Disadvantages of Hot Shower: सर्दी के मौसम में ठंड से बचने के लिए गर्म पानी से नहाना शुरू कर देते हैं। चूंकि सर्दियों में पानी का तापमान काफी कम हो जाता है और बहुत ज्यादा ठंडे पानी से नहाना भी आपके लिए बहुत खतरनाक हो सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ठंडे पानी की जगह बहुत ज्यादा गर्म पानी से नहाना भी आपके लिए बहुत नुकसानदायक होता है। बहुत ज्यादा गर्म पानी से नहाने के कारण आपको कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। सर्दियों में हॉट शावर लेना फायदेमंद तो होता है, लेकिन इसके कई गंभीर नुकसान भी हो सकते हैं। गर्म पानी से नहाते समय गलतियों की वजह से आप गंभीर परेशानी का शिकार बन सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं गर्म पाने या हॉट शावर से नहाने के नुकसान और सावधानियां।
हॉट शावर लेने के नुकसान- Disadvantages of Hot Shower in Hindi
सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने की कोई सोच भी नहीं सकता, यही कारण है कि लोग सर्दियां शुरू होते ही गर्म पानी से नहाना शुरू कर देते हैं। गर्म पानी से नहाने से आपको कई फायदे भी मिलते हैं। इससे आपकी स्किन सही ढंग से साफ हो जाती है और आप पूरे दिन रिफ्रेश फील करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्म पानी से नहाना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है? गर्म पानी से नहाने या हॉट शावर लेने से आपको ये नुकसान हो सकते हैं-
1. शरीर हो जाता है सुस्त
गर्म पानी से नहाने या हॉट शावर लेने से आपका शरीर सुस्त हो सकता है। इसकी वजह से आपको दिन भर थकान और नींद आ सकती है। दरअसल गर्म या गुनगुने पानी से नहाने के बाद आप बहुत ज्यादा रिलैक्स फील करते हैं। इसकी वजह से आपको थकान और नींद की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: क्या गर्म पानी पीने से गैस बनती है? जानें क्या कहते हैं डायटीशियन
2. ड्राई स्किन की समस्या
गर्म पानी से नहाने के कारण आपकी स्किन ड्राई हो सकती है। अगर आप बहुत ज्यादा गर्म पानी से नहाते हैं या शावर लेते हैं, तो इसकी वजह से आपकी स्किन की सबसे ऊपरी लेयर जिसे प्रोटेक्टिव लेयर भी कहते हैं, क्षतिग्रस्त हो जाती है।इसलिए गुनगुने पानी से नहाने के बाद स्किन को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज जरूर करना चाहिए।
3. हाई ब्लड प्रेशर की समस्या
बहुत ज्यादा गर्म पानी से नहाने से आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का खतरा रहता है। इसकी वजह से आपके शरीर में ब्लड प्रेशर अचानक से बढ़ जाता है। इसलिए हार्ट के मरीजों को बहुत ज्यादा गर्म पानी से नहाने से बचना चाहिए।
4. बालों के लिए नुकसानदायक
बहुत ज्यादा गर्म पानी से नहाना बालों के लिए भी नुकसानदायक होता है। इसकी वजह से आपके बाल ड्राई हो सकते हैं। बहुत ज्यादा गर्म पानी से नहाने के कारण आपका स्कैल्प और बाल दोनों ड्राई और फिजी हो सकते हैं।
5. आंख से जुड़ी परेशानी का खतरा
बहुत ज्यादा गर्म पानी से नहाने के कारण आपकी आंखे खराब हो सकती हैं। इसकी वजह से आपके आंख की नमी कम हो जाती है और आंख में खुजली या लालपन की समस्या हो सकती है। बहुत ज्यादा गर्म पानी से नहाने के कारण आपकी आंख के आसपास की स्किन पर झुर्रियां आने लगती हैं।
इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद के अनुसार नहाने के बाद क्या नहीं करना चाहिए? जानें
अगर आप भी सर्दियों में गर्म पानी से नहाते हैं, तो आपको ऊपर बताई गयी बातों का ध्यान रखना चाहिए। बहुत ज्यादा गर्म पानी से नहाने से बचना चाहिए। अगर आपको हार्ट से जुड़ी कोई समस्या है तो गर्म पानी से नहाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
(Image Courtesy: Freepik.com)
Read Next
CPR Technique: हार्ट अटैक आने पर सीपीआर देने से बच सकती है जान, जानें CPR देने का सही तरीका
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version