Doctor Verified

प्रोबायोटिक, प्रीबायोटिक और सिनबायोटिक में क्या अंतर है? जानें इनका महत्व

अक्सर ज्यादातर लोग प्रोबायोटिक्स, प्रीबायोटिक्स या सिंबायोटिक्स में कंफ्यूज हो जाते हैं। आइये जानें इसमें खास अंतर।   
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रोबायोटिक, प्रीबायोटिक और सिनबायोटिक में क्या अंतर है? जानें इनका महत्व


बेहतर स्वास्थ्य के लिए इम्यूनिटी के साथ पाचन तंत्र मजबूत होना भी बेहद आवश्यक है। अगर आपका पाचन तत्र स्वस्थ है, तो आप दिनभर एक्टिव रहेंगे। एक बेहतर पाचन तत्र बीमारियों को दूर करने और हमेशा एक्टिव रहने का प्रमाण होता है। अपने पाचन यानी गट हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए लोग प्रोबायोटिक्स, प्रीबायोटिक्स और सिंबायोटिक्स भी लेना पसंद करते हैं, जिससे गट हेल्थ बनी रहे। इन्हें लोग खाद्य पदार्थो के अलावा सप्लिमेंट के माध्यम से भी लेते हैं। लेकिन क्या ये तीनों पोषक तत्व एक ही है? इस बारे में जानने के लिए हमने बात की मारेंगो एशिया अस्पताल की चीफ न्यूट्रिशनिस्ट डॉ नीति शर्मा (Ph.D) से, जिसे हम इस लेख के माध्यम से आपसे साझा करेंगे।

probiotic

प्रोबायोटिक्स के के क्या फायदे हैं? What Are The Benefits of A Probiotic

प्रोबायोटिक्स एक प्रकार के माइक्रोऑर्गेनिज्म होते हैं, जो एंटी कैंसर और लैक्टोज इंटोलेरन्स के साथ पाचन में सुधार करने और पोषण संबंधी कई स्वास्थ्य लाभ देने में मदद करते हैं। प्रोबायोटिक्स को लंबे समय से क्रोनिक डिजीज का इलाज करने और स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए फायदेमंद माना जाता है। इनका सेवन इम्यूनिटी स्ट्रांग करने और बीमारियों का खतरा कम करने में मददगार हो सकता है। प्रोबायोटिक खासकर दही, पनीर, छाछ, चावल, सेब बीन्स, गोभी, अचार जैसे खाद्य पदार्थो में ज्यादा पाया जाता है।

इसे भी पढ़े- नाश्ते में जरूर खाएं प्रोबायोटिक्स से भरपूर ये 5 चीजें, जानें इन्हें खाने के खास फायदे

प्रीबायोटिक्स के क्या फायदे हैं? What Are The Benefits of A Prebiotic

प्रीबायोटिक्स एक प्रकार का डाइटरी फाइबर है जो हमारी गट हेल्थ में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसका सेवन पाचन और मेटाबोलिज्म में सुधार करने में मदद करता है। प्रीबायोटिक्स मोशन को कंट्रोल करने, शरीर में कैल्शियम सोखने और बोन हेल्थ बनाए रखने, इंसुलिन कंट्रोल करके ब्लड शुगर बैलेंस रखने में मदद करता है। प्रोबायोटिक हाई फाइबर फूड में पाया जाता है। यह भोजन के जरिये छोटी आंतों में चला जाता है और गट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है। प्रीबायोटिक साबुत अनाज, प्याज, लहसुन, स्तन के दूध केला, सोयाबीन, अलसी आदि जैसे खाद्य पदार्थों में पाया जाता है।

सिंबायोटिक्स के क्या फायदे हैं? What Are The Benefit of Symbiotic

सिंबायोटिक्स को प्रोबायोटिक्स और प्रीबायोटिक्स का मिश्रण कहा जाता है, जो गट के बैक्टीरिया को बैलेंस करने में मदद करता है। प्रोबायोटिक्स गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं जबकि प्रीबायोटिक्स ज्यादातर आसानी से न पचने वाले फाइबर होते हैं। इसके सेवन से  कई  स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं, जैसे कि पाचन तंत्र बेहतर होना, इम्यूनिटी बेहतर होना, मेंटल और इमोशनल हेल्थ, हार्ट हेल्थ, बेहतर लिपिड प्रोफाइल और संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार आदि। 

इसे भी पढ़े- पेट को हेल्‍दी रखने के लिए रोजाना खाएं प्रोबायोटिक्‍स वाले ये 7 फूड

Read Next

मानसून में खाएं रागी के आटे से बनी रोटी, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version