उम्रदराज महिला के साथ जाना है डेट पर, तो पुरुष अपनाएं ये 5 सीक्रेट्स

चालीस की उम्र पार करते ही कुछ महिलाओं को लगने लगता है कि उनकी दुनिया सीमित हो चली है।
  • SHARE
  • FOLLOW
उम्रदराज महिला के साथ जाना है डेट पर, तो पुरुष अपनाएं ये 5 सीक्रेट्स


चालीस की उम्र पार करते ही कुछ महिलाओं को लगने लगता है कि उनकी दुनिया सीमित हो चली है। ऐसे में वे नो डेटिंग और नो रोमांस की लकीर अपने आगे खींच लेती हैं, जबकि पुरूष इस उम्र में और अधिक रोमांच से भर जाता है और वह अपने व अपनी महिला साथी के लिए सब कुछ करने को मानों तैयार रहते हैं। जबकि महिलाओं को लगता है कि उम्र के इस पड़ाव पर अब उनके पास कोई विकल्प नहीं है। लेकिन ये भी सच है कि समाज में कुछ महिलाएं ऐसी भी है जो आमतौर पर इस उम्र में भी डेटिंग करने से नहीं चूंकती क्योंकि उन्हें हमेशा हेल्दी और मॉडर्न जीवन की उम्मीद रहती है। आज हम पुरुषों के लिए एक उम्रदराज महिला को डेटिंग पर ले जाने की कुछ टिप्स बता रहे हैं। आइए जानते हैं—

इसे भी पढ़ें : शादी के बंधन को मजबूत रखने का 10 बेस्‍ट फॉर्मूला

Image Source- Huffington Post

  • वैसे आजकल के जमाने में 50 वर्षीय महिलाओं की सोच भी बदल रही है अब उनकी बाहरी दुनिया का भी विस्तार हो रहा है और शायद यही वह समय है जब महिलाओं को लग रहा है कि उन्हें इस उम्र में भी सुंदर दिखना चाहिए।
  • अगर महिला से बात कर आपको ऐसा लग रहा है कि आपसे पहले भी महिला किसी और को पसंद करती थी तो इस चीज से गुस्सा होने के बजाय उनकी बात सुनें और इस चीज को तवज्जो दें। पुरुषों की ऐसी आदत महिलाओं को बहुत जल्दी आकर्षित करती हैं। उन्हें लगता है कि आप इतनी जल्दी उन्हें समझने लगे हैं।

इसे भी पढ़ें : अपनी गर्लफ्रेंड से 5 तरह के झूठ बोलते हैं पुरूष, जानें क्‍यों

  • आमतौर पर महिलाओं को बात करना बहुत पसंद आता है। इसलिए पहली डेट में आप कुछ अपने बारे में भी बताएं। लेकिन कोशिश करें की ज्यादा बोलने का मौका महिलाओं को दें।  
  • किसी उम्रदराज महिला को डेटिंग पर ले जाते समय आपको महिला की पसंद-नापसंद के बारे में थोड़ा बहुत आइडिया होना चाहिए। क्योंकि एक पड़ाव के बाद महिलाएं बहुत समझदार हो जाती हैं। इसलिए उन्हें फालतू की बातें और दूसरी चीजें पसंद नहीं आती हैं।
  • डेटिंग के दौरान आप बेफिजूल की बातें न करें बल्कि एक गंभीर दृष्टिकोण बनाकर रखें। आमतौर पर महिलाओं को गंभीर और समझदार पुरूष ही पसंद आते हैं।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Relationship

Read Next

रोजाना की इन गलतियों की वजह से कपल्स में बढ़ती है गलतफहमी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version