Sat Sep 12, 2026 | 12:22 AM IST

वजाइना के आसपास गांठ होने के क्या कारण हो सकते हैं? क्या इससे कोई खतरा भी है?

वैसे तो शरीर के किसी भी हिस्से में गांठ को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए लेकिन अगर ये गांठ वजाइना के आस पास है तो सावधानी जरूरी है।

अगर आप यह सोच कर हैरान और परेशान है कि आपकी वजाइना का कलर या उसमें बम्प्स यानी की गांठ (Bumps On Vagina) होना सही है या नहीं! तो आप अकेली नहीं हैं। बहुत सी महिलाएं योनि के आसपास या उसके अंदर किसी भी प्रकार की गांठ को देखकर चिंतित हो जाती हैं। दरअसल वजाइना की स्किन बहुत ही संवेदनशील होती है। लेकिन हर गांठ (Bumps On Vagina) का मतलब खतरा नहीं होता। डॉ रंजना बेकन, गायनेकोलॉजिस्ट, कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल के अनुसार वजाइना के आसपास बहुत से कारणों से गांठ हो सकती है। इसलिए उन कारणों को आपके लिए जानना भी जरूरी है। वैसे तो स्किन में जैसे सेबोरहाइक केराटोसिस, स्किन टैग, बाल से जुड़ी समस्या को आमतौर पर उपचार की जरूरत नहीं होती। असल में जब तक उस हिस्से में आपको जलन महसूस नहीं होती तब वो हिस्सा संक्रमित नहीं। लेकिन योनी में जलन आपकी समस्या को बढ़ा सकती है। जो गांठ (Bumps On Vagina) बनने का कारण बनती है और इससे घाव और अल्सर तक हो सकता है। योनी के आसपास गांठ बनने का कारण क्या है आइये जानते हैं।

vaginal bump

1. बढ़ी हुई तेल की ग्रन्थियां (Enlarged Oil Glands)

महिलाओं की योनी के आसपास स्किन में बढ़ी हुई तेल की ग्रन्थियां गांठ का कारण बनती हैं। 70 से 80 फीसदी इसमें वयस्क महिलाएं शामिल होती हैं। अगर इसे इग्नोर किया तो बाहरी संक्रमण के चलते मवाद और तरल पदार्थ जमा होने लगता है। जिससे उसमें सूजन हो जाती है। जो कैंसर और ट्यूमर का कारण बनती है।

2. इनग्रोन हेयर (Ingrown Hairs)

अक्सर योनी और उसके आस पास के क्षेत्र में प्लकिंग करने और वैक्स करने की वजह से बाल तो निकल जाते हैं। लेकिन समस्या तब बढ़ती है जब वो बाल ऊपर की जगह अंदर की ओर बढ़ते हैं। जो गांठ का कारण बनते हैं और गोल व उभरे हुए दिखते हैं। ये दर्द और खुजली दार हो सकते हैं। ऐसे में इनसे छुटकारा पाने के लिए गर्म पानी से सिकाई करें।

3. स्किन टैग (Skin Tag)

skin tag

योनी के आसपास गांठ की समस्या अक्सर उसके आसपास की स्किन टैग की वजह से भी होती है। समय के साथ प्रभावित स्किन उभरने लगती है और इसकी सतह चिकनी होती है। साथ ही स्किन में आपसी रगड़ की वजह से भी ये समस्या होने लगती है।

इसे भी पढ़ें- महिलाओं के लिए क्यों महत्वपूर्ण है AMH Hormone? जानें 5 फूड्स जिसने बढ़ता है एएमएच लेवल

4. दाद भी है वजह (Herpes)

पानी भरे योनि के आसपास छोटे छोटे दाने पेशाब के साथ योनी में जलन और दर्द होने का कारण बनते हैं। यह दाद या हर्पीज़ का इलाज एंटीबायोटिक दवाओं से किया जा सकता है। यह भी एक STI संक्रमण है जोकि HSV हर्पीज़ सिंप्लेक्स वायरस के कारण होता है। लेकिन आप इस बात को भी समझ लीजिये की इसे रोकने के लिए कोई भी वैक्सीन नहीं बनाई गयी है।

5. योनी में मस्से की समस्या (HPV)

ज्यादातर महिलाओं की योनी में या गुदा के आसपास के क्षेत्र में खुजली की वजह से बहुत सी गांठें हो जाती हैं जो दिखने में फूलगोभी सी महसूस होती है। एचपीवी के कारण भी हो सकता है। इस समस्या  का इलाज करवा सकती हैं। लेकिन इसवायरस का इलाज मुश्किल है। इसलिए किशोरावस्था में भी एचपीवी वैक्सीन दी जाती है, ताकि आगे चलकर महिलाएं किसी भी प्रकार के कैंसर के खतरे से दूर रहें। दरअसल ये आगे चलकर कैंसर का कारण बन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंसी टेस्ट गलत आने के क्या हो सकते हैं कारण? डॉक्टर से जानें इससे जुड़े सभी सवालों के जबाव

6. हो सकता है कैंसर का खतरा (Cancer)

योनी में गांठ की समस्या जानलेवा हो सकती है। इससे पेशाब करने में दर्द या पेल्विक पेन जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप भी ऐसे ही किसी लक्षण का सामना कर रही हैं तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। क्योंकि ये गांठ कैंसर का रूप ले सकती है। इसकी समस्या लगभग 10 में से 6 महिलाएं झेल रही हैं। जिसका इलाज जरूरी है।

7. बार्थोलिन भी है वजह (Bartholin Cysts)

योनी पर बार्थोलिन नाम की ग्रन्थि होती है। इससे योनी को चिकनाई मिलती है। जब ये ग्रंथी संक्रमित होती है, तो ये सूखने लगती है। जिस वजह से योनी में गांठ महसूस होने लगती है। आप गर्म पानी से सिकाई करने से इससे राहत पा सकती हैं। ये कभी कभी दर्दनाक भी हो सकती हैं।

विशेषज्ञों की मानें तो योनी में गांठ की समस्या महिलाओं में आम है। लेकिन ये आम समस्या जानलेवा बने उससे पहले इसका इलाज करवाना बेहद जरूरी है। हालांकि स्किन टैग जैसी समस्याओं को तो आप कास्मेटिक कारणों से हटा सकती हैं। पर HSV या HPV की समस्या है और उसमें दर्द के साथ मवाद बह रहा है तो, आप डॉक्टर की सलाह तुरंत लें। क्योंकि सही समय में सही जांच के साथ सही उपचार आपकी जिंदगी बचा सकता है। जो आपके लिए भी बेहद जरूरी है। ये लेख डॉ रंजना बेकन, गायनोकोलॉजिस्ट, कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल से बातचीत पर आधारित है। 

Read more on Women Health in Hindi 

Read Next

गर्मी में प्रेग्नेंट महिलाएं जरूर खाएं पेठा, डॉक्टर से जानें प्रेगनेंसी में पेठा खाने से मिलने वाले 10 फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 30, 2021 13:30 IST

    Published By : Monika Agarwal

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content