बालों की देखभाल (Hair Care) महिलाओं के डेली रूटीन का सबसे अहम मुद्दा है। महिलाओं को अपने बालों की देखभाल करने के लिए अपना सबसे ज्यादा समय खर्च करना पड़ता है। बाल अगर ऑयली और चिपचिपे हो जाएं तो उनकी देखभाल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऑयली और चिपचिपे बालों की देखभाल करने के लिए समय-समय पर उनकी सफाई और कंडीशनिंग करना सबसे जरूरी होता है। इसके लिए महत्वपूर्ण यह है कि इन कामों में आप किस तरह के हेयर केयर उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप अपने बालों के टाइप के मुताबिक चीजों का इस्तेमाल नहीं करते तो इससे स्थिति और भी खराब हो सकती है। इसलिए जरूरी यह है कि सही और बालों के अनुकूल हेयर केयर उत्पादों का प्रयोग किया जाए। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं ऑयली बालों के लिए बेहतरीन 5 हेयर कंडीशनर के बारे में जिनके इस्तेमाल से आप ऑयली बालों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं इन 5 हेयर कंडीशनर के बारे में उनके बनाने के तरीके और इस्तेमाल करने का तरीके के बारे में।
ऑयली बालों के लिए बेहतरीन 5 हेयर कंडीशनर (Best Hair Conditioner for Oily Hair)
ऑयली बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप घर पर इन 5 बेहतरीन हेयर कंडीशनर को बना सकते हैं। इनके इस्तेमाल से आपको ऑयली बालों की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
टॉप स्टोरीज़
1. ऑयली बालों के लिए नारियल मिल्क से बना कंडीशनर (Milk and Coconut Conditioner for Oily Hair)
ऑयली बालों की समस्या में कोकोनट और मिल्क के इस्तेमाल से बना यह कंडीशनर बेहद फायदेमंद होता है। नारियल के दूध में प्रोटीन और विटामिन ई की पर्याप्त मात्रा होती है इसलिए इसका इस्तेमाल ऑयली बालों के लिए अच्छा माना जाता है। इस कंडीशनर के इस्तेमाल से आप ऑयली बालों की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं और इसका नियमित इस्तेमाल आपके बालों को संपूर्ण पोषण भी देता है।
आवश्यक सामग्री
- 2 चम्मच नारियल का दूध
- 1 चम्मच नारियल का तेल
- 1 चम्मच जोजोबा आयल
- 1 चम्मच लौंग का एसेंशियल आयल
बनाने का तरीका
- इस कंडीशनर को बनाने के लिए सबसे पहले आप नारियल के दूध में सभी चीजों को मिलाएं।
- इन चीजों के मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- और आपका होममेड कंडीशनर तैयार है।
इस्तेमाल का तरीका
इस कंडीशनर का इस्तेमाल आप सामान्य कंडीशनर की तरह से कर सकते हैं। आप सबसे पहले अपने बालों को हर्बल शैंपू के इस्तेमाल से धुल लें और इसके बाद बालों में अच्छी तरह से इस कंडीशनर को लगायें। कुछ देर बाद बालों को हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें: बालों में प्रोटीन की मात्रा बढ़ने से हो सकती हैं ये 6 परेशानियां, जानें कंट्रोल करने के तरीके
2. ऑयली बालों के लिए ऐवकाडो से बना कंडीशनर (Avocado Homemade Conditioner for Oily Hair)
ऐवकाडो का इस्तेमाल बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन ए, बी, डी, ई और कॉपर व आयरन प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं जिनका इस्तेमाल बालों और स्कैल्प के लिए फायदेमंद होता है। ऐवकाडो से बने कंडीशनर के इस्तेमाल से आपके बाल झड़ने भी बंद हो जाते हैं। इससे बने कंडीशनर का नियमित इस्तेमाल करने से आपको ऑयली बालों की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
आवश्यक सामग्री
- 1 ऐवकाडो
- 2 चम्मच क्रीम
- 2 चमच जैतून का तेल
- पानी
बनाने का तरीका
- इसे घर पर तैयार करने के लिए सबसे पहले ऐवकाडो का गूदा निकल लें।
- और इसमें सभी सामग्री को मिलकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- मिक्स करने के बाद इसमें थोडा सा पानी मिलाएं।
- और अब आपका कंडीशनर बनकर तैयार है।
इस्तेमाल का तरीका
माइल्ड शैंपू के इस्तेमाल से अपने बालों को धुलें और फिर बालों में अच्छी तरह से इस कंडीशनर को लगायें। उसके बाद बालों को धुलकर साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें: सिल्की, शाइनी और मजबूत बालों के लिए नारियल पानी से घर पर बनाएं शैंपू, जानें तरीका
3. ऑयली बालों के लिए शिया बटर का कंडीशनर (Shea Butter Homemade Conditioner for Oily Hair)
शिया बटर का इस्तेमाल बालों के लिए आजकल खूब किया जाता है। तमाम हेयर केयर प्रोडक्ट्स में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। बालों को पोषण देने के साथ-साथ इसके इस्तेमाल से बालों में नमी की मात्रा संतुलित रहती है। ऑयली बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इससे बने कंडीशनर का इस्तेमाल फायदेमंद होता है।
आवश्यक सामग्री
- 1 चम्मच विटामिन ई आयल
- आधा कप शिया बटर
- 4 चम्मच जैतून का तेल
बनाने का तरीका
- इस होममेड कंडीशनर को बनाने के लिए सभी सामग्रियों को आपस में मिलाएं।
- और इन्हें अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
इस्तेमाल का तरीका
- इस कंडीशनर को बालों में अच्छी तरह से लगायें।
- अब इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें।
- लगभग 10 मिनट के बाद इसे माइल्ड शैंपू से धो लें।
4. ऑयली बालों के लिए नारियल के तेल से बना कंडीशनर (Coconut Oil Homemade Conditioner for Oily Hair)
बालों के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है। काफी सैलून से बालों को बेहतर बनाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। नारियल के तेल में विटामिन ई समेत बालों के लिए जरूरी कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। आइए जानते है ऑयली बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इसके इस्तेमाल से कंडीशनर बनाने का तरीका।
आवश्यक सामग्री
- 5 चम्मच नारियल का तेल
- 1 चम्मच जोजोबा आयल
- आधा चम्मच ऑर्गन आयल
- 5 बूंद पेपरमिंट एसेंशियल आयल
बनाने का तरीका
- सबसे पहले सभी चीजों को एकसाथ मिलाएं।
- और फिर इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
इस्तेमाल का तरीका
- बालों और खोपड़ी पर इस कंडीशनर को अच्छी तरह से लगायें।
- और फिर इसे लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 10 मिनट के बाद अपने बालों को हर्बल शैंपू से धुल लें।
5. ऑयली बालों के लिए शहद से बना कंडीशनर (Honey Homemade Conditioner for Oily Hair)
शहद बालों के लिए कई तरह से उपयोगी होता है। इसके इस्तेमाल से बालों की कई समस्याएं दूर होती हैं। आप ऑयली बालों से छुटकारा पाने के लिए शहद के इस्तेमाल से घर पर कंडीशनर बना सकते हैं।
आवश्यक सामग्री
- 1 बड़ा चम्मच शहद
- 1 चम्मच नारियल का तेल
बनाने का तरीका
- किसी साफ बर्तन में नारियल का तेल लें।
- अब इसमें शहद को अच्छी तरह से मिलाएं।
- आपका कंडीशनर बनकर तैयार है।
इस्तेमाल का तरीका
- नारियल के तेल और शहद से बने इस कंडीशनर को बालों में अच्छी तरह से लगायें।
- कुछ देर तक ऐसे छोड़ने के बाद इसे किसी माइल्ड शैंपू से धो लें।
ऊपर बताये गए सभी कंडीशनर ऑयली बालों की समस्या में फायदेमंद माने जाते हैं। आप अपने रेगुलर कंडीशनर की जगह पर इनका इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपको बालों से जुड़ी दूसरी समस्या भी है तो इसका इस्तेमाल करने से पहले किसी डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह जरूर लें। आप अपनी आवश्यकतानुसार सभी सामग्रियों को घटा या बढ़ा भी सकती हैं।
Read More Articles on Hair-Care in Hindi