कई लोगों को कम उम्र से ही हेयर फॉल (Hair Fall) की समस्या होती है। जो लोग पोषक तत्वों से भरपूर आहार नहीं लेते हैं अक्सर यह समस्या उनमें देखी जाती है। अफ्रीकन जर्नल ऑफ बायोमेडिकल रिसर्च (African Journal Of Biomedical Research) के मुताबिक, क्रॉस-सेक्शनल स्टडी में 18 से 35 वर्ष के 400 युवाओं में हेयर फॉल और हेयर लॉस का सर्वे किया गया। कुल 56.5% प्रतिभागियों में हेयर फॉल पाया गया और 18.7% में हेयर लॉस देखा गया। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में हेयर फॉल की समस्या ज्यादा निकली। स्ट्रेस, हार्मोनल फैक्टर्स और हेयर केमिकल प्रोडक्ट्स जैसे कारणों से समस्या बढ़ सकती है। इस लेख में जानेंगे डाइट से संबंधित गलतियां जो हेयर फॉल का कारण बन सकती हैं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।
1. प्रोटीन की कमी- Low Protein Intake
डाइट में प्रोटीन न मिलने से नए बाल बनना धीमा हो जाता है। इससे बाल पतले और कमजोर होने लगते हैं। Nutritionist Neha Sinha ने बताया कि दाल, चना, राजमा, सोयाबीन, पनीर, दही वगैरह को डाइट में शामिल करें। सीड्स की बात करें, तो कद्दू के बीज, चिया सीड्स, अलसी के बीज वगैरह को भी डाइट का हिस्सा बनाएं।
यह भी पढ़ें- झड़ते बालों की समस्या दूर करने के लिए इन 5 तरीकों से खाएं किशमिश, बाल बनेंगे मजबूत
2. आयरन की कमी- Iron Deficiency
Nutritionist Neha Sinha ने बताया कि कम उम्र में आयरन की कमी के कारण स्कैल्प तक ऑक्सीजन की सप्लाई कम हो जाती है। इससे बालों की जड़ें धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं और हेयर फाॅल (Hair Fall) बढ़ जाता है। आजकल कम उम्र में गंजापन एक बड़ी समस्या बन चुकी है जिसका एक कारण आयरन की कमी भी है।
3. ज्यादा जंक और शुगर का सेवन- Eating Too Much Junk & Sugar Foods

ज्यादा जंक फूड्स और शुगर का सेवन करने से शरीर में सूजन बढ़ सकती है। ज्यादा शुगर का सेवन करने से हार्मोनल असंतुलन पैदा हो सकता है। इसका सीधा असर बालों की ग्रोथ और स्कैल्प की सेहत पर पड़ता है इसलिए जंक फूड और शुगर फूड्स का सेवन कम से कम करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- घर में मौजूद ये 9 चीजें हैं त्वचा और बालों की दुश्मन, एक्ने या हेयर फॉल का बढ़ता है खतरा
4. हेल्दी फैट्स का सेवन न करना- Skipping Healthy Fats
अगर आप हेल्दी फैट्स का सेवन नहीं करते हैं, तो कम उम्र में हेयर फॉल की समस्या हो सकती है। Nutritionist Neha Sinha ने बताया कि हेल्दी फैट्स की कमी से स्कैल्प ड्राई हो जाता है, बालों की नेचुरल शाइन कम हो जाती है और बालोंं की थिकनेस भी कम हो जाती है। ओमेगा-3 और हेल्दी फैट्स स्कैल्प को पोषण देते हैं इसलिए इन्हें डाइट में शामिल करें।
5. पानी कम पीना- Dehydration
जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो बालों तक न्यूट्रिएंट्स नहीं पहुंच पाते हैं। इस वजह से बाल बेजान नजर आते हैं, स्कैल्प ड्राई हो जाता है और खुजली होने लगती है। इससे हेयर फॉल की समस्या हो सकती है इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें।
निष्कर्ष:
कम उम्र में बाल झड़ रहे हैं, तो इसका कारण लो प्रोटीन इंटेक, आयरन की कमी, जंक फूड्स या शुगरी फूड्स का सेवन हो सकता है। हेल्दी फैट्स की कमी और डिहाइड्रेशन भी कारण हो सकते हैं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 21, 2026 15:21 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Jan 21, 2026 15:21 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Neha Mohan Sinha