ल्यूकोरिया यानी सफेद पानी के मरीजों के लिए डाइट टिप्स, जानें क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज

महिलाओं में सफेद पानी निकलने की समस्या बेहद आम है। लेकिन जब इसमें दुर्गंध आए या खुजली हो तो इसे ल्यूकोरिया कहते हैं। जानें इसमें क्या खाएं और क्या नहीं  
  • SHARE
  • FOLLOW
ल्यूकोरिया यानी सफेद पानी के मरीजों के लिए डाइट टिप्स, जानें क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज

सभी महिलाओं ने ल्यूकोरिया यानी सफेद पानी की समस्या के बारे में जरूर सुना होगा और इसे कई नामों से जाना जाता है। ल्यूकोरिया को श्वेत प्रदर और व्हाइट डिस्चार्ज (White Discharge) भी कहा जाता है। इसमें महिलाओं में योनि (Vagina) से सफेद और गाढ़ा चिपचिपे पानी का स्त्राव (White and Thick Viscous Discharge) होता है। ल्यूकोरिया होने पर महिलाएं कमर दर्द, कमजोरी और थकान जैसे लक्षण महसूस करती हैं। इसके अलावा यह समस्या होने पर योनिमार्ग में खुजली भी होती है। वैसे तो यह एक सामान्य समस्या है, लेकिन इसमें खुजली और दुर्गंध (Itching and Foul Smell) आने पर यह एक रोग बन जाता है, जिसका समय पर इलाज बहुत जरूरी होता है। इसका समय पर इलाज करवाना बहुत जरूरी होता है। ल्यूकोरिया होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। लेकिन अगर खान-पान और जीवनशैली पर ध्यान दिया जाए, तो इस समस्या में काफी हद तक आराम मिल सकता है। जानें ल्यूकोरिया होने के लक्षण, कारण और डाइट टिप्स के बारे में- (Leucorrhea Symptoms, Causes and Diet Tips)

discharge

क्या है ल्यूकोरिया (What is Leucorrhea)

महिलाओं में कई तरह के ऐसे रोग होते हैं, जो बेहद सामान्य होते हैं। इन्हीं में से एक है ल्यूकोरिया की समस्या। यह समस्या ज्यादातर महिलाओं में देखने को मिलती है। सफेद पानी निकलने की समस्या से महिलाएं अकसर ही परेशान रहती हैं। वे इससे कमजोरी, थकान और शरीर में दर्द की शिकायत करती हैं। ल्यूकोरिया में योनि से गाढ़ा और चिपचिपे पानी का स्त्राव होता है, जिसमें जलन होती है और दुर्गंध आती है। 

ल्यूकोरिया के लक्षण (Symptoms of Leucorrhea)

ल्यूकोरिया यानी सफेद पानी की समस्या की पहचान करना काफी आसान होता है। आप इसके लक्षणों पर गौर करके इसकी पहचान कर सकती हैं।

  • - कमर में दर्द होना
  • - कमजोरी और चक्कर आना
  • - आंखों के नीचे डार्क सर्कल
  • - योनिमार्ग में खुजली (Itching in Vaginitis)
  • - योनिमार्ग से सफेद पानी निकलना और जलन होना
  • - चिड़चिड़ापन होना और शरीर में कमजोरी महसूस करना
symptoms

ल्यूकोरिया के कारण (Causes of Leucorrhea)

कोई भी बीमारी के पीछे कई कारण जिम्मेदार होते हैं। ल्यूकोरिया होने के भी कई वजह होती हैं। वैसे तो पीरियड्स के कुछ दिन और बाद में सफेद पानी निकलने की समस्या बेहद आम है, लेकिन अगर यह नियमित रूप से निकलें और इसमें दर्द, जलन जैसी समस्याएं हो तो यह ल्यूकोरिया की समस्या हो सकती है। ल्यूकोरिया होने के लिए ये कारण जिम्मेदार हैं-

  • - तला-भुना भोजन का अधिक सेवन
  • - योनि की अच्छे से सफाई न करना
  • - बार-बार गर्भपात कराना
  • - यौन संबंधों से होने वाले संक्रमण के कारण
  • - तनाव और कमजोरी
  • - यूरिन इंफेक्शन

ल्यूकोरिया में इन चीजों का करें सेवन (Consume These Things in Leucorrhea)

ल्यूकोरिया के इलाज के साथ अगर आप सही डाइट भी फॉलो करेंगी तो इससे आपकी समस्या में जल्दी आराम मिल सकतका है। जानें ल्यूकोरिया होने पर किन चीजों का करना चाहिए सेवन-

  • - दलिया
  • - बाजरा
  • - जौ
  • - मूंग
  • - मसूर 
  • - काबुली चना
  • - परवल
  • - लौकी
  • - बथुआ और चौलाई
  • - पपीता, सेब, केला, अंगूर और अनार
  • - हरा धनिया
  • - अदरक 
eat

ल्यूकोरिया में इन चीजों को न खाएं (Do Not Eat These Things in Leucorrhea)

ल्यूकोरिया के दौरान जैसे कुछ चीजों का सेवन करना जरूरी होता है, उसी तरह से कुछ चीजों से दूरी बनाना भी जरूरी होता है। कई ऐसी चीजें हैं, जिनका सेवन ल्यूकोरिया के समय करने से बचना चाहिए।

  • - मैदा
  • - काला चना
  • - प्याज
  • - बैंगन
  • - खट्टी चीजें
  • - गर्म तासीर की चीजें
  • - एल्कोहल
  • - एसिडिटी बढ़ाने वाले भोजन

ल्यूकोरिया में ऐसा हो आपका लाइफस्टाइल (This Should be Your Lifestyle in Leucorrhea)

ल्यूकोरिया में आपको अपनी जीवनशैली पर भी खास ध्यान देने की जरूरत होती है। लाइफस्टाइल में अच्छे बदलाव करके आप इस समस्या से जल्दी छुटकारा पा सकती हैं। इसलिए ल्यूकोरिया की समस्या होने पर आपको अपने लाइफस्टाइल पर भी जरूर ध्यान देने की जरूरत होती है। ल्यूकोरिया में ऐसी होनी चाहिए आपकी जीवनशैली-

  • - सूती अंडरगार्मेंट्स पहनें।
  • - योनिमार्ग को अच्छे से साफ रखें।
  • - पीरियड्स के दौरान साफ-सफाई का बेहद ध्यान रखें।
  • - गर्भपात के लिए ज्यादा दवाईयों का सेवन करने से बचें।

ल्यूकोरिया का घरेलू उपचार (Home Remedies for Leucorrhea)

  • ल्यूकोरिया को कुछ घरेलू उपचारों की मदद से भी ठीक किया जा सकता है।
  • - कुछ दिनों तक नियमित रूप से आंवले का चूर्ण खाने से इसमें आराम मिल सकता है।
  • - केले को घी के साथ खाने से भी इस समस्या से निजात मिल सकता है। 
  • - जामुन की छाल के चूर्ण को दिन में दो बार पानी से साथ लेने से सफेद पानी की समस्या में आराम मिलता है।
  • - नीम की छाल का चूर्ण भी इस समस्या में फायदेमंद हो सकता है। नियमित रूप से इसके सेवन से इसमें आराम मिलता है।

ल्यूकोरिया में इन बातों का रखें ध्यान (Keep These Things in Mind in Leucorrhea)

ल्यूकोरिया होने पर आपको अपनी डाइट का ध्यान देने के साथ ही कुछ जरूरी बातों पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है। ल्यूकोरिया के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

  • - फ्रेश और हल्का खाना खाएं।
  • - योग और मेडिटेशन रोजाना करें।
  • - कोई भी मील स्किप न करें। 
  • - खाना अच्छे से चबा-चबाकर खाएं।
  • - खाना खाने के बाद 10-15 मिनट टहलें जरूर।
  • - तला-भुना खाना खाने से बचें।
walk

अगर आपको लंबे समय तक सफेद पानी निकलने की समस्या हो तो एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सफेद पानी का हल्का पीला, लाल और नीला होने पर डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए। इसके साथ ही अगर इसमें दुर्गंध आए और जलन हो तो इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। 

Read More Articles on Womens Health in Hindi

Read Next

वजाइना के आसपास गांठ होने के क्या कारण हो सकते हैं? क्या इससे कोई खतरा भी है?

Disclaimer