Doctor Verified

प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं? डॉक्टर से जानें

Dos and Donts during first trimester of Pregnancy: प्रग्नेंसी की पहली तिमाही के दौरान महिलाओं को क्या करना चाहिए और क्या नहीं? आइये जानते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं? डॉक्टर से जानें


Dos and Donts during first trimester of Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान अक्सर महिलाओं को कई परेशानियों से होकर गुजरना पड़ता है। केवल यही नहीं, प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के मन में कई तरह की शंका भी होती है। कुछ महिलाओं में प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही को लेकर कंफ्यूजन रहती है कि इस दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं? अगर आपके मन में भी यह सवाल हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें। इस दौरान ऐसे कई काम हैं, जिन्हें करने से आपको परहेज करना चाहिए। आइये बिरला फर्टिलिटी और आईवीएफ की सीनियर कंसल्टेंट और हेड डॉ. प्राची बेनरा से जानते हैं इसके बारे में। 

प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में क्या करना चाहिए? 

  • प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिन महिला के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं, इसलिए ऐसे में लापरवाही बिलकुल नहीं बरतनी चाहिए। 
  • इस दौरान आपको कम से कम 2 बार गायनेकोलॉजिस्ट से कंसल्ट करना चाहिए। 
  • अगर आप आईवीएफ के जरिए कंसीव कर रही हैं या मिसकैरेज का शिकार हो चुकी हैं तो डॉक्टर से मिलना जरूरी हो जाता है। 
  • इस दौरान आपको Beta HCG की जांच कराई जा सकती है। 
  • ऐसे में आपको थायरॉइड और हीमोग्लोबिन की जांच करानी चाहिए। 

प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में क्या नहीं करना चाहिए?  

  • प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही के दौरान अधपका मीट या खाना खाने से परहेज करना चाहिए। इससे कई बार साल्मोनेला इंफेक्शन हो सकता है। 
  • खुद से दवाएं लेने से परहेज करें। इससे बच्चे के विकास पर प्रभाव पड़ सकता है। 
  • ऐसे में आपको स्मोकिंग करने और शराब पीने से बचना चाहिए। 
  • इस स्थिति में बहुत ज्यादा कॉफी पीने से बचें। 
  • इस स्थिति में पैनिक होने या चिंता करने से बचें। 
 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Dr Prachi Benara (@prachibenara)

प्रेग्नेंसी में अपना ध्यान कैसे रखें? 

  • प्रेग्नेंसी में आपको हेल्दी डाइट लेनी चाहिए। इसके लिए आपको फलों और हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। 
  • ऐसे में आपको वॉकिंग और एक्सरसाइज करनी चाहिए। 
  • जंक और प्रोसेस्ड फूड्स खाने से बचें। 
  • शराब पीने से परहेज करना चाहिए।

 

Read Next

मानसून में बुखार होने पर प्रेग्नेंट महिलाएं इन 5 बातों का जरूर रखें ख्याल, जल्दी रिकवरी में मिलेगी मदद

Disclaimer