
अंगूर बेहद ही स्वादिष्ट फल होता है। बाजार में हरे, काले और लाल रंग के अंगूर मिलते हैं। ये सभी आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इनके सेवन से आप कई तरह की समस्याओं को आसानी से दूर कर सकते हैं। आपको बता दें कि अंगूर में विटामिन ए, सी, बी6, फोलेट, पोटैशियम, फाइबर, पोटैशियम सल्फेट, आयरन और मैग्नीनियम प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं। ये विटामिन और मिनरल्स त्वचा में चमक लाने के लिए आवश्यक होते हैं। इसके सेवन से आप हृदय रोग, पाचन संबंधी समस्या, कब्ज और डायबिटीज आदि की समस्या में आराम पा सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट आपके आंखें और हड्डियों के साथ ही त्वचा के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इस लेख में आपको अंगूर से बनाएं जाने वाले कुछ फेस पैक बताए गए हैं। इन फेस पैक्स से आप अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं और त्वचा की झाइयों व मुंहासे के अलावा कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। आगे जानते हैं अंगूर से बनाए जाने वाले कुछ फेस पैक के बारे में।
ग्लोइंग स्किन के लिए कैसे बनाएं अंगूर का फेस पैक - How To Make Grape Face Pack For Glowing Skin In Hindi
अंगूर और टमाटर का फेस पैक - Grapes And Tomato Face Pack For Glowing Skin
इस पैक को बनाने के लिए आप करीब 5 से 6 अंगूर लें। इसके साथ ही आपको एक मीडियम साइज का एक टमाटर लेना होगा। इन दोनों ही चीजों को ब्लेंडर में डाल कर ब्लेंड कर लें। जब पेस्ट तैयार हो जाए तो इसे एक कप में निकाले। त्वचा में ग्लो लाने के लिए आप इस पैक को चेहरे और गर्दन पर करीब 20 से 25 मिनट तक लगाएं। इस पैक को अप्लाई करने से पहले आप चेहरे को साफ पानी से धो लें। साथ ही पैक को लगाते समय इसे अपने होठों पर न लगाएं। जब पैक हल्का सूख जाए तो इसे नॉर्मल वाटर धो लें। इससे चेहरे पर कोलेजन बढ़ता है और ग्लो आता है। साथ ही एजिंग के लक्षण जैसे झुर्रियां और फाइन लाइन्स दूर होती हैं।
इसे भी पढ़ें : त्वचा की इन 5 समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है अंगूर
अंगूर और मुल्तानी मिट्टी का फैस पैक से पाएं चमकदार त्वचा - Grapes And Multani Mitti Face Pack For Glowing Skin
जिन लोगों के चेहरे ज्यादा ऑयली आता है, उनके लिए अंगूर और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक फायेमंद होता है। ऑयली को बैलेंस करने से आपके चेहरे पर ग्लो आता है और आपकी स्किन निखारने लगती है। इस पैक को बनाने के लिए आप करीब 10 से 12 अंगूर लें। इन्हें एक बाउल में डालें और मैश कर लें। इसके बाद इसमें करीब एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी और पैक को स्मूथ बनाने के लिए गुलाब जल की कुछ बूंदे मिला लें। जब चीजों को मिक्स कर लें। आपका पैक तैयार हैं। इसे चेहरे पर करीब 20 से 30 मिनट तक लगाएं। जब पैक हल्का सूख जाए तो इसे साफ पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें : हरे अंगूर खाने से शरीर को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
चेहरे और त्वचा में ग्लो लाने के लिए आप अंगूर के पैक को सप्ताह में दो से तीन बार उपयोग कर सकते हैं। अंगूर के फेस पैक से पिंपल्स, झाइयां और दाग धब्बे दूर किए जा सकते हैं। साथ ही आप इससे चेहरे की रंग को भी एक समान बना सकते हैं।