आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर दूसरा व्यक्ति अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं। शरीर का मोटापा आपके लिए कई बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए वजन को कंट्रोल रखना बहुत जरूरी होता है। मोटापे से छुटकारा पाने के लिए आप अकसर जिम में घंटों समय बिता देते हैं। लेकिन आप चाहें तो अपनी डाइट को हेल्दी रखकर भी वजन घटा सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको वजन घटाने के लिए ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में क्या खाना चाहिए?
ब्रेकफास्ट-Breakfast
रवा डोसा
नाश्ते में अकसर लोग परांठे या तली चीजे खाना पसंद करते है। लेकिन इसके बजाय आप रवा डोसा खा सकते हैं। रवा डोसा वजन घटाने में मददगार होता है। दक्षिण भारतीय इसी नाश्ते के साथ अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक कटोरी खट्टा दही लें। इसमें दो कटोरी रवा डालें और मिला लें। इसमें थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब राई, करी पत्ता, चना दाल और एक चुटकी नमक के साथ बैटर को सीजन करें। अब एक पैन क गर्म करें, इसमें इस बैटर को डालें और फैलाएं। अब तैयार रवा डोसा को आप खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए इन 5 तरीकों से पिएं जीरा पानी, फैट बर्न करने में मिलेगी मदद
ओट्स इडली
वजन घटाने के लिए नाश्ते में ओट्स इडली खाना भी फायदेमंद हो सकता है। इसे बनाने के लिए 2 कप भुने हुए ओट्स को सुखा लें। अब इसमें ताजी कद्दूकस की हुई गाजर, शिमला मिर्च और प्याज मिलाएं। इसके बाद एक कप खट्टे दही में ओट्स और इन सब्जियों को मिलाकर आधे घंटे के लिए रख दें। इसे राई और करी पत्ते से सीजन करें। इडली स्टीमर प्लेट्स को तेल से ग्रीस कर लें और बैटर को स्टीमर में डालें। इडली को 15 मिनट तक स्टीम करें, अब यह खाने के लिए तैयार है।
अंडे की चाट
अंडे की चाट प्रोटीन, गुड फैट्स और विटामिन से भरपूर होता है। आप इसका सेवन नाश्ते में कर सकते हैं। यह आपका वजन घटाने में काफी फायदेमंद हो सकता है। इसे खाने से आपको पूरा दिन एनर्जी मिलेगी। साथ ही भूख भी जल्दी से नहीं लगेगी।
लंच-Lunch
बेसन अजवाइन परांठा
वजन घटाने के लिए आप लंच में बेसन अजवाइन का परांठा खा सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी बेसन, आधा कटोरी गेहूं का आटा, चुटकी भर नमक, आधा छोटा चम्मच अजवाइन और आधा छोटा चम्मच जैतून का तेल लें। इन सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिला लें और डो तैयार कर लें। अब डो के छोटे-छोटे हिस्से रोल करें और ऑलिव ऑयल में कुरकुरा होने तक पकाएं। परांठे को दही या मिली-जुली सब्जियों के साथ खा सकते हैं।
पनीर भुर्जी और मिक्स्ड चने का सलाद
प्रोटीन से भरपूर पनीर भुर्जी बनाने के लिए प्याज, अदरक, लहसुन को काट लें। इन्हें एक गरम पैन में जैतून का तेल डालकर गर्म कर लें। 2 टमाटर को नरम होने तक पकाएं। मसाले मिलाकर क्रम्बल किया हुआ पनीर डालें और कटी हुई धनिया पत्तियों से गार्निश करें।
वहीं मिक्स्ड चने का सलाद बनाने के लिए एक कटोरी काले चने में कटा हुआ खीरा, टमाटर, शिमला मिर्च, गाजर, प्याज, हरा धनिया और हरी मिर्च डालें। अब इसमें 1 छोटा चम्मच नींबू का रस, चुटकी भर नमक काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें। लंच के लिए सलाद तैयार है।
WEIGHT LOSS TRUE STORY:
वेजिटेबल रवा उत्तपम
वेजिटेबल रवा उत्तपम प्रोटीन और फाइबर का काफी अच्छा सोर्स है। इसे बनाने के लिए एक कटोरी दही लें। इसमें एक कटोरी रवा और एक चुटकी नमक मिलाएं। बैटर को आधे घंटे के लिए रख दें। कुछ मूंगफली भूनें और गाजर, शिमला मिर्च और प्याज को कद्दूकस कर लें। बैटर में गाढ़ा होने तक पानी डालें। भुनी हुई मूंगफली और कद्दूकस की हुई सब्जियों को बैटर में डाल दें। अब कलछी से गरम तवे पर उसके छोटे-छोटे पैनकेक बना लें। आप इसे लंच में खा सकते हैं, इससे आपको अपना वजन घटाने में मदद मिलेगी।
डिनर
मल्टीग्रेन ब्रेड और एवोकैडो सैंडविच
मल्टीग्रेन ब्रेड के 2 स्लाइस को टोस्ट कर लें। एवोकाडो पल्प निकालें और इस पल्प में नमक और काली मिर्च मिलाएं। अब एक स्लाइस पर हंग कर्ड और दूसरे स्लाइस पर एवोकाडो पल्प लगाएं। स्लाइस पर कद्दूकस किया हुआ पनीर, गाजर और शिमला मिर्च डालें। अब टोस्ट को एक मिनट तक ग्रिल करें और हरी चटनी के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें। डिनर में इस डिश को खाकर आप अपना वजन घटा सकते हैं।