ये 5 बीमारियां डेंटल हेल्थ पर डालती हैं बुरा असर, खराब हो सकते हैं दांत

What Medical Condition Affects Your Teeth: ऑस्टियोपोरोसिस, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी स्वास्थ्य समस्याएं डेंटल हेल्थ पर बुरा असर डाल सकती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
ये 5 बीमारियां डेंटल हेल्थ पर डालती हैं बुरा असर, खराब हो सकते हैं दांत


Medical Conditions That Affect Dental Health In Hindi: क्या कभी आपने नोटिस किया है कि दांतों की प्रॉपर केयर कर रहे हैं, दिन में दो बार ब्रश कर रहे हैं। इसके बावजूद मुंह से बदबू आना, दांतों में सड़न या मसूड़ों की तकलीफ होती रहती है। अक्सर लोगों को इस तरह की कंडीशन परेशान कर देती है। बार-बार डेंटिस्ट के पास जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होता है। विशेषज्ञों की मानें, तो डेंटल हेल्थ के लिए दांतों की प्रॉपर केयर करना काफी नहीं होता है। कभी-कभी कुछ बीमारियां भी डेंटल हेल्थ पर बुरा असर डाल सकती है। आज इस लेख में हम यही जानेंगे कि आखिर कौन-सी बीमारियों के कारण डेंटल हेल्थ खराब हो सकती है और बचाव के लिए क्या कुछ किया जा सकता है।

डेंटल हेल्थ खराब करने वाली बीमारियां- What Medical Condition Affects Your Teeth

What Medical Condition Affects Your Teeth

डायबिटीज

डायबिटीज अपने आप में एक गंभीर मेडिकल कंडीशन है। अगर लंबे समय तक इसका इलाज न किया जाए, तो मरीज को नसों से जुड़ी बीमारी हो सकती है। इसके अलावा, एक्सपर्ट्स की मानें, तो जिन लोगों को डायबिटीज होता है, उनकी इम्यूनिटी बहुत कमजोर हो जाती है। कमजोरी प्रतिरक्षा प्रणाली के कारण अक्सर लोगों को संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। यही कारण है कि डायबिटीज के रोगियों की ओरल हेल्थ भी प्रभावित होती है। डायबिटीज के कारण गम डिजीज या कम उम्र में दांतों के टूटने की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: रोज की ये 5 गलत आदतें करती हैं दांतों को खराब, आज से ही छोड़ें

एनीमिया

एनीमिया का मतलब है कि शरीर में खून की कमी होना। जब शरीर में पर्याप्त खून नहीं होता है, तो ऐसे में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। बॉडी में रेड ब्लड सेल्स की कमी होने के कारण मसूड़ों का रंग हल्का पीला हो जाता है। ऐसा इसलिए भी होता है, क्योंकि शरीर में विटामिन और मिनरल्स जैसे पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। आपको बता दें कि रेड ब्लड सेल्स की मदद से मसूड़े मजबूत होते हैं और दांतों की समस्या का जोखिम भी कम होता है। वहीं, अगर किसी को एनीमिया है, तो ऐसे लोगों के दांत कमजोर हो जाते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर

What Medical Condition Affects Your Teeth

ब्लड प्रेशर भी अपने आप में एक गंभीर समस्या है। अगर किसी कारणवश ब्लड प्रेशर को संतुलित न किया जाए, तो इसकी वजह से हार्ट सही तरह से ब्लड पंप नहीं कर पाता। नतीजतन, हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। वहीं, हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हार्ट स्ट्रोक के रिस्क में भी रहते हैं। बहरहाल, जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर होता है, उन्हें अपने ओरल हेल्थ का बारीकी से ध्यान रखना चाहिए। विशेषज्ञों की मानें, तो हाई ब्लड प्रेशर की वजह से मसूड़ों में सूजन की गंभीर समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्या ज्यादा केले खाने से दांतों की हेल्थ खराब होती है? डॉक्टर से जानें

किडनी डिजीज

अगर किसी को किडनी से जुड़ी बीमारी है या क्रॉनिक किडनी डिजीज है, तो उन्हें अपने ओरल हेल्थ को लेकर जरा भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए। दरअसल, जब किसी को किडनी रोग होता है, तो ऐसे में शरीर से टॉक्सिंस पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाते हैं। इस तरह की स्थिति में अक्सर मरीज के मुंह से बदबू आने की समस्या हो जाती है। अगर आपके साथ ऐसा हो, तो मुंह से बदबू आने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें।

ऑस्टियोपोरोसिस

ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों से जुड़ी बीमारी है। यह बीमारी होने पर व्यक्ति की हड्डियां बहुत ज्यादा कमजोर हो जाती है। यहां तक कि गिरने पर भी हड्डी फ्रेक्चर हो सकती है। ऑस्टियोपोरोसिस होने पर लोगों के जबड़े कमजोर हो जाते हैं और कम उम्र में दांतों के टूटने की समस्या होने लगती है। इसलिए, अगर किसी को ऑस्टियोपोरोसिस है, तो इसे हल्के में न लें और डॉक्टर से अपना ट्रीटमेंट करवाएं।

All Image Credit: Freepik

Read Next

साधारण लगने वाले ये 6 लक्षण हो सकते हैं कई स्वास्थ्य समस्याओं के संकेत, जानें इनके बारे में

Disclaimer