Doctor Verified

क्या विटामिन डी की कमी से कैंसर हो सकता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Does Vitamin D Deficiency Cause Cancer: विटामिन डी की कमी होने पर कैंसर कोशिकाएं तेजी से फैल सकती हैं, इसकी वजह से कई तरह के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या विटामिन डी की कमी से कैंसर हो सकता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर


Does Vitamin D Deficiency Cause Cancer: शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए सभी पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा का सेवन जरूरी है। शरीर में विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों की कमी के कारण आप गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। विटामिन डी की कमी होने पर भी आपको कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। इसकी वजह से मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों और हड्डी में दर्द, आसानी से फ्रैक्चर और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। विटामिन डी शरीर के लिए एक जरूरी फैट सॉल्यूबल विटामिन है, यह शरीर में कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है और हड्डियों को मजबूत रखने के लिए जरूरी होता है। कई वैज्ञानिक यह भी कहते हैं कि शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर आपको कैंसर और हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं, क्या वाकई में शरीर में विटामिन डी की कमी होने से आपको कैंसर हो सकता है?

क्या विटामिन डी की कमी से कैंसर हो सकता है?-  Does Vitamin D Deficiency Can Cause Cancer in Hindi

विटामिन डी शरीर में कई गंभीर बीमारियों को पनपने से रोकने में मदद करता है। इसकी कमी से आपकी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और मांसपेशियों को भी गंभीर नुकसान पहुंचता है। विटामिन डी की कमी से शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ने लगता है, इसकी वजह से रेडनेस, फीवर और तेजी से वजन कम होने जैसी कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। यही कारण है कि बीमार पड़ने और बार-बार किसी गंभीर समस्या से ग्रसित होने पर डॉक्टर भी मरीज को विटामिन डी सप्लीमेंट लेने की सलाह देते हैं। शरीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे जरूरी पोषक तत्वों को अवशोषित करने के लिए भी विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा जरूरी है।

Does Vitamin D Deficiency Cause Cancer

इसे भी पढ़ें: शरीर में विटामिन डी की कमी क्यों होती है? जानें कैसे करें बचाव

एससीपीएम हॉस्पिटल के सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ सुदीप सिंह कहते हैं कि, "शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर कैंसर ही नहीं बल्कि कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसकी वजह से बोन मैरों से जुड़ी बीमारियां, ऑटोइम्यून डिजीज, डायबिटीज, हार्ट से जुड़ी बीमारी और मल्टीपल स्केलेरोसिस का भी खतरा बढ़ जाता है।" शरीर में कैंसर को पनपने से रोकने के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी होता है। विटामिन डी शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में बहुत मदद करता है। इसके अलावा इंफ्लेमेशन को कम करने और इन्फेक्शन को रेगुलेट करने के लिए भी शरीर में विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा जरूरी है।

विटामिन डी की कमी से किस तरह के कैंसर का खतरा?

शरीर में विटामिन डी की कमी से कैंसर की बीमारी का खतरा कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है। इसको लेकर दुनियाभर में तमाम रिसर्च भी की जा रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि शरीर में विटामिन डी की कमी होने से ब्रेस्ट कैंसर, ब्लड कैंसर और गैस्ट्रिक कैंसर का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। विटामिन डी की कमी होने से कोलन कैंसर भी हो सकता है। दरअसल, विटामिन डी शरीर में कैल्शियम के स्तर और हेमोस्टेसिस के स्तर को ठीक रखने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह विटामिन शरीर में कोशिकाओं को फैलने से रोकने और इम्यून रिस्पांस को ठीक रखने में बहुत मदद करता है। नियमित रूप से विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा का सेवन करने से शरीर कैंसर से लड़ने में अधिक सक्षम होता है।

विटामिन डी शरीर में मौजूद न सिर्फ एक जरूरी विटामिन है, बल्कि इसके कई और काम भी हैं। विटामिन डी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखने के लिए बहुत जरूरी होती है और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से लड़ने में बहुत उपयोगी है। इसके अलावा हड्डियों को मजबूत रखने और दांतों के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी माना जाता है। विटामिन डी के 2 प्रकार होते हैं- पहला विटामिन डी 2 (एग्रो कैल्सी फेरल) और दूसरा विटामिन डी 3 (कॉलेकैल्सिफेरॉल) है।

इसे भी पढ़ें: शरीर में विटामिन डी की कमी पूरा करने के लिए खाएं ये फल, हड्डियां होंगी मजबूत

विटामिन डी 2 का उत्पादन शरीर में नहीं होता है, यह पौधों से प्राप्त किया जाता है। वहीं विटामिन डी 3 का उत्पादन शरीर में होता है, यह सूरज की किरणों से होने वाली प्रतिक्रिया से शरीर में बनता है। इसके अलावा विटामिन डी 3 मशरूम, फिश, अंडा समेत कई तरह के फूड्स में भी पाया जाता है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

क्या लंबे समय तक स्पोर्ट ब्रा पहनने से पीठ दर्द हो सकता है? जानें क्या है वजह

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version