आज के समय में कंधे, गर्दन और पीठ में दर्द की समस्या आम होती जा रही हैं। कारण है हमारी लाइफस्टाइल। लैपटॉप के आगे बैठकर काम करने वाले लोगों में मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द की समस्याएं आम होती जा रही हैं। ऐसे में बाजार ने भी इसका खूब फायदा उठाया है। बाजार में दर्द को कम करने के लिए एक प्रोडक्ट खूब बिक रहा है और वो है ऑर्थोपेडिक तकिया। लोग इसे खूब खरीद भी रहे हैं और बाजार में यह महंगे दामों में उपलब्ध है। लेकिन क्या ऑर्थो तकिया लगाने से वाकई गर्दन के दर्द में आराम मिलता है या यह बस एक मार्केटिंग ट्रिक है? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Dr. Dilip Gude, Senior Consultant Physician Yashoda Hospitals, Hyderabad, Somajiguda से बात की।
क्या ऑर्थो तकिया सच में दर्द कम करता है या सिर्फ मार्केटिंग ट्रिक है?- Ortho Pillow Really Reduce Pain
डॉ दिलीप के मुताबिक, ऑर्थोपेडिक तकिए का इस्तेमाल करके दर्द को काफी हद तक कम किया जा सकता है। ऑर्थो तकिए की मदद से स्पाइन को सपोर्ट मिलता है। डॉ दिलीप ने बताया कि वे रोज ऐसे मरीजों का इलाज करते हैं, जो उनके पास पीठ, कंधा या गर्दन के दर्द के साथ आते हैं, ज्यादातर मामलों में इसका करण सोने की गलत पोजीशन होती है। ऑर्थो तकिए की खासियत है कि वो गर्दन और स्पाइन के नेचुरल कर्व को सपोर्ट देता है। इससे स्टिफनेस, मसल्स में स्ट्रेन और सोने में होने वाली अड़चन से छुटकारा मिलता है।
डॉ दिलीप ने बताया कि यह सच है कि बाजार में ऑर्थोपेडिक पिलो के नाम से बिकने वाले सभी पिलो, आरामदायक नहीं होते। कुछ का मटेरियल अच्छा नहीं होता, तो कुछ का डिजाइन खराब होता है। हालांकि ऑर्थोपेडिक तकिए का इस्तेमाल, केवल दर्द को कम करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए, अगर आपके शरीर में दर्द है, तो डॉक्टर से सलाह लें। सोच-समझकर अच्छे तकिए को अपने लिए चुनें और बाजार की नीतियों से बचें।
इसे भी पढ़ें- हर हफ्ते तकिया का कवर बदलना क्यों जरूरी है? डॉक्टर से जानें ऐसा न करने से सेहत को क्या नुकसान हो सकते हैं
ऑर्थो तकिये के फायदे- Benefits of Ortho Pillow
- स्लीप एप्निया और खर्राटों की समस्या को दूर करता है।
- सिर और रीढ़ की हड्डी की सही अलाइनमेंट में मदद करता है।
- मांसपेशियों का खिंचाव कम करता है।
- अनिद्रा की समस्या को दूर करता है और आराम दिलाता है।
- ऑर्थो तकिए की मदद से गर्दन और कंधे के दर्द में राहत मिलती है।
अपने लिए सही ऑर्थो तकिए को कैसे चुनें?- How to Choose Right Ortho Pillow
- एडजस्टेबल और एर्गोनॉमिक डिजाइन को प्राथमिकता दें।
- डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट से सलाह लें।
- तकिए की सामग्री और कड़कपन को चेक करें।
- नींद की स्थिति को ध्यान में रखेकर तकिया खरीदें, पहले जान लें कि आप पीठ के बल, करवट लेकर या पेट के बल, किस पोजीशन में सोते हैं। उसके बाद तकिए का चयन करें।
निष्कर्ष:
ऑर्थो तकिए की मदद से सच में दर्द को कम किया जा सकता है। लेकिन आपको सही तकिए को चुनना चाहिए और इसका इस्तेमाल सही ढंग से करना चाहिए।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।