Coconut Water For Loose Motion In Hindi: जब किसी व्यक्ति को लूज मोशन होते हैं, तो इसके कारण उनका बुरा हाल हो जाता है। वे बार-बार टॉयलेट जाते हैं। इस दौरान उनके शरीर से सिर्फ मल ही नहीं, बल्कि तरल पदार्थ भी काफी अधिक मात्रा में निकलते हैं। क्योंकि इससे शरीर में तरल की कमी हो जाती है और डिहाइड्रेशन की स्थिति पैदा हो जाती है। इसके साथ-साथ लोग शरीर से पोषक तत्वों भी काफी अधिक मात्रा में बाहर निकलते हैं। इससे लूज मोशन की स्थिति अधिक गंभीर हो जाते हैं। इसके कारण लोग शारीरिक रूप से भी काफी कमजोर महसूस करते हैं।
इस दौरान डॉक्टर तरल पदार्थों का अधिक सेवन करने की सलाह देते हैं। साथ ही अपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोगों को डॉक्टर ORS लेने की सलाह भी देते देखा होगा, क्योंकि इनमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, सेलेनियम और सोडियम आदि जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं। इसे पीने से शरीर में पोषक तत्वों के नुकसान की भरपाई में मदद मिलती है। इसके अलावा, सबसे आम चीज जिसका डॉक्टर सबसे अधिक सेवन करने की सलाह देते हैं वह है नारियल पानी। लेकिन नारियल पानी के सेवन को लेकर लोग अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है, कि ये लूज मोशन में कैसे लाभकारी है? क्या वाकई इसे पीने से कोई लाभ मिलता है? इस लेख में फिटनेस कोच, न्यूट्रिशनिस्ट और सप्लीमेंट स्पेशलिस्ट 'विनीत कुमार' से इसके बारे में विस्तार से जानें।
क्या लूज मोशन में नारियल पानी पीना फायदेमंद होता है- Does Coconut Water Help In Loose Motion In Hindi
नारियल पानी इस धरती पर मौजूद सबसे शुद्ध और प्राकृतिक हेल्थ ड्रिंक्स में से एक है। इसका सेवन संपूर्ण सेहत के लिए लिहाज से बहुत लाभकारी होता है। लूज मोशन में नारियल पानी का पानी पीना बहुत लाभकारी होता है। यह लूज मोशन को कंट्रोल करने में मदद करता है। नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसके अलावा पोटेशियम, सोडियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम, फाइबर आदि का यह एक बेहतरीन स्रोत है। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद फाइबर मल को सख्त करने में भी मदद करता है। इसलिए अगर किसी व्यक्ति को लूज मोशन हो जाते हैं, तो उसे नारियल पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे लूज मोशन से राहत के अलावा कई स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं..
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में इस तरह करें दही का सेवन, सेहत को नहीं पहुंचेगा नुकसान
नारियल पानी पीने के लाभ- health benefits of drinking coconut water
- नारियल पानी पीने से शरीर को ठंडक मिलती है
- यह पेट में एसिड और सीने में जलन को शांत करने में मदद करता है
- शारीरिक कमजोरी को दूर कर शरीर को ऊर्जावान रखता है
इसे भी पढ़ें: तेजी से वजन घटाने के लिए इस तरह पिएं सौंफ का पानी, जानें इसकी रेसिपी और फायदे
- आंत में अच्छे बैक्टीरिया के संतुलन बढ़ावा मिलता है
- त्वचा और बाल भी स्वस्थ रहते हैं
- ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है
- हृदय स्वास्थ्य के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है
All Image Source: freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version