गर्मियों का मौसम शुरू होते ही शुरू हो जाती है स्किन से जुड़ी समस्याएं भी। इस मौसम में जितना फर्क हमारी हेल्थ को पड़ता है, उतना ही हमारी स्किन भी झेलती है। अगर गर्मी को मात देना है और स्किन को खूबसूरत बनाना है तो हमें कुछ ऐसा करना होगा, जिसमें ज्यादा मेहनत भी ना हों, और स्किन के साथ हमारी हेल्थ भी सही रहे। गर्मियों के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या के चलते स्किन में रैशेज, ऑयली और बेजान त्वचा की समस्या होना आम बात है। जिससे पिम्पल्स, चकत्ते होना शुरू हो जाते हैं। हालांकि इसके लिए कई तरह के लोशन और नेचुरल चीजों की मदद ली जा सकती हैं, लेकिन अगर आप अपने खाने पीने में बदलाव करेंगी तो फर्क गहराई से होगा। जैसा कि हम सब जानते हैं कि पानी ना हमारी हेल्थ बल्कि स्किन के लिए काफी जरूरी है। तो आज हम आपको कुछ ऐसी निम्न देसी ड्रिंक्स (Desi Drinks) के बारे में बताएंगे जो गर्मी के मौसम में स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
1. लस्सी का कमाल (Lassi)
लस्सी का एक ठंडा गिलास, ना सिर्फ स्वाद और गर्मियों से राहत देगा बल्कि स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत भी बनाएगा। लस्सी में दही होता है, और दही एंटी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इससे स्किन में खुजली होने की समस्या दूर होती है। स्किन काफी सॉफ्ट हो जाती है। अगर आप हेल्दी स्किन चाहती हैं तो लस्सी जरुर पिएं। इससे पेट भी भरेगा और स्किन भी खूबसूरत बनी रहेगी। ये देसी ड्रिंक्स (Desi Drinks) सबको पसंद आएगी।
2. सत्तू का शरबत (Sattu Drink)
अगर आपको भूख लग रही तो आप सत्तू के शरबत को जरुर आजमाएं। इससे ना सिर्फ स्किन हाइड्रेट होती है बल्कि पेट की भूख भी कम हो जाती है। सत्तू गर्मियों में सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि इसकी तासीर भी ठंडी होती है। सत्तू में भुने जीरे का पाउडर, चीनी, नमक, लाल मिर्च पाउडर का तड़का इसे और भी स्वाद भरा बनाता है। इसमें आयरन भरपूर मात्रा में होता है। इससे स्किन हेल्दी होती है। साथ ही स्किन को गर्मियों में खराब होने से बचाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें कैसे रखती हैं वो अपनी त्वचा का ख्याल और क्या है उनका स्किन केयर रूटीन
3. छाछ (Chaach)
गर्मियों के मौसम में छाछ सबसे ज्यादा लोकप्रिय देसी ड्रिंक्स (Desi Drinks) में से एक है। छाछ को जीरे और करी के पत्ते के तड़के के साथ तैयार करते हैं। एक ठंडा छाछ का ग्लास पेट को ठंडा रहने में मदद करता है। इससे पाचन-क्रिया मजबूत होती है। साथ स्किन पर भी काफी पॉजिटिव असर डालता है। इसे आप खाने के साथ या खाने के बाद भी पी सकते हैं।
4. नींबू पानी का कमाल (Lemon Water)
बात स्किन की हो और नींबू को भूल जाएं, ऐसा कैसे हो सकता है भला। जी हां नींबू की डिमांड गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा होती है। नींबू पानी बनाने में जितना आसान उतने ही इसके फायदे हैं शायद उससे भी ज्यादा। नींबू पानी में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है। जो स्किन को अंदर से डिटॉक्स कर फ्रेश रखती है। नींबू पानी से पिम्पल्स की समस्या भी काफी हद तक कंट्रोल में रहती है।
इसे भी पढ़ें: गर्मी के मौसम में त्वचा की सही देखभाल के लिए 10 स्किन केयर टिप्स
5. आम पन्ना (Aam Panna)
गर्मियों के दस्तक देते ही फलों का राजा आम काफी पसंद किया जाने लगता है। आम खाने के बहाने तो कई हैं, जिससे ना जाने कितनी अनगिनत रेसिपी तैयार की जा सकती है। इस मौसम में कच्चे आम का बना पन्ना काफी पसंद किया जाता है। बनाने में काफी आसान आम पन्ना जीभ पर काफी अच्छा स्वाद छोड़ता है। आम पन्ना में विटमिन ए, सी और बीटा कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है। जो हमारी स्किन को अंदर से खूबसूरत बनाता है। साथ ही सूरज से स्किन को बचाने में भी मदद करता है। इसका सेवन काफी हेल्दी भी है।
तो ये कुछ ऐसी देसी ड्रिंक्स (Desi Drinks) हैं जो गर्मियों के मौसम में हर कोई पसंद तो करता है,लेकिन शायद ही इनसे मिलने वाले फायदों के बारे में पता होगा। ये ड्रिंक्स इस मौसम में स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अगर आप भी अपनी स्किन को खूबसूरत, दमकती हुई, और बेदाग़ बनाना चाहती हैं, तो हमारी बताई हुई ड्रिंक्स को जरुर आजमाएं। साथ ही अगर आपको स्किन से सम्बंधित कोई भी गम्भीर समस्या है तो किसी स्पेशलिस्ट से सलाह लेने में बिलकुल भी देर ना करें।
Read More Articles on Healthy Diet in Hindi