अगर आप वज़न कम कर रहे हैं, तो संडे का डाइट चार्ट कुछ ऐसा होना चाहिए

आज के डाइट प्लान की ख़ास बात यह है कि इसमें खाने की कई पौष्टिक किस्में हैं, लेकिन फिर भी उनमें कैलोरीज़ कम हैं। यानी की आप बिना फिक्र किए आज कई तरह के आहार का स्वाद ले सकते हैं। इस डाइट चार्ट से आज आपको 1000 कैलोरी मिलेगी।
  • SHARE
  • FOLLOW
अगर आप वज़न कम कर रहे हैं, तो संडे का डाइट चार्ट कुछ ऐसा होना चाहिए


आज के डाइट प्लान की ख़ास बात यह है कि इसमें खाने की कई पौष्टिक किस्में हैं, लेकिन फिर भी उनमें कैलोरीज़ कम हैं। यानी की आप बिना फिक्र किए आज कई तरह के आहार का स्वाद ले सकते हैं। इस डाइट चार्ट से आज आपको 1000 कैलोरी मिलेगी।

सुबह उठने पर:

1 कप चाय। इससे आपको 20 कैलोरी मिलेगी।

30 मिनट के लिए सैर करें।

 

ब्रेकफास्ट (8-9 बजे):

1 बाउल स्प्राउट्स। इससे आपको 100 कैलोरी मिलेगी।

अंकुरित चने या अंकुरित मूंग दाल में आयरन और कैल्शियम बढ़ जाता है, क्योंकि स्प्राउटिंग के दौरान, आयरन और कैल्शियम शरीर में अवशोषण के लिए आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं।

100 ग्राम का कोई भी 1 फल। इससे आपको 70 कैलोरी मिलेगी।

 

ब्रेकफास्ट के 2 घंटे बाद (11 बजे):

1 गिलास छाछ। इससे आपको 50 कैलोरी मिलेगी।

 

लंच (1-2.30 बजे):

1 कप चावल। इसे 1 कटोरी लोबिया या मोठ के साथ खाएं। स्वाद के लिए साथ में खीरे का सलाद

खाएं।

चावल से आपको 100 कैलोरी मिलेगी। लोबिया/मोठ से भी 100 कैलोरी और खीरे के सलाद से 30 कैलोरी।

लोबिया प्रोटीन, आयरन और फाइबर का अच्छा स्रोत है।

खीरे में विटामिन सी होता है जिसके चलते आपके शरीर में आयरन जल्दी घुल जाता है।

 

शाम की चाय (4-5 बजे):

1 कप चाय। इससे आपको 20 कैलोरी मिलेगी।

 

देर शाम (7 बजे):

6 गिरियां बादाम आदि की। इससे आपको 90 कैलोरी मिलेगी।

 

डिनर (8-9 बजे):

1 बड़ा बाउल वेजिटेबल सूप का। इसमें बारीक कटी या मिक्सी में पिसी हुई सब्ज़ियां डालें। स्वाद के लिए 2 बड़े चम्मच चीज़ कस के डालें। साथ में ब्रेड का 1 स्लाइस सेंक कर या फिर टोस्टर में गर्म कर लें।

सूप से आपको 150 कैलोरी मिलेगी, चीज़ से 30 कैलोरी और टोस्ट से 80 कैलोरी।

 

Read More Articles On Weight Loss In Hindi

Read Next

वीकेंड के लिए डाइट प्लान जिससे वज़न कम करने में मदद मिलेगी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version