Silent Killer Disease: खराब जीवनशैली और खानपान से जुड़ी गड़बड़ी के कारण आप जल्दी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। जब तक शरीर में बीमारियों का पता चलता है, तब तक ये गंभीर रूप धारण कर लेती हैं। शरीर में बीमारियों की शुरुआत होने पर ही इनके लक्षणों को समझकर जांच और इलाज लेने से इन्हें आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। कई बीमारियों में मरीज के शरीर में लक्षण दिखाई नहीं देते हैं। जब ये बीमारियां शरीर में पूरी तरह फैल जाती हैं, तब इनके लक्षण सामने आते हैं। शरीर में होने वाली ऐसी बीमरियों को साइलेंट किलर कहा जाता है। ये बीमारियां शरीर में धीरे-धीरे फैलती हैं और गंभीर होने पर जानलेवा बन जाती हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं साइलेंट किलर बीमारियों के बारे में।
साइलेंट किलर हैं ये 7 बीमारियां- Silent Killer Disease in Hindi
ऐसी बीमारियां जो जानलेवा होती हैं और लक्षण या संकेत नहीं देती हैं, उन्हें साइलेंट किलर बीमारी कहा जाता है। जब इन बीमारियों का पता चलता है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। ऐसी स्थिति में मरीज की जान जाने का खतरा भी बना रहता है। अगर आप इन बीमारियों की शुरुआत होने पर लक्षणों या संकेतों को समझकर सही कदम उठाते हैं, तो आप गंभीर रूप से इनका शिकार होने से बच सकते हैं। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ. समीर कहते हैं कि साइलेंट किलर बीमारियां लोगों में आम हैं और मरीज सही समय पर इन्हें पहचान नहीं पाता है।
इसे भी पढ़ें: अकेले रहने वाले लोग हो जाएं सावधान, रिसर्च के अनुसार अकेलापन बढ़ाता है इन 5 बीमारियों का खतरा
इन बीमारियों को माना जाता है साइलेंट किलर-
1. डायबिटीज
डायबिटीज खानपान में गड़बड़ी और लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है। इस बीमारी में सही समय पर इलाज और परहेज न लेने से मरीज की मौत का खतरा रहता है। डायबिटीज की शुरुआत होने पर आपके शरीर में कई बदलाव होते हैं। इस बीमारी में शरीर का वजन घटने लगता है, बार-बार पेशाब लगती है और शरीर में हमेशा कमजोरी और थकान बनी रहती है। ऐसे लक्षण दिखने पर सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
2. कैंसर
कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। कैंसर कई तरह के होते हैं और शरीर के अलग-अलग अंगों को अपना शिकार बनाते हैं। कैंसर की शुरुआत होने पर इसका पता लग जाने से मरीज की जान बचाई जा सकती है। शरीर में कैंसर की शुरुआत होने पर आपको वजन कम होना, कमजोरी और थकान, भूख न लगना और अंगों में बदलाव जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।
3. हाई कोलेस्ट्रॉल
हाई कोलेस्ट्रॉल भी एक साइलेंट किलर बीमारी है। इसकी वजह से मरीजों में हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आपके शरीर में कई लक्षण दिखाई देते हैं। इसकी वजह से आपका ब्लड प्रेशर बिगड़ने लगता है। सीने में दर्द और थकान जैसी समस्याएं भी हाई कोलेस्ट्रॉल का लक्षण मानी जाती हैं।
इसे भी पढ़ें: लिवर से जुड़ी बीमारियां क्यों होती हैं? डॉक्टर से जानें इनके बचाव के उपाय
4. फैटी लिवर डिजीज
फैटी लिवर दो तरह के होते हैं- नॉन अल्कोहलिक फैटी लीवर डिजीज (NAFLD) और अल्कोहलिक फैटी लीवर। यह समस्या जानलेवा होती है। लिवर में फैट जमा होने पर कई परेशानियां होती हैं। इस बीमारी में आपको लगातार पेट में दर्द और सूजन की समस्या होती है।
5. हाई ब्लड प्रेशर
हाई ब्लड प्रेशर एक साइलेंट किलर बीमारी है। इस बीमारी की वजह से मरीज दिल की बीमारियों का शिकार हो जाता है। हाई ब्लड प्रेशर में आपके चक्कर आना, कमजोरी, बेहोशी और सीने में दर्द जैसी परेशानियां होती हैं।
6. महिलाओं में एनीमिया
महिलाओं में खून की कमी बहुत गंभीर समस्या है। इस बीमारी में शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी हो जाती है। शरीर में खून की कमी होने पर थकान, कमजोरी और सांस लेने में परेशानी होने लगती है।
7. ऑस्टियोपोरोसिस
ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर बीमारी की वजह से आपकी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। इस बीमारी में बोन डेंसिटी कम हो जाती है। हड्डियों में दर्द, कमजोरी और हल्की सी चोट लगने पर फ्रैक्चर होना इस बीमारी के लक्षण हैं।
ये बीमारियां साइलेंट किलर मानी जाती हैं। इन बीमारियों की शुरुआत होने पर शरीर में कोई लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। समय रहते इन लक्षणों को समझकर जांच कराने और इलाज लेने से मरीज की परेशानियां कम हो सकती हैं। इन बीमारियों के लक्षण दिखने पर सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
(Image Courtesy: Freepik.com)
Read Next
बालों और स्किन के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है कोलेजन सप्लीमेंट, मिलते हैं ये 4 लाभ
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version