Doctor Verified

क्या अश्वगंधा खाने से वाकई टेस्टोस्टेरोन बूस्ट होता है? जानें एक्सपर्ट से

Does Ashwagandha Really Increase Testosterone: अश्वगंधा का सेवन शरीर में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन बढ़ाने में मदद करता है, जानें इसके फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या अश्वगंधा खाने से वाकई टेस्टोस्टेरोन बूस्ट होता है? जानें एक्सपर्ट से


Does Ashwagandha Really Increase Testosterone: खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़ी गड़बड़ी के कारण शरीर में हॉर्मोनल बदलाव होने का खतरा रहता है। शरीर के सही कामकाज के लिए हॉर्मोन का संतुलित होना जरूरी होता है। हॉर्मोन के स्तर में कमी या इसके स्तर में असंतुलन बहुत ही गंभीर होता है। टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन भी शरीर के लिए बेहद जरूरी हॉर्मोन में से एक है। शरीर में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन की कमी बहुत गंभीर होती है। पुरुषों के लिए टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन बहुत जरूरी होता है। ऐसा कहा जाता है कि टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन बढ़ाने के लिए अश्वगंधा का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आइए इस लेख में एक्सपर्ट की मदद से जानते हैं, क्या वाकई टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन बढ़ाने के लिए अश्वगंधा का सेवन करना चाहिए?

क्या वाकई अश्वगंधा खाने से टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन बढ़ता है?- Does Ashwagandha Really Increase Testosterone in Hindi

आयुर्वेद में अश्वगंधा को एक शक्तिशाली जड़ी-बूटी माना गया है। अंग्रेजी में इसे विथानिया सोमनीफेरा के नाम से भी जाना जाता है और संस्कृत में इसका अर्थ 'घोड़े की गंध' है।  इसका सेवन करने से कई गंभीर बीमारियों और समस्याओं के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "पुरुषों के लिए अश्वगंधा का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से स्ट्रेस कम करने, मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, हड्डियों को मजबूत बनाने और मांसपेशियों के विकास में मदद मिलती है। अश्वगंधा का सेवन शरीर में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन बढ़ाने के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व और गुण टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने में मदद करते हैं।"

 

इसे भी पढ़ें: Ashwagandha Benefits: अश्वगंधा के फायदे, सेवन का तरीका और सावधानियां

अश्वगंधा खाने के फायदे- Benefits Of Ashwagandha in Hindi

अश्वगंधा का सेवन शरीर के लिए इस तरह से फायदेमंद होता है-

1. इनफर्टिलिटी: पुरुषों में नपुंसकता दूर करने के लिए अश्वगंधा का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से स्पर्म क्वालिटी ठीक करने में भी मदद मिलती है।

2. तनाव कम करे: अश्वगंधा का नियमित सेवन करने से मानसिक स्वास्थ्य को ठीक करने और तनाव दूर करने में मदद मिलती है। इसका सेवन करने से कॉर्टिसोल हॉर्मोन का स्तर ठीक करने में भी मदद मिलती है।

3. मांसपेशियों का विकास: अश्वगंधा में मौजूद गुण मसल्स बिल्डिंग के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इसका नियमित रूप से सेवन करने से टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन बढ़ता है और इससे मांसपेशियों को मजबूत बनाने में भी मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: इनफर्टिलिटी की समस्या दूर करने में बहुत फायदेमंद है अश्वगंधा, ऐसे करें इस्तेमाल

4. इम्यूनिटी बूस्टर: शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी अश्वगंधा का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। 

5. नींद की गुणवत्ता में सुधार: अश्वगंधा को नींद की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए प्रभावी माना जाता है। नींद न आने की समस्या में भी इसका सेवन फायदेमंद होता है।

अश्वगंधा का सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं। इसका पाउडर, कैप्सूल और अर्क आयुर्वेद में इस्तेमाल किया जाता है। आमतौर पर अश्वगंधा का सेवन करने से शरीर को नुकसान पहुंचने का खतरा कम रहता है। लेकिन प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाएं और बच्चों को इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

हाई यूरिक एसिड की समस्या में नहीं करना चाहिए इन सब्जियों का सेवन, जानें नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version