सकती है। कान पकने की समस्या (Ear Discharge in Hindi) होने पर आपके कान में दर्द, लिक्विड डिस्चार्ज, सुनाई कम देना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। महिलाओं में कान पकने की समस्या का प्रमुख कारण कान छिदवाने की वजह से होने वाला इन्फेक्शन माना जाता है। बच्चों में भी कान पकने की समस्या बहुत ज्यादा देखी जाती है। इसके कारण उन्हें भी सुनने में परेशानी, कान में गंभीर दर्द और मवाद बहने की समस्या होती है। कान में बैक्टीरिया, फंगल इन्फेक्शन, वायरस आदि के जाने की वजह से भी यह समस्या हो सकती है। आमतौर पर लोगों में कान पकने की समस्या का प्रमुख कारण इन्फेक्शन ही माना जाता है। इस समस्या में कान से पस निकलता रहता है और गंभीर मामलों में खून भी निकल सकता है। कान पकने की समस्या के कारण और लक्षणों के बारे में जानकारी होने से आप इस समस्या से बचाव कर सकते हैं। आइये विस्तार से जानते हैं कान पकने की समस्या के कारण, लक्षण और इलाज के बारे में।

कान पकने की समस्या के कारण (Ear Discharge Causes in Hindi)

Ear-Discharge-in-Hindi

बच्चों से लेकर बूढ़े लोगों तक में कान पकने की समस्या हो सकती है। इसे सामान्य समस्या माना जाता है लेकिन सही समय पर इलाज न होने की वजह से यह समस्या गंभीर रूप भी ले सकती है। बाबू ईश्वर शरण अस्पताल के ईएनटी डॉ एए खान के मुताबिक ज्यादातर मामलों में कान बहने की समस्या का सबसे प्रमुख कारण वायरल या फंगल इन्फेक्शन होता है। महिलाओं में कान छिदवाने की वजह से होने वाले इन्फेक्शन के कारण भी यह समस्या हो सकती है। कान में मैल या गंदगी बैठ जाने की वजह से भी लोगों में कान पकने की समस्या हो सकती है। कान में फोड़े आदि होने पर भी इस समस्या का खतरा बना रहता है। कान बहने की समस्या के कुछ प्रमुख कारण इस प्रकार से हैं।

  • कान में इन्फेक्शन।
  • कान में फोड़े-फुंसी होने की वजह से।
  • एलर्जी की वजह से।
  • कान में किसी चीज (पानी, गंदगी या धूल मिट्टी आदि) के जाने से।
  • कान में चोट लगने की वजह से।
  • इअरबड्स या इयरफोन के अधिक इस्तेमाल से।
  • सर्दी या जुकाम की वजह से।
  • पोषक तत्वों की कमी की वजह से।
  • कान की साफ-सफाई न करने से।
  • स्विमिंग करने वाले लोगों को।
  • दांतों में इन्फेक्शन के कारण।

इसे भी पढ़ें :  बहरा भी कर सकता है कानों में जमा मैल, लक्षण जानकर शुरू कर दें इलाज


Ear-Discharge-in-Hindi

कान पकने की समस्या के लक्षण (Ear Discharge Symptoms)

कान पकने की समस्या को कान बहने की समस्या भी कहा जाता है। इस समस्या में ज्यादातर लोगों को कान से पस निकलता है और कान में लगातार दर्द हो सकता है। कान में इन्फेक्शन के कारण कान पकने की समस्या में आपको गंभीर दर्द, पस की समस्या के साथ सुनाई देने में परेशानी का अनुभव भी हो सकता है। आमतौर पर कान पकने की समस्या में दिखने वाले प्रमुख लक्षण इस प्रकार से हैं।

  • कान से पस निकलना।
  • कान में गंभीर दर्द बना रहना।
  • सुनाई देने में तकलीफ।
  • कान में एक तरफ दर्द होना।
  • कान सुन्न हो जाना।

इसे भी पढ़ें :  कान दर्द का कारण कहीं आपकी लापरवाही तो नहीं, जानें 4 जरूरी बातें

कान बहने की समस्या का इलाज (Ear Discharge Treatment)

कान बहने की समस्या में इलाज हर मरीज में अलग-अलग हो सकता है। इस समस्या में सबसे पहले डॉक्टर इसके कारणों का पता लगाते हैं और उसके बाद लक्षणों के आधार पर इलाज करते हैं। अगर मरीज को कान में गंभीर दर्द हो रहा है तो सबसे पहले दर्द को कंट्रोल करने के लिए दवाएं या ड्रॉप्स दिए जाते हैं। कुछ लोगों में कान पकने की समस्या सामान्य साफ-सफाई का ध्यान रखने से अपने आप ही ठीक हो जाती है लेकिन कुछ लोगों में यह समस्या गंभीर होने पर कई अन्य दिक्कतें पैदा कर सकती है। इसलिए अगर आपको भी कान पकने की समस्या के लक्षण दिखाई देते हैं तो सबसे पहले एक्सपर्ट डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

कान पकने की समस्या में घरेलू इलाज (Home Remedies for Ear Discharge)

कान पकने की समस्या बैक्टीरिया, वायरल और फंगल इन्फेक्शन के अलावा कान में चोट लगने, फोड़े आदि के होने से भी हो सकती है। इस समस्या में आप इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। 

  • कान पकने की समस्या में आप पिपरमिंट के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। कान में इन्फेक्शन की वजह से कान पकने की समस्या में पिपरमिंट का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है। 
  • एप्पल साइड विनेगर को हल्का गर्म करके कान में डालने से भी इस समस्या में फायदा मिलता है।
  • लहसुन के तेल का इस्तेमाल भी इस समस्या में बहुत फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें :  कान में कौन-कौन से रोग होते हैं? जानें इन रोगों के लक्षण, कारण और बचाव के टिप्स

कान पकने की समस्या में आप इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इनका इस्तेमाल करने से पहले किसी एक्सपर्ट डॉक्टर की सलाह लेने से आपको अन्य परेशानियों का खतरा नहीं रहता है।

(All Image Source - Freepik.com)

Read Next

टीबी की गांठ के लक्षण : लिम्फ नोड ट्यूबरक्लोसिस क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 28, 2022 00:00 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content