Doctor Verified

क्या अकरकरा से टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने में मदद कर सकता है? डॉक्टर से जानें

कुछ पुरुषों में अनियमित लाइफस्टाइल व अन्य कारणों के चलते प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़े मुख्य हार्मोन जैसे कि टेस्टोस्टेरोन में कमी हो सकती है। ऐसे में आगे जानते हैं कि क्या अकरकरा टेस्टस्टेरोन को बढ़ाने में मदद कर सकता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या अकरकरा से टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने में मदद कर सकता है? डॉक्टर से जानें


शरीर में होने वाली ज्यादातर समस्याओं का सीधा संंबंध हमारी लाइफस्टाइल और खानपान की गलत आदतों से होता है। यदि, समय रहते इन कारणों पर ध्यान न दिया जाए तो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, प्रजनन क्षमता से जुड़ी समस्याओं के पीछे कई अन्य कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं, इनमें टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी को भी मुख्य माना जा सकता है। टेस्टोस्टेरोन यौन इच्छा, शुक्राणुओं की संख्या, मांसपेशियों की वृद्धि, शरीर में ऊर्जा और मूड को नियंत्रण करने में मदद करता है। इसकी कमी से शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। हालांकि, इस समस्या का इलाज कई तरह से किया जा सकता है। लेकिन, आयुर्वेद में अकरकरा जड़ी बूटी को इस समस्या में कारगर माना जाता है। यह आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है अपनी गर्म प्रकृति, उत्तेजक गुणों और यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने वाले प्रभावों के लिए जानी जाती है। लेकिन क्या वास्तव में अकरकरा टेस्टोस्टेरोन बढ़ा सकता है? इस लेख में राजहंस चेरिटेबल अस्पताल के आयुर्वेदाचार्य डॉ श्रेय शर्मा से जानते हैं कि क्या टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाने में अकरकरा फायदेमंद हो सकता है।

क्या अकरकरा टेस्टोस्टेरोन बढ़ाता है? - Does Akarkara Increase Testosterone?

आयुर्वेद में अकरकरा को पुरुषों की प्रजनन क्षमता के लिए फायदेमंद जड़ी-बूटी माना गया है। यह पुरुषों की यौन शक्ति और शुक्र धातु को बढ़ाने में सहायक बताई गई है। इसे अश्वगंधा, शिलाजीत या कौंच बीज के साथ मिलाकर भी सेवन किया जाता है ताकि इसका प्रभाव और भी ज्यादा बढ़ सके।

हालांकि अकरकरा पर सीमित वैज्ञानिक अध्ययन हुए हैं, फिर भी कुछ प्रारंभिक शोध बताते हैं कि इसमें ऐसे सक्रिय यौगिक पाए जाते हैं जो टेस्टोस्टेरोन के स्तर को प्रभावित कर सकते हैं।  इसमें पाए जाने वाले alkylamides और pyrethrins जैसे तत्व शरीर के एंडोक्राइन सिस्टम को उत्तेजित कर सकते हैं। लेकिन, पुरुषों पर इसकी रिसर्च आने वाले समय में की जा सकती है। 

does Akarkara increase testosterone in

अकरकरा के फायदे - Benefits of Akarkara For Mens In Hindi

टेस्टोस्टेरोन में संभावित वृद्धि

इसके प्राकृतिक उत्तेजक गुण पिट्यूटरी ग्रंथि को एक्टिव कर सकते हैं, जिससे टेस्टोस्टेरोन का स्राव बढ़ सकता है।

यौन शक्ति में सुधार

यह यौन इच्छा (libido) बढ़ाने और शीघ्रपतन जैसी समस्याओं में लाभकारी हो सकता है।

तनाव और थकान में राहत

अकरकरा मानसिक थकावट और तनाव को दूर करने में मदद कर सकता है, जो हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में सहायक होता है।

प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि

यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, जिससे शरीर संक्रामक रोगों से लड़ने में सक्षम होता है।

पाचन सुधार

यह पाचन अग्नि को बढ़ाता है और गैस, अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।

अकरकरा का सेवन कैसे करें? (How to Use Akarkara)

  • पाउडर के रूप में: 1–3 ग्राम अकरकरा चूर्ण को शहद या गर्म पानी के साथ सेवन करें।
  • काढ़ा: अन्य जड़ी-बूटियों के साथ मिलाकर इसका काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।
  • कैप्सूल या टैबलेट फॉर्म: आजकल यह सप्लीमेंट के रूप में भी उपलब्ध है।
  • अकरकरा का सेवन किसी आयुर्वेदिक विशेषज्ञ की सलाह से ही करें, क्योंकि अधिक मात्रा में लेने पर यह शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है।

इसे भी पढ़ें: बालों को मजबूत और शाइनी बनाने में मदद करता है अकरकरा, जानें इसके उपयोग का तरीका

हाई ब्लड प्रेशर, अल्सर, प्रेग्नेंट महिलाएं व बच्चे इसे डॉक्टर की सलाह के बाद ही ले सकते हैं। अकरकरा एक पारंपरिक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जो प्राचीन काल से ही यौन स्वास्थ्य और शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने के लिए उपयोग की जाती रही है। यह टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने में सहायक हो सकती है। हालांकि, इसके प्रभाव को पूरी तरह से साबित करने के लिए और शोध की आवश्यकता है।


FAQ

  • टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ाने के घरेलू उपाय क्या होते हैं?

    टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ाने के लिए, आप अपने आहार, व्यायाम, नींद, और तनाव प्रबंधन पर ध्यान दे सकते हैं। स्वस्थ आहार, जिसमें प्रोटीन, स्वस्थ वसा, और विटामिन डी और जिंक जैसे पोषक तत्व शामिल हों, टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
  • पुरुषों की फर्टिलिटी में कैसे सुधार करें?

    पुरुषों की प्रजनन क्षमता में सुधार के लिए, स्वस्थ जीवनशैली अपनाना, आहार में सुधार करना, तनाव कम करना, और कुछ मामलों में चिकित्सा सहायता लेना शामिल है। 

 

 

 

Read Next

फैटी लिवर के लिए करें ये घरेलू उपाय, एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer