
आंवला स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर की कई परेशानियां गूर होती है। लेकिन क्या आपने कभी सूखा आंवला ख्या है? क्या आप सूखे आंवलों के फायदों के बारे में जानते हैं ? अगर नहीं, तो आपको बता दें कि सूखा आंवला भी स्वाद और सेहत से भरपूर होता है। यह विटामिन सी के अलावा कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर है। इसके सेवन से कई तरह की समस्याएं जैसे- सर्दी-जुकाम, वायरल इंफेक्शन, एसिडिटी, कमजोर इम्यूनिटी, स्किन की परेशानी को दूर कर सकते हैं। आज हम इस लेख में सूखे आंवलों के फायदों के बारे में जानेंगे। आइए जानते हैं सूखा आंवला खाने से सेहत को होने वाले फायदे क्या हैं ? 
सूखा आंवला खाने के फायदे (Health benefits of Dry Amla)
सूखा आंवला खाने से पेट दर्द की परेशानी से लेकर एसिडिटी की समस्या को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में विस्तार से-
1. पेट दर्द से दिलाए राहत
सूखा आंवला खाने से पेट दर्द की परेशानी दूर हो सकती है। दरअसल, सूखा आंवला एंटीऑक्सीडेंट और पॉलिफिनॉल से भरपूर होता है, जो पेट के टॉक्सिक को कम करता है। इससे पेट दर्द, पेट में जलन, ऐंठन की परेशानी कम होती है।
इसे भी पढ़ें - क्या दूध के साथ आंवला चूर्ण लेना है फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें इसके बारे में
2. प्रेग्नेंसी में उल्टी की परेशानी से राहत
प्रेग्नेंसी के शुरुआती अवस्था में महिलाओं को काफी ज्यादा उल्टी का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति में सूखे आंवले का सेवन महिलाओं के लिए फायदेमंद हो सकता है। अगर आपको उल्टी जैसा महसूस हो रहा है, तो अपने मुंह में कुछ समय के लिए सूखा आंवला रखकर इसे चूसें। इससे मतली की समस्या से राहत मिल सकता है।
3. इम्यूनिटी करे बूस्ट
आंवला विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में असरदार है। अगर आप बदलते मौसम और कोरोना काल में रोजाना एक ड्राई आंवला का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी इम्यूनिटी काफी हद तक बूस्ट हो सकती है। सूखे आंवलो को आप बच्चों को भी खिला सकते हैं। 
4. माउथ-फ्रेशनर के रूप में करे कार्य
मुंह में बदबू आने की परेशानी को दूर करने के लिए सूखे आंवले का सेवन लाभकारी होता है। मुंह में बदबू आने पर आप इसे च्यूंगम की तरह खा सकते हैँ। इससे मुंह में बदबू दूर होगी। साथ ही आंवला में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मुंह में बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है।
5. एसिडिटी से दिलाए राहत
मसालेदार खाना खाने के बाद पेट और छाती में जलन और बदहजमी को दूर करने के लिए भी आप आंवला का सेवन कर सकते हैँ। इसके सेवन से एसिडिटी की लक्षणों को तुरंत राहत पाया जा सकता है।
6. आंखों की रोशनी बढ़ाए
रोजाना सूखा आंवला खाने से आंखों की रोशनी अच्छी होती है। दरअसल, आंवला विटामिन ए और विटामिन सी से भरपूर होता है, जो आंखों के लिए लाभकारी है।
सूखा आंवला रोजाना खाने से शरीर को अन्य कई तरह के लाभ जैसे- दिल को रखे स्वस्थ, कैंसर से करे बचाव, स्किन को हाइड्रेट रखने में लाभकारी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें - आंवला चूर्ण में शहद मिलाकर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इस्तेमाल का तरीका
कैसे करें सूखे आंवले का सेवन
सूखा आंवला आप कभी भी खा सकते हैं। हालांकि, अगर आप दिन में दो बार गर्म पानी के साथ 1-1 आंवला खाते हैं, तो यह आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। इसके अलावा आप सूखे आंवले का चूर्ण बनाकर भी अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। इसका सेवन हर मौसम में आसानी से कर सकते हैं। इससे आपको नुकसान होने की संभावना कम होती है।
सूखा आंवला स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। यह ब्लड सर्कुलेशन को सही करने से लेकर इम्यूनिटी बूस्ट करने में प्रभावी है। हालांकि, ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में सूखे आंवले का सेवन न करें। इससे शरीर को परेशानी हो सकती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version