कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पिएं ये 7 ड्रिंक्स, इंफेक्शन का खतरा होगा कम

कोरोना से बचाव के लिए आपको रोजाना इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक्स पीने चाहिए। आप इन्हें आसानी से घर पर भी बना सकते हैं। आगे जानते हैं इन ड्रिंक्स के बारे मे

Vikas Arya
Written by: Vikas AryaUpdated at: Apr 06, 2023 19:28 IST
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पिएं ये 7 ड्रिंक्स, इंफेक्शन का खतरा होगा कम

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Immunity Booster Drinks In Hindi : मौसम बदलते ही लोगों को संक्रमण व अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बाहरी बैक्टीरिया मौसम बदलते ही लोगों को अपनी चपेट में ले लेते हैं। ऐसे में लोगों को बुखार, सर्दी जुकाम, सिर दर्द, गला दर्द, नाक बहने और आंखों से लगातार पानी आने की समस्या का सामना करना पड़ता है। इन दिनों कोरोना के केस में तेजी से इजाफा हो रहा है। कोरोना के लक्षण भी सामान्य वायरल की तरह ही होते हैं। ऐसे में मरीज समझ नहीं पाता है कि उसको कोरोना हुआ है या सामान्य वारयल। लेकिन इस समय आपको अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए। इसके लिए आपको डाइट में कुछ बदलाव कर सकते हैं। इम्यून सिस्टम बेहतर होने से आप बाहरी संक्रमण से बच सकते हैं। साथ ही बैक्टीरिया संक्रमण होने की संभावना भी कम हो जाती है। इस लेख में आपको घर पर बनाने वाले उन ड्रिंक्स के बारे में बताया गया है जो आपकी इम्यून सिस्टम को बेहतर करते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाने के वाले ड्रिंक्स - Drinks To Boost Your Immunity In Hindi

संतरे का जूस

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप संतरे का जूस पी सकते हैं। इस जूस में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। विटामिन सी आपके शरीर को बाहर संक्रमण से लड़ने में सक्षम बनाता है। साथ ही आपकी इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व होते हैं, जो संक्रमण के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें : इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, दूर रहेंगी मौसमी बीमारियां

drink to increase immunity power

गाजर और संतरे का जूस 

गाजर और संतरे के जूस में विटामिन ए अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही गाजर और संतरे के जूस में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण जाते हैं। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है। 

ग्रीन स्मूदी 

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए आप पालक, खीरा और आंवला की स्मूदी बना सकते हैं। इस स्मूदी में विटामिन बीटा कैरोटीन उच्च मात्रा में पाया जाता है, जो प्रतिरक्षा तंत्र को बाहरी बैक्टीरिया से लड़ने में सक्षम बनता है। खीरे में हाइड्रेटिंग गुण होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में सहायक होता है। 

आम का पना 

आम के पने को आप घर पर आसानी  से बना सकते हैं। गर्मियों में बाजार में कच्चे व पके आम आ जाते हैं। आम पना बेहद ही रिफ्रेशिंग ड्रिंक होता है, जो हर किसी को खूब पसंद आता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। इससे बैक्टीरिल इंफेक्शन कम होता है। 

छाछ और लस्सी 

गर्मियों में संक्रमण बढ़ते ही आपको पेट संबंधी समस्या होने लगती है। यदि आप पेट के विकारों को दूर करना चाहते हैं तो ऐसे में खाना खाने के बाद छाछ पीने की आदत डालें। इसके अलावा दही में स्वस्थ बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो आपकी गट हेल्थ को बेहतर करते हैं। गर्मियों में छाछ व लस्सी में आप पुदीने और जीरे को मिलाकर पी सकते हैं। इसमें विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिनए ए पाया जाता है। इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है और आपका शरीर संक्रमण में रोग से सुरक्षित रहता है।

तुलसी और गिलोय का काढ़ा 

तुलसी और गिलोय का उपयोग संक्रमण को दूर करने व रोग से लड़ने में शरीर अंदरुनी शक्ति प्रदान करने के लिए सदियों से किया जाता है। तुलसी और गिलोय को पानी में उबाल कर इसका सेवन सुबह खाली पेट करने से आपको कई फायदे मिलते हैं। 

इसे भी पढ़ें : इम्युनिटी बढ़ाने के लिए जरूरी हैं ये 7 विटामिन्स और मिनरल्स, जानें किन फूड्स से मिलेंगे ये

कद्दू के बीज की स्मूदी 

इस ड्रिंक को बनाने के लिए कद्दू के बीजों को पानी के साथ ब्लैंडर में ब्लेंड कर लें। इस स्मूदी में जिंक की मात्रा पाई जाती है, जो शरीर की सूजन को कम करने में सहायक होता है। इसके साथ शरीर की इम्यूनिटी मजबूत बनती है और शरीर बाहरी बैक्टीरिया से संक्रमित नहीं होता है। 

कोरोना के समय में बढ़ते संक्रमण को कम करने के लिए आप ऊपर बताई गई ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। यदि आपको किसी ड्रिंक को पीने के बाद कुछ परेशानी महसूस होती है तो इसे दोबारा न पिएं। 

Disclaimer