Doctor Verified

क्या ज्यादा चीनी खाने से कैंसर हो सकता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Does Eating Too Much Sugar Cause Cancer: चीनी खाने से शरीर में एसिडिक माहौल बनता है, एसिडिक माहौल में कैंसर कोशिकाओं की ग्रोथ ज्यादा होती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या ज्यादा चीनी खाने से कैंसर हो सकता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Does Eating Too Much Sugar Cause Cancer: शरीर को हेल्दी और बीमारियों से मुक्त बनाए रखने के लिए हमेशा चीनी और नमक का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है। आमतौर पर लोगों को लगता है कि ज्यादा चीनी खाने से सिर्फ डायबिटीज और मोटापे का खतरा रहता है। लेकिन सच्चाई यह है कि चीनी का ज्यादा सेवन करने से आपको न सिर्फ डायबिटीज और मोटापे की समस्या हो सकती है बल्कि आप कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों की चपेट में भी आ सकते हैं। आज के समय में हर व्यक्ति की डाइट में चीनी किसी न किसी तरह से शामिल होती है। रिफाइंड शुगर का सेवन शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचाता है। इसकी वजह से ही कम उम्र में मोटापा और डायबिटीज समेत हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। ऐसा कहा जाता है कि ज्यादा चीनी खाने से आप कैंसर का शिकार हो सकते हैं। आइये इस लेख में डॉक्टर से जानते हैं क्या वाकई ज्यादा चीनी खाने से आपको कैंसर हो सकता है।


इस पेज पर:-


क्या चीनी खाने से कैंसर हो सकता है?- Does Sugar Cause Cancer in Hindi

शुगर या चीनी को 'मीठा जहर' भी कहा जाता है। ज्यादा चीनी खाने से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर से लेकर हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसका सेवन करने से शरीर का वजन बढ़ जाता है और मोटापे की वजह से शरीर में कई दूसरी बीमारियां भी हो सकती हैं। शुगर, दरअसल एक तरह का प्रो-इनफ्लेमेटरी एजेंट होता है। बहुत ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने शरीर में इंसुलिन का स्तर बढ़ जाता है। इसकी वजह से शरीर का वजन तेजी से बढ़ता है और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ. समीर कहते हैं कि चीनी में मौजूद केमिकल्स और हानिकारक गुण शरीर में कैंसर सेल्स को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। कई शोध और अध्ययन भी इसकी पुष्टि करते हैं कि बहुत ज्यादा चीनी या शुगर का सेवन करने से शरीर में कैंसर और ट्यूमर बढ़ने का खतरा रहता है।

Does Eating Too Much Sugar Cause Cancer

इसे भी पढ़ें: जानें क्या है एस्पार्टेम जो बन सकता है कैंसर का कारण, इसके फायदे और नुकसान

शुगर का बहुत ज्यादा सेवन करने से आंत के कैंसर का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। इसमें मौजूद फ्रुक्टोज शरीर में जाकर ग्लूकोज में कन्वर्ट होता है। बहुत ज्यादा फ्रुक्टोज का सेवन करने से शरीर में प्रोटीन सिंथेसिस की प्रक्रिया तेज हो जाती है। इसकी वजह से कैंसर कोशिकाओं के पनपने की संभावना बढ़ जाती है। जब चीनी शरीर में पचती है, तो एनर्जी के साथ प्य्रूविक एसिड भी निकलता है। यह एसिड शरीर में कैंसर कोशिकाओं के विकास में मदद करता है। शरीर में कैंसर की कोशिकाएं एसिडिक माहौल में ही ज्यादा बढ़ती हैं।  इसके अलावा चीनी का ज्यादा सेवन करने के कारण फेफड़ों के कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है। इसका बहुत ज्यादा सेवन करने की वजह से फेफड़ों में स्क्वैमस बढ़ते हैं और इससे ट्यूमर का विकास होता है।

ज्यादा चीनी खाने के नुकसान- Side Effects Of Eating Too Much Sugar in Hindi

कैंसर के अलावा ज्यादा चीनी खाने से शरीर को कई अन्य नुकसान भी होते हैं। इसकी वजह से शरीर के डीएनए को भी गंभीर नुकसान पहुंचता है। बहुत ज्यादा चीनी खाने से आपको डायबिटीज, मोटापा समेत हाई बीपी जैसी परेशानियां होती हैं। जब आप बहुत ज्यादा मात्रा में चीनी खाते हैं, तो इसकी वजह से मोटापा बढ़ता है और मोटापे की वजह से आपको कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। चीनी का सेवन आपको बहुत कम मात्रा में ही करना चाहिए। रिफाइंड शुगर की जगह आप डाइट में शुगर की मात्रा पूरा करने के लिए फलों का सेवन कर सकते हैं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

यह विडियो भी देखें

Read Next

आईवीएफ ट्रीटमेंट के दौरान क्या खाएं और क्या नहीं? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version