
आंखें हमारी खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं।
आंखें हमारी खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं। लेकिन अगर आंखे खराब या कमजोर हों या फिर आंखों के नीचे डार्क सर्कल हो तो सारी पर्सनेलिटी खराब हो जाती हैं। लेकिन, क्या आप अपनी आंखों को जरूरी आराम देते हैं। घंटों आपकी नजरें कंप्यूटर और मोबाइल पर गढ़ी रहती हैं। इससे आपकी आंखें थक जाती हैं। आंखों का मेकअप भी उन पर बुरा असर डालता है, इससे आपको सूजी व रूखी आंखें और डार्क सर्कल जैसी परेशानियां हो सकती हैा। साथ ही आपकी दृष्टि पर भी बुरा असर पड़ता है। ऐसे में त्रिफला चूर्ण आपके काफी काम आ सकता है। यह आयुर्वेदिक उपचार आपकी आंखों की इन सब समस्याओं से बचाने में मददगार हो सकता है।
आलू है कारगाार
आलू चेहरे पर ग्लो लाने के साथ ही डार्क सर्कल से भी छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसके लिए आलू के रस में नींबू की कुछ बूंदे डालें और इसे आंखों के नीचे कुछ देर के लिए लगा कर रखने से फायदा होगा। इसके साथ ही आप आलू के टुकड़ें को आंखों के नीचे हल्का हल्का रब भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : छोटी आंखों के लिए घर पर ही मेकअप करने के टिप्स
कपालभाति
कपालभाति प्राणायाम में सिद्घासन, वज्रासन और पद्मासन में बैठा जाता है। इस प्राणायाम को आप रोज 5-10 मिनट तक करेंगे तो पेट नहीं निकलेगा और वजन कम करने में भी मदद मिलेगी। इससे चेहरे की झुर्रियां कम होती हैं, डार्क सर्कल्स नहीं पड़ते, साथ ही दांतों और बालों की समस्याओं में भी यह क्रिया लाभकारी है। इससे मन में सकारात्मक विचार पनपते हैं।
विटामिन सी वाले आहार खाएं
विटामिन सी मस्तिष्क में एक रसायन सेराटोनिन के बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और सेराटोनिन नामक रसायन हमारी नींद के लिए ज़रूरी है। इसमें मोजूद कोलाजेन, आखों लिगामेंट्स आदि को मजबूत बनाती है। विटामिन सी पलकें घनी होती हैं और ब्लड कंजेशन के कारण आंखों के नीचे की त्वचा के बदरंग होने को कम करता है। सिट्रस फल, बेरीज़, तरबूज़ – खरबूज़ा और दूसरी रंगीन सब्ज़ियों में विटामिन सी पाया जाता है। यह डार्क सर्कल को जड़ से खत्म करता है।
इसे भी पढ़ें : ऐसे ना लगाएं आईलाइनर, वर्ना छिन जाएगी आंखों की रोशनी
टी-बैग का यूज
टी-बैग का यूज डार्क सर्कल के अलावा डार्क सर्कल से निजात पाने के लिए भी किया जाता है। इसे ट्राई करने के लिए टी-बैग्स को कुछ देर के लिए ठंडे पानी में भिगो कर रखें और फिर इन्हें अपनी आंखों पर रख कर लेट जाएं। करीब 10 से 15 मिनट के बाद इन्हें आंखों से हटा लें। कुछ दिन तक ऐसा करने पर आप पाएंगे कि आपके डार्क सर्कल धीरे धीरे सही हो रहे हैं।
आई केयर
आंखों की देखभाल ना करने पर भी डार्क सर्कल की समस्या हो सकती है। आंखों को अच्छे से धोने से, उनकी सेहत पर अच्छा असर पड़ता है। ऐसा करने से आंखें ताजा महसूस करती हैं और उनकी थकान और रूखापन भी दूर होती है। इसके साथ ही आंखों के आसपास की छोटी मसल्स की मसाज करने से भी आंखों को आराम मिलता है। खासतौर पर जब आप घंटों कंप्यूटर पर काम करते हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Beauty In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।