Tue Oct 27, 2026 | 02:36 AM IST

Doctor Verified

क्या सिर मुंडवाने से बाल घने होते हैं? एक्सपर्ट से जानें

Does Shaved Hair Grow Back Thicker In Hindi: सिर मुंडवाने से बालों की ग्रोथ या उसका वॉल्यूम बेहतर नहीं होता है। एक्सपर्ट से जानें क्यों?
क्या सिर मुंडवाने से बाल घने होते हैं? एक्सपर्ट से जानेंक्या सिर मुंडवाने से बाल घने होते हैं? एक्सपर्ट से जानें

Does Shaved Hair Grow Back Thicker In Hindi: हमारे यहां छोटे बच्चों का बार-बार सिर मुंडवा दिया जाता है। माना जाता है कि जितनी बार सिर मुंडवाया जाएगा, बाल उतने ही घने, मजबूत और सुंदर बनेंगे। कई पेरेंट्स तो अपने बच्चों के बड़े यानी टीनएज क्रॉस करने तक सिर मुंडवाते रहते हैं। यहां तक कि कई युवा भी ऐसे हैं, जो घने और सुंदर बालों की चाह में सिर मुंडवा लेते हैं। अब सवाल ये उठता है कि क्या वाकई ऐसा होता है? असल में, सिर मुंडवाने से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं, जो एक धारणा बनकर लोगों के मन-मस्तिष्क में मौजूद है। जैसे बार-बार सिर मुंडवाने (Sir Mundwane Ke Fayde) से बाल मोटे निकलते हैं और बालों का वॉल्यूम में सुधार होता है आदि। इस लेख में हम आपके मन में चल हरे इसी तरह की कुछ बातों से जुड़ी सुच्चाई के बारे में जानेंगे। इस संबंध में हमने एक्सपर्ट से बात की है। जानने के लिए लेख पूरा पढ़ें।

क्या सिर मुंडवाने से बाल घने होते हैं?- Does Shaving Head Increase Hair Density In Hindi

Does Shaving Head Increase Hair Density In HindiDoes Shaving Head Increase Hair Density In Hindi

नई दिल्ली स्थित अभिवृत एस्थेटिक्स के कॉस्मेटोलॉजिस्ट और स्किन एक्सपर्ट डॉ. जतिन मित्तल कहते हैं, "ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो बार-बार सिर मुंडवाते हैं यानी गंजे होते हैं। यह आम अवधारणा है कि सिर मुंडवाने से बाल घने हो सकते हैं। जबकि, यह बिल्कुल सही नहीं है। आप चाहे कितनी ही बार सिर मुंडवाएं या फिर हेयर कट करें। इससे बालों के घने होने का कोई संबंध नहीं है। असल में, जब सिर मुंडवाए जाते हैं, तो इसके बाद नुकीले और कांटेदार बाल निकलते हैं। इसी से आभास होने लगता है कि बाल घने हो रहे हैं। जबकि, बालों की लेंथ बढ़ते ही यह सामान्य लगने लगते हैं।"

इसे भी पढ़ें: क्या मुंडन करवाने से घने हो जाते हैं शिशु के बाल? जानें क्या है सच्चाई?

क्या सिर मुंडवाने से बालों का झड़ना रुक जाता है?- Does Shaving Hair Stop Hair Fall In Hindi

Does Shaving Hair Stop Hair Fall In HindiDoes Shaving Hair Stop Hair Fall In Hindi

सिर मुंडवाने से बालों का झड़कना कम हो सकता है या फिर यह बाल्डनेस की समस्या को दूर कर सकता है। इस तरह की अवधारवणा भी लोगों के मन में गहराई तक बसी हुई है। डॉ. जतिन मित्तल की मानें, तो ऐसा नहीं होता है कि सिर मुंडवाने से हेयर फॉल रुक सकता है। हां, कुछ हद तक सिर मुंडवाने से बालों की हेल्थ में सधार जरूर हो सकता है। दरअसल, सिर मुंडवाने की वजह से नए बालों में केमिकल्स का यूज कम होता है, जो कि हेयर फॉल का एक बड़ा कारण हो सकते हैं। वहीं, जब कोई सिर मुंडवाता है, तो छोटे बालों का झड़ना, गंदा होने का रिस्क कम हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: बच्चे का मुंडन कराते समय इन 7 बातों का रखें ध्यान, ताकि न हो इंफेक्शन का खतरा

क्या सिर मुंडवाने से बाल मजबूत होते हैं?- Does Shaved Hair Grow Back Thicker And Darker In Hindi

मेयोक्लिनिक की मानें, तो सिर मुंडवाने से न तो बालों का वॉल्यूम बढ़ता है और न ही बाल मजबूत होते हैं। हां, छोटे बाल पहले की तुलना में बेहतर कंडीशन में महसूस हो सकते हैं, क्योंकि इनमें अब तक पल्यूशन और केमिकल्स का यूज ज्यादा नहीं हुआ होता है। लेकिन, सिर मुंडवाने के बाद जैसे-जैसे बालों की ग्रोथ होती है, वैसे-वैसे बालों पर आसपास के एन्वायरमेंट का फर्क नजर आने लगता है।

क्या सिर मुंडवाने से बालों की ग्रोथ तेजी से होती है- Does Shaving Stimulate Hair Growth In Hindi

सिर मुंडवाने से बालों की ग्रोथ तेजी से होती है, यह भी एक गलत अवधारणा है। बालों को बार-बार शेव करने से विशेष खास फर्क नहीं पड़ता है। डॉ. जतिन मित्तल कहते हैं "हां, सिर मुंडवाने के कारण बालों का झड़ना, कमजोर होना, बालों का चिपचिपा होना या डैंड्रफ होने जैसी समस्याएं अपने आप कम हो जाती हैं। लेकिन, ध्यान रखें जैसे-जैसे बाल बढ़ेंगे, अन्य समस्याएं साथ आती रहेंगी। बालों से जुड़ी समस्याओं से बचना है, तो जरूरी है कि आप बालों की प्रॉपर केयर करें।"

 All Image Credit: Freepik

Read Next

→ मेहंदी लगाने के बाद बालों में कौन सा तेल लगाना चाहिए? जानें 5 तेल, जो देंगे कई फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 06, 2024 18:30 IST

    Published By : Meera Tagore