Doctor Verified

क्या सर्दियों में प्रेग्नेंट महिलाओं की परेशानियां बढ़ जाती हैं? डॉक्टर से जानें कैसे करें सही देखभाल

प्रेग्नेंसी में हार्मोनल बदलाव के कारण महिलाओं को सर्दियों में परेशानी बढ़ सकती है। आगे जानते हैं इसके कुछ कारण और बचाव का तरीका   
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या सर्दियों में प्रेग्नेंट महिलाओं की परेशानियां बढ़ जाती हैं? डॉक्टर से जानें कैसे करें सही देखभाल


प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह के लक्षण महसूस होते हैं। इस दौरान हार्मोनल बदलाव की वजह से महिलाओं को उल्टी, जी मिचलाना, चक्कर आना और बुखार आदि की समस्या हो सकती है। सर्दियों में शरीर में होने वाले बदलाव की वजह से महिलाओं को ज्यादा परेशानी का अनुभव करना पड़ सकता है। डॉक्टर के मुताबिक इस दौरान महिलाओं की इम्यूनिटी काफी कमजोर होती है। ऐसे में मौसम में हुए बदलाव के कारण महिलाओं को सर्दी जुकाम होना एक आम बात है। इस दौरान खांसी और गले में दर्द भी महसूस हो सकता है। अगर, इन लक्षणों को नजरअंदाज किया जाए तो इससे गंभीर रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। स्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विभा बंसल से जानते हैं कि सर्दियों में महिलाओं की परेशानी किस तरह से बढ़ सकती है। 

सर्दियों में प्रेग्नेंट महिलाओं को परेशानी क्यों होती है? - Colds Seem Worse When You’re Pregnant In Hindi

सर्दी होने पर वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आप खुद की इम्यूनिटी को मजबूत कर मौसम बदलने के साथ वायरस से होने वाले इंफेक्शन से खुद का बचाव कर सकते हैं। इस दौरान महिलाओं के शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव की वजह से इम्यूनिटी पावर कमजोर हो जाती है। इससे महिलाओं को संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में सर्दी-जुकाम होने पर महिलाओं को परेशानी हो सकती है। 

cold during pregnancy

प्रेग्नेंसी में सर्दी होने पर महिलाओं को क्या लक्षण महसूस होते हैं? - Symptoms Of Cold During Pregnancy In Hindi 

प्रेग्नेंसी में होने वाली सर्दी में महिलाओं को आगे बताए लक्षण महसूस हो सकते हैं। 

  • सर्दी में नाक में म्यूकस होना, 
  • नाक का बहना
  • खांसी आना
  • छींक आना
  • थकान महसूस होना
  • शरीर में दर्द होना, आदि। 

प्रेग्नेंसी में सर्दी होने पर क्या जोखिम हो सकते हैं? - Complications Of Having A Cold During Pregnancy In Hindi

प्रेग्नेंसी में सर्दी होने पर आपको सर्दी जुकाम करीब एक से दो सप्ताह तक हो सकता है। यदि आपकी इम्यूनिटी कमजोर है, तो आपको संक्रमण होने का खतरा अधिक होता है। यदि, आप सर्दी जुकाम का इलाज नहींं करती हैं, तो इससे आपको बुखार, निमोनिया, ब्रोंकाइटिस होने का जोखिम अधिक होता है। अगर, इसका इलाज न किया जाए तो इससे बच्चे को भी खतरा हो सकता है। 

प्रेग्नेंसी में सर्दी जुकाम व अन्य परेशानियों से बचने के लिए क्या करें? - Prevention Tips To Cold During Pregnancy in Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान सर्दी व अन्य परेशानियों से बचने के लिए आप कुछ उपायों को अपना सकते हैं। 

  • इस दौरान महिलाओं को साफ सफाई पर पूरा ध्यान देना चाहिए। बिना हाथ धोए खाना न खाएं। 
  • फलों और पोष्टिक चीजों को सेवन करें। 
  • मास्क पहनें और जिन लोगों को सर्दी जुकाम या संक्रमण हो उनसे दूरी बनाएं। 
  • पर्याप्त नींद लें। 
  • धूम्रपान और शराब का सेवन सीमित मात्रा में करें। 

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में डबल और ट्रिपल मार्कर टेस्ट करवाना क्यों जरूरी होता है? डॉक्टर से जानें

प्रेग्नेंसी के दौरान महिला की तबीयत खराब होने का असर बच्चे पर भी पड़ सकता है। ऐसे में महिला को अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना चाहिए। इस दौरान महिलाओं को गर्म कपड़े पहनने चाहिए। इसके बाद भी कोई गंभीर लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं। 

Read Next

प्रेग्नेंसी में वजाइनल पेन (योन‍ि में दर्द) होने पर अपनाएं डॉक्‍टर के बताए ये ट‍िप्‍स, जल्‍द म‍िलेगा आराम

Disclaimer