
छोटी आंखों को खूबसूरत व बड़ा दिखाने के लिए कुछ खास मेकअप टिप्स के बारे में जानें। इससे आपकी आंखे हो जाएंगी बिल्कुल परफेक्ट।
किसी भी प्रकार के मेकअप में आई मेकअप का खासा मह्त्व होता है। जितनी प्रकार की आंखे होती हैं उतने ही प्रकार आई मेकअप भी होते हैं। हर किसी की आंखें परफेक्ट नहीं होती हैं ऐसे में मेकअप के जरिए उन्हें खूबसूरत व परफेक्ट बनाया जाता है। आंखो पर किया गया अच्छा मेकअप आपके चेहरे की खूबसूरती को और निखार देता है। आमतौर पर लोगों को बड़ी आंखें अच्छी लगती है क्योंकि काजल,मस्कारा व लाइनर के बाद और भी खूबसूरत लगने लगती है। लेकिन कुछ लोगों की आंखे छोटी भी होती है। ऐसे में वे असमंजस में रहते हैं कि कैसे उन्हें बड़ा दिखाय जाए। आपकी इस जरूरत को समझते हुए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ खास मेकअप टिप्स जो आपकी छोटी आंखों को देगें परफेक्ट बिग लुक।
प्राइमर और फाउंडेशन से दें बेस
यह आईमेकअप का सबसे पहला चरण होता है। मसकारा, लाइनर या शैडो लगाने से पहले आप प्राइमर और फाउंडेशन को लगा लें। इसकी मदद से आंखों के नीचे के डार्क सर्कल और दाग-धब्बे आदि छुप जाते है। इसके बाद ही बाकी मेकअप उत्पादों का प्रयोग करें।
मसकारा बढ़ाएं खूबसूरती
छोटी आंखों को बड़ा दिखाने के लिए मसकारा का इस्तेमाल जरूरी है। इससे आपकी आंखों को बड़ा लुक तो मिलेगा ही साथ ही इससे आंखों की सुंदरता भी बढ़ती है। मसकारा, आंखों पर ऊपरी और निचली पलकों पर लगाया जाता है। इसे लगाने से आंखों की पलकें सीधी हो जाती है और वह सामान्य से बड़ी दिखती है। आप चाहें तो पलकों को घुमाकर भी मसकारा लगा सकती हैं।
आईलाइनर दें परफेक्ट लुक
आईलाइनर के जरिए छोटी आंखों को बड़ा लुक दिया जाता है। आईलाइनर लगाते समय बेहद सर्तक रहने की जरूरत होती है। लाइनर को आंखों से थोड़ा आगे तक भी लगा सकते हैं। इससे आंखें बड़ी दिखेंगी। छोटी आंखों के लिए हल्के या सफेद रंग का लाइनर इस्तेमाल करें। अगर आप गहरे रंग के लाइनर इस्तेमाल करते हैं तो वह आपकी ड्रेस से मैच होना चाहिए। आईलाइनर, मसकारा इफेक्ट को बढ़ाता है। छोटी आंखे होने पर निचले हिस्से पर लाइनर कतई न लगाएं।
आईशैडो पर दे ध्यान
आईशैडो से आंखों के ऊपर का स्पेस ज्यादा लगता है, इससे आंखे बड़ी लगने लगती है। आईलीड के बाहरी किनारे पर हल्के रंग का पाउडर आई शेडो लगाऎं। क्रीज पर डार्क शैडो एप्लाई करें। आंखों को बड़ा दिखाने के लिए आंखों पर पेल, शिमर, आई शैडो आदि का प्रयोग कर सकते हैं। वैसे कुछ शेड्स हमेशा अच्छे लगते है जैसे - ब्लैक, ग्रे या पर्पल। अगर आप कॉलेज गोईंग गर्ल है तो पिंक, ब्राउन या मैरून जैसे रंग भी लगा सकती है। आईशैडो को लाइनर और मसकारा लगाने के बाद ही लगाएं।
शिमर का प्रयोग
छोटी आंखों पर शिमर का इस्तेमाल करना अच्छा होता है। यह एक तरीके का चमकीला ड्राई पाउडर होता है जो आंखों में स्पार्कल इफेक्ट देता है। लेकिन इसका उपयोग बेहद सावधानी से करना चाहिए। इसका इस्तेमाल सिर्फ पलकों पर होता है।
आंखों का खूसूरती में खास योगदान होता है। ऐसे में इन खास टिप्स को अपनाने के बाद आप छोटी आंखों को खूबसूरत और बड़ा बना सकते हैं।
Read More Articles On Eye Makeup In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।