रोज 1 गिलास अंगूर का रस पीएं, कब्ज की समस्या से छुटकारा पाएं

अंगूर जैसा फल साबुत ही खाया जाता है। स्वास्थ्य संबंधी लिहाज से देखा जाए, तो इसके कई फायदे भी हैं। क्या आप जानते हैं कि अंगूर को अगर एक खास प्रक्रिया के तहत सुखा लिया जाए, तो उससे किशमिश तैयार की जा सकती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज 1 गिलास अंगूर का रस पीएं, कब्ज की समस्या से छुटकारा पाएं


बचपन में मुझे अंगूर बहुत पसंद थे। मैं काले अंगूर की दिवानी थी। फिर जब बड़ी हुई तो लाल और हरे अंगूर पसंद करने लगी। लेकिन अब सिर्फ लाल ही अंगीर पसंद हैं। अंगूर तीन रंग के होते हैं। लाल, हरे और काले। इनका रस मेरा फेवरिट जूस है। अंगूर से ही मैंने अपना काफी वजन बढ़ा लिया था, जो अब कम करने में लगी हुई हूं। 

grapes juice

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अंगूर जैसा फल साबुत ही खाया जाता है। स्वास्थ्य संबंधी लिहाज से देखा जाए, तो इसके कई फायदे भी हैं। क्या आप जानते हैं कि अंगूर को अगर एक खास प्रक्रिया के तहत सुखा लिया जाए, तो उससे किशमिश तैयार की जा सकती है। इसके अलावा आप अंगूर से अपनी पसंद की कई डिश भी बना सकते हैं। अंगूर में कैलोरी के साथ फाइबर और विटामिन सी, ई भी पाया जाता है। इसलिए अंगूर को सेहत का खजाना भी कहा जाता है।

इसे भी पढ़ेंः ब्रेस्‍ट मिल्‍क को तुरंत बढ़ता है ये आयुर्वेदिक नुस्‍खा

अंगूर खाएं, सेहत बनाएं

अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह कई बीमारियों को ठीक करने के लिए रामबाण भी माना जाता है। अंगूर का सेवन करना आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यह टीबी, कैंसर और ब्लड-इंफेक्शन जैसी बीमारियों में ये मुख्य रूप से फायदेमंद होता है। 

वहीं, अंगूर के लिए यह भी कहा जाता है कि इसमें प्राकृतिक मिठास काफी होती है। इसलिए डायबिटीज़ जैसी समस्या से जूझ रहे लोग इसे विशेषज्ञ की सलाह लेने के बाद ही खाने में शामिल करते हैं। आपको बता दें कि डायबिटीज़ से पीड़ित लोगों के लिए भी अंगूर बेहद फायदेमंद होता है। ये ब्लड में शुगर के लेवल को कम करने का काम करता है। इसके अलावा ये आयरन का भी एक बेहतरीन स्रोत माना जाता है। 

इसे भी पढ़ेंः खतरनाक हो सकता है खड़े होकर पानी पीना, जानें कैसे

मेरे सिर में काफी दर्द होता है। माइग्रेन जैसी समस्या ही कह लीजिए। माइग्रेन के दर्द से जूझ रहे लोगों के लिए अंगूर का रस पीना बहुत फायदेमंद होता है। कुछ समय तक अंगूर के रस का नियमित सेवन करने से इस समस्या से निजात पाई जा सकती है।

अंगूर के लिए हाल ही में आए शोध से पता चला है कि यह खाद्य पदार्थ ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम में काफी मददगार साबित है। किसी व्यक्ति को अगर कब्ज की परेशानी हो, तो वह अंगूर के रस का सेवन कर सकता है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या तो दूर होती ही है, साथ ही भूख भी लगने लगती है।

क्योंकि अंगूर के काफी लाभ हैं, तो आप भी इसे अपनी सेहत का खजाना मान सकते हैं।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Ayurveda Related Articles In Hindi 

Read Next

केले के पेड़ के फल, फूल और तने से करें हार्ट अटैक का इलाज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version