How Often To Change Pillowcase: हेल्दी रहने के लिए डाइट के साथ अपने आसपास की सफाई पर भी ध्यान देना जरूरी है। आप सप्ताह में कितनी घर की सफाई करते हैं या कितनी बार बेडशीट बदलते हैं। हर चीज पर ध्यान देना जरूरी होता है। क्योंकि सफाई न होने पर धूल-मिट्टी बिस्तर, कपड़े और फर्श पर जमने लगती है। बैक्टीरिया की ग्रोथ होने से स्किन एलर्जी और सांस से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। बिस्तर की सफाई के साथ तकिया के कवर बदलना भी जरूरी होता है। अगर आप लंबे समय तक गंदे तकिया के कवर इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपको कई समस्याओं का खतरा हो सकता है। इससे आपकी ओवरऑल हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह हेल्थ को किस तरह नुकसान करता है? इस बारे में जानने के लिए हमने नोएडा एक्सटेंशन स्थित यथार्थ हॉस्पिटल के डर्मेटोलॉजी डिपार्टमेंट के कंसल्टेंट डॉ शिखा खरे से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से समझें इस बारे में।
हर हफ्ते तकिया के कवर बदलना क्यों जरूरी होता है? Why Is It Important To Change Pillow Cover Every Weak
स्किन इंफेक्शन का खतरा कम होता है- Reduce Risk of Infections
हमारी स्किन दिनभर में धूल-मिट्टी, पसीने और गंदगी के संपर्क में आती है। जब हम सोते हैं ये गंदगी तकिया के कवर में चिपक जाती है। इस तरह से रोज ही इन पिलो कवर में गंदगी जमा होती रहती है। इस कारण इनमें बैक्टीरिया और फंगस की ग्रोथ होने लगती है। जब हम इस पर चेहरा रखते हैं तो इससे एक्ने, इर्रिटेशन और स्किन इंफेक्शंस का खतरा बढ़ने लगता है। इसलिए अपने तकिया के कवर को हर हफ्ते बदलें जिससे एक्ने-ब्रेकआउट और स्किन इंफेक्शंस का खतरा कम होता है।
टॉप स्टोरीज़
बैक्टीरिया नहीं पनपते हैं- Control Bacterial Growth
तकिया के कवर में बालों और चेहरे से पसीना, डेड स्किन सेल्स और ऑयल इकट्ठा होने लगता है। इससे बैक्टीरिया और फंगस को पनपने में आसानी होती है। यह धूल-मिट्टी और एलर्जेंस को कवर में इकट्ठा होने में मदद करता है जिससे त्वचा और सेहत से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। रोज तकिया के कवर बदलने से गंदगी निकल जाती है और बैक्टीरिया की ग्रोथ नहीं होती है।
इसे भी पढ़ें- क्या अचानक झड़ने लगे हैं बाल? कहीं हाई कोलेस्ट्रॉल तो नहीं कारण? जानें डॉक्टर से
बालों झड़ना कम होते हैं- Reduce Risk of Hair Fall
गंदे तकिया के कवर हेयर हेल्थ को नुकसान कर सकते हैं। पिलो को रोज इस्तेमाल करने से इसमें धूल-मिट्टी जमने लगती है, जिससे हेयर फॉलिकल्स को नुकसान होता है। इसके कारण स्कैल्प में खुजली और इर्रेिटेशन बढ़ जाती है। यह डैंड्रफ बढ़ाने और बाल झड़ने का कारण भी बनने लगता है। लेकिन अगर आप हफ्ते में एक बार भी तकिया के कवर बदलते हैं, तो इससे समस्याओं का खतरा कम हो सकता है। इससे ब्रेकेज का खतरा कम होता है और हेयर फॉल भी रूकता है।
रेस्पिरेटरी इशुज कंट्रोल रहते हैं- Control Respiratory Issues
जिन लोगों को एलर्जी या रेस्पिरेटरी इशुज रहते हैं, उन्हें हर तीन दिन में तकिया के कवर जरूर बदलने चाहिए। क्योंकि तकिया के कवर को समय पर न बदलने से रेस्पिरेटरी इशुज का खतरा बढ़ सकता है। धूल-मिट्टी और गंदगी नाक से सांस लेने के दौरान सांस नली में जाने लगती है। इससे नजला, छींके, सांस लेने में तकलीफ और खांसी जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ने लगता है। इसलिए हर तीन दिन में पिलो कवर बदलने जरूरी हो जाते हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या हार्मोन्स में उतार-चढ़ाव के कारण हेयर फॉल हो सकता है? डॉक्टर से जानें
इन कारणों से हर हफ्ते तकिया के कवर बदलने जरूरी हो जाते हैं। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। ज्यादा जानकारी के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें।