डेंटल कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट क्या होता है? जानें कितने प्रकार की होती है यह चिकित्सा

दांतों की समस्याओं को दूर करने के लिए आप डेंटल कॉस्मेटिक प्रक्रिया का उपयोग कर सकते हैं। आगे जानते हैं इस बारे में विस्तार से 
  • SHARE
  • FOLLOW
डेंटल कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट क्या होता है? जानें कितने प्रकार की होती है यह चिकित्सा

चेहरे की मुस्कान को बनाए रखने के लिए दांतों का स्वस्थ होना बेहद आवश्यक हो सकता है। लेकिन, कई बार आप दांतों पर ध्यान नहीं देते हैं। जिसकी वजह से दांत समय से पहले ही खराब होने लगते हैं। दांतों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के कई इलाज उपलब्ध है। लेकिन, हाल ही के समय में कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री (Cosmetic Dentistry) का चलन बढ़ गया है। दांतों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री में कई प्रक्रियाओं को शामिल किया गया है। आगे जानते हैं कि कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री क्या है और कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री किस प्रकार से की जाती है? 

डेंटल कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट क्या है? - What is Dental Cosmetic In Hindi 

डेंटल कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट में दांतों की समस्याओं को दूर किया जाता है। इसे कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री (Cosmetic Dentistry) भी कहा जाता है। इसमें दांतों में गैप होना (Teeth with Gap), दांतों का बड़े या छोटे होना, दांतों में पीलेपन या कालेपन की समस्या, दांत बाहर की ओर होना व दांतों को एलाइनमेंट में गड़बड़ी को ठीक किया जाता है। जिन लोगों को दांतों से जुड़ी समस्याओं का इलाज करना होता है, वह इस प्रक्रिया को चुन सकते हैं। दंत चिकित्सक व्यक्ति की जरूरत के आधार पर एक या दो प्रक्रियाओं को सुझाव कर सकते हैं। 

cosmetic dental in hindi

डेंटल कॉस्मेटिक में किन प्रक्रियाओं को शामिल किया जाता है? - Different Types of Cosmetic Dental Procedures In Hindi

कॉस्मेटिक टीथ व्हाइटनिंग 

जिन लोगों के दांत पीले या काले हो गए हैं। वह इस प्रक्रिया से अपने दांतों को सफेद बना सकते हैं। इस प्रक्रिया को टीथ ब्लीचिंग भी कहा जाता है। टीथ बलीचिंग से पहले दांतों के डॉक्टर व्यक्ति के दांतों का चेकअप करते हैं। डॉक्टर की परमिशन मिलने के बाद ही टीथ ब्लीचिंग प्रकिया की जाती है। 

कॉस्मेटिक डेंटल इंप्लांट

इस प्रक्रिया में दांतों को बदलने के लिए धातु का उपयोग किया जाता है। यह टाइटेनियम से बना होता है। इसे सर्जरी के द्वारा जबड़े की हड्डी में फिक्स किया जाता है। इस कृत्रिम दांत का उपयोग दांतों के गैप को भरने के लिए किया जाता है।  

कॉस्मेटिक डेंटल वेनीर (Cosmetic Dental Veneers)

इस प्रक्रिया से टेढ़े-मेढ़े दांत, टूटे हुए दांत व दांतों के बीच की जगह को भरने का काम किया जाता है। इसमें चीनी मिट्टी का उपयोग किया जाता है, जिसे दांत के ऊपरी परत पर लगाया जाता है। 

कॉस्मेटिक डेंटल क्राउन

इसमें दांतों के ऊपर एक क्राउन यानी की कैप को फिट किया जाता है। यह आमतौर पर ऐक्रेलिक या चीनी मिट्टी से बने होते हैं, जिन्हें काटने के दबाव को झेलने के लिए धातु से जोड़ा जाता है। क्राउन का उपयोग उन दांतों पर किया जाता है, जो खराब आकार के होते हैं। इसके अलावा, सड़े हुए दांतों और दांतों के बीच की जगह को ढकने के लिए किया जाता है। 

कॉस्मेटिक दांतों को आकार देना (Cosmetic Teeth Shaping)

इसे "इनेमल शेपिंग" के रूप में भी जाना जाता है। दांतों के डॉक्टर दांतों के इनेमल को हटाकर दांत को दोबारा आकार दे सकता है। इस प्रक्रिया में दांतों में दर्द हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें : बच्चों के दांतों के रंग में बदलाव क्यों होता है? जानें इसके कारण

कॉस्मेटिक डेंटल की प्रक्रिया में बॉन्डिंग भी की जाती है। इसमें दांतों के कलर को ठीक करने का काम किया जाता है। इसमें दांतों को रिपेयर किया जाता है और जिन दांतों में दाग होते हैं उनको दूर करने का प्रयास करते हैं। दांतों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आजकल इन प्रक्रिया का उपयोग किया जाने लगा है। 

Read Next

सोते वक्त गलत तकिया लगाने से भी पड़ सकता है सेहत पर प्रभाव, डॉक्टर से जानें सही तकिया का चुनाव कैसे करें?

Disclaimer