खराब हो चुके स्किन और बालों में नई जान डाल देगा छुहारा, जानें इस्तेमाल का तरीका

बालों और स्किन के लिए छुहारा काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके इस्तेमाल से आप कई परेशानी को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस्तेमाल करने का तरीका-  
  • SHARE
  • FOLLOW
खराब हो चुके स्किन और बालों में नई जान डाल देगा छुहारा, जानें इस्तेमाल का तरीका


छुहारा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें कई पोषक तत्व जैसे- कॉफर, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फोलिक एसिड, विटामिन ए पाए जाते हैं, तो शरीर की कई परेशानियों को दूर करने में लाभकारी है। इतना ही यह हमारी स्किन और बालों के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे बालों और स्किन पर निखार आ सकता है। आज हम इस लेख में बालों और स्किन के लिए छुहारे का इस्तेमाल करने का तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं बालों और स्किन पर कैसे करें छुहारे का इस्तेमाल -

छुहारा फेस स्क्रब ( Chhuhare Face Scrub )

स्किन पर छुहारे का इस्तेमाल स्क्रब की तरह किया जा सकता है। स्क्रब तैयार करने के लिए 1 कप दूध में 4 से 5 छुहारे डालकर रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह इसे बारीक पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। 

पीसे हुए छुहारे में 1 चम्मच शहद और सूजी डालें। अब इसे अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाकर स्क्रब करें। करीब 1 मिनट तक स्क्रब करने के बाद इसे 15 मिनट तक अपने चेहरे पर लगा हुआ छोड़ दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरे को साफ कर लें।

इसे भी पढ़ें - दूध छुहारा खाने से दूर होती हैं पुरुषों की ये 5 समस्याएं, जानें सेवन का सही तरीका  

छुहारे स्क्रब के फायदे

छुहारे से तैयार स्क्रब को चेहरे पर लगाने से आपके स्किन की डेड सेल्स बाहर निकल सकती है। साथ ही यह स्किन की टैनिंग को हटाने में मददगार होता है। इतना ही नहीं, नियमित रूप से छुहारे स्क्रब को फेस पर लगाने से व्हाइटहेड्स और ब्लैकहेड्स की परेशानी भी दूर होगी। 

छुहारे से बनाएं फेसपैक  (Dried Dates Facepack for Skin )

स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप छुहारा फेसपैक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फेसपैक को तैयार करने के लिए 7 से 8 छुहारे लें। अब इसे 1 कप दूध में रातभर के लिए भिगोकर छोड़ दें। इसके बाद सुबह इस छुहारे से बीज निकाल लें। अब इस पेस्ट को बारीक पीस लें। 

अब इस पेस्ट में 1 चम्मच मलाई और नींबू का रस मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं। करीब 20 मिनट तक इसे अपने चेहरे पर लगा हुआ छोड़ दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरे को साफ कर लें। सप्ताह में 2 बार इस फेसपैक को लगाने से आपकी स्किन ग्लो करेगी।

इसे भी पढ़ें - छुहारा खाने से दूर होती हैं शरीर की कई परेशानियां, जानें इसके फायदे और नुकसान

छुहारे फेसपैक लगाने के फायदे

छुहारे से तैयार इस फेसपैक को सप्ताह में दो बार अपने चेहरे पर लगाएं। इस फेसपैक को लगाने से आपकी स्किन ग्लो करेगी। साथ ही स्किन पर होने वाली कई अन्य परेशानी जैसे- एक्ने और झुर्रियों से भी आराम मिल सकता है। इतना ही नहीं, यह फेसपैक आपकी स्किन को हाइड्रेट बनाए रखने में भी असरदार हो सकता है।

बालों के लिए छुहारा रिंस ( Dry Dates hair rinse )

छुहारा का इस्तेमाल न सिर्फ स्किन पर बल्कि बालों पर भी किया जा सकता है। इसके लिए करीब 10 से 15 छुहारे लें। अब इस छुहारे का बीज निकाल लें। इसके बाद 1 बर्तन में पानी लें। इसके में छुहारे को डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इस पानी को रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह इस पानी को छानकर इससे अपना बाल धो लें। ध्यान रखें कि इस पानी से बालों को धोने के बाद करीब 1 से 2 दिन तक बालों में कुछ भी न लगाएं।

 

छुहारा हेयर रिंस के फायदे

छुहारे के पानी से बाल धोने से आपके बालों पर काफी अच्छी चमक आ सकती है। सप्ताह में एक बार इस पानी से बालों को धोने से आपके बालों की ग्रोथ अच्छी हो सकती है। साथ ही बालों को रूखापन और झड़ते बालों की परेशानी से भी छुटकारा मिल सकता है। 

छुहारा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे बालों और स्किन की परेशानी को भी दूर किया जा सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि इसका इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें। ताकि किसी भी तरह की एलर्जी होने से बचाव किया जा सके।

 

Read Next

हल्दी और शहद से बढ़ाएं स्किन की चमक और निखार, जानें इस्तेमाल के 4 तरीके

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version