Expert

क्या रेड मीट मोटापे का कारण बनता है? जानें एक्सपर्ट की राय

आज के दौर में मोटापा एक आम लेकिन गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनता जा रहा है, जिसकी वजह खराब खानपान है। यहां जानिए, क्या रेड मीट मोटापे का कारण बनता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या रेड मीट मोटापे का कारण बनता है? जानें एक्सपर्ट की राय


आज के दौर में बदलती लाइफस्टाइल, अनियमित खानपान और फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण मोटापा हर उम्र के लोगों को प्रभावित कर रहा है। मोटापा न केवल शारीरिक खूबसूरती को प्रभावित करता है, बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है, जैसे कि हार्ट डिजीज, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और जोड़ों में दर्द आदि। मोटापे का मुख्य कारण है ज्यादा कैलोरी का सेवन और कम फिजिकल एक्टिविटी है। जंक फूड, तला-भुना खाना और शुगर ड्रिंक्स का ज्यादा सेवन शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा करता है। इसके अलावा, ऑफिस में लंबे समय तक बैठकर काम करना भी वजन बढ़ने का बड़ा कारण बनता है। जो लोग मांसाहारी होते हैं, उनमें मोटापा होने की शिकायत ज्यादा रहती है। इस लेख में दिल्ली के एसेंट्रिक डाइट्स क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता (Shivali Gupta, Dietcian, Eccentric Diets Clinic) से जानिए, क्या लाल मांस (रेड मीट) का सेवन मोटापे का कारण बन सकता है?

क्या रेड मीट मोटापे का कारण बनता है? - Does Red Meat Contribute To Obesity

रेड मीट का सेवन सदियों से हमारी डाइट का हिस्सा रहा है। यह प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों का अच्छा सोर्स होता है, लेकिन इसे लेकर हमेशा बहस होती रही है। कुछ लोग मानते हैं कि रेड मीट का सेवन मोटापे का कारण बन सकता है, जबकि अन्य इसे बैलेंस डाइट का हिस्सा मानते हैं। इस लेख में, हम इस विषय को विस्तार से समझने की कोशिश करेंगे।

1. लाल मांस में कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?

लाल मांस, जैसे कि भेड़ का मांस और पोर्क, प्रोटीन और आयरन का एक अच्छा सोर्स होते हैं। इसमें विटामिन बी12, जिंक और सेलेनियम पाया जाता है, जो शरीर के लिए जरूरी हैं। लेकिन साथ ही इसमें सैचुरेटेड फैट और कैलोरी की मात्रा भी ज्यादा होती है, जो मोटापे के जोखिम को बढ़ा सकती है। लाल मांस में प्रोटीन के साथ-साथ हाई कैलोरी भी होती है। जब हम जरूरत से ज्यादा कैलोरी का सेवन करते हैं और उसे बर्न नहीं करते, तो वह शरीर में फैट के रूप में जमा हो जाती है। यही वजह है कि लाल मांस का ज्यादा सेवन मोटापे का कारण बन सकता है।

does red meat cause weight gain

इसे भी पढ़ें: हेल्दी समझकर खाते हैं रेड मीट? डॉक्टर से जानें सेहत के लिए अच्छा है भी या नहीं

2. क्या मीट खाने से वजन बढ़ता है? - Will Red Meat Make You Gain Weight

लाल मांस में सैचुरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा होती है। स्टडी बताती है कि संतृप्त वसा यानी सैचुरेटेड फैट का ज्यादा सेवन शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) के स्तर को बढ़ा सकता है और वजन बढ़ाने में योगदान कर सकता है। इसके अलावा, यह पेट की चर्बी बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभा सकता है। प्रोसेस्ड रेड मीट, जैसे कि सॉसेज, बेकन और हैम, में नमक और प्रिजर्वेटिव्स की मात्रा ज्यादा होती है। यह न केवल मोटापे बल्कि हार्ट डिजीज और डायबिटीज जैसे अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का भी कारण बन सकता है।

लाल मांस का सीमित मात्रा में सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन जब इसे ज्यादा मात्रा में खाया जाता है, तो यह वजन बढ़ाने के साथ-साथ सूजन और अन्य चयापचय (मेटाबॉलिक) विकारों का कारण बन सकता है। लाल मांस का सेवन संतुलित आहार के रूप में किया जाना चाहिए। इसे खाने के साथ फाइबर युक्त फूड्स, जैसे कि सब्जियां, फल और साबुत अनाज, शामिल करें। यह पाचन को बेहतर बनाएगा और कैलोरी संतुलन बनाए रखेगा।

इसे भी पढ़ें: ज्यादा मीट खाने से बढ़ता है कोलन कैंसर का जोखिम, जानें क्या कहती है नई स्टडी? 

  • लाल मांस को सप्ताह में 1-2 बार ही खाएं।
  • ग्रिल, बेक या उबाल कर पकाने के तरीकों का इस्तेमाल करें।
  • रेड मीट के साथ तली-भुनी चीजों से बचें।

निष्कर्ष

लाल मांस में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, लेकिन इसे सीमित मात्रा में और सही तरीके से सेवन करना जरूरी है। अगर आप मोटापा कम करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में फाइबर और कम फैट वाले विकल्पों को प्राथमिकता दें। साथ ही, नियमित एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर मोटापे के खतरे को कम किया जा सकता है।

All Images Credit- Freepik

Read Next

ग्रीन टी बैग्स या खुली ग्रीन टी सेहत के लिए क्या है ज्यादा सेफ? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version