Doctor Verified

उम्र के हिसाब से रोज कितनी कैलोरी लेनी चाहिए? जानें डाइटिशियन से

Daily Calorie Intake As Per Age: शरीर को ठीक ढंग से काम करने के लिए ऊर्जा की जरूरत होती है, जानें उम्र के हिसाब से रोज कितनी कैलोरी लेनी चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
उम्र के हिसाब से रोज कितनी कैलोरी लेनी चाहिए? जानें डाइटिशियन से


Daily Calorie Intake As Per Age: शरीर को ठीक ढंग से काम करने के लिए ऊर्जा की जरूरत होती है। शरीर की जरूरत के हिसाब से हर व्यक्ति के लिए इसकी मात्रा अलग-अलग हो सकती है। डाइट में कैलोरी की संतुलित मात्रा होने से आपका शरीर फिट और हेल्दी रहता है। शरीर को ऊर्जा भोजन से मिलती है। लेकिन ज्यादातर लोगों को यह जानकारी नहीं होती है कि उनकी उम्र और शारीरिक जरूरतों के हिसाब से उन्हें प्रतिदिन कितनी मात्रा में कैलोरी की जरूरत होती है। यही कारण कि कुछ लोग जब ज्यादा कैलोरी इनटेक लेने लगते हैं, तो इससे शरीर में फैट बढ़ने लगता है और वजन बढ़ जाता है। वहीं कुछ लोग अपनी जरूरत से कम मात्रा में कैलोरी लेते हैं, इसकी वजह से उनका वजन कम हो सकता है और शरीर में कमजोरी बनी रहती है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं रोजाना उम्र के हिसाब से आपको कितनी कैलोरी लेनी चाहिए।

उम्र के हिसाब से रोज कितनी कैलोरी लेनी चाहिए?- Daily Calorie Intake As Per Age in Hindi

कैलोरी दरअसल ऊर्जा का ही एक माप है और डाइट में इसकी संतुलित मात्रा का होना बहुत जरूरी है। आप जो भी खाते हैं, उसमें कैलोरी की कुछ न कुछ मात्रा जरूर होती है। कैलोरी कई तरह की होती है और संतुलित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि, "आमतौर पर एक स्वस्थ और फिट व्यक्ति को रोजाना लगभग 2500 कैलोरी की जरूरत होती है। महिलाओं के लिए यह मात्रा 2000 होती है। लेकिन जरूरी नहीं है कि आपकी शारीरिक जरूरतों के हिसाब से इतनी मात्रा काफी है या ज्यादा है।"

Daily Calorie Intake As Per Age

इसे भी पढ़ें: बॉडीबिल्डिंग के लिए लें ये 2200 कैलोरी डाइट, मिलेगा भरपूर प्रोटीन

उम्र के हिसाब से आपको रोजाना इस मात्रा में कैलोरी की जरूरत होती है-

18 से 25 साल की उम्र

शारीरिक एक्टिविटी वाले लोग: 3000 कैलोरी

कम शारीरिक एक्टिविटी वाले लोग: 2800 कैलोरी

शारीरिक गतिविधि न करने वाले लोग: 2400 कैलोरी

25 से 35 साल

शारीरिक एक्टिविटी वाले लोग: 3000 कैलोरी

कम शारीरिक एक्टिविटी वाले लोग: 2800 कैलोरी

शारीरिक गतिविधि न करने वाले लोग: 2400 कैलोरी

25 से 35 साल

शारीरिक एक्टिविटी वाले लोग: 2800 कैलोरी

कम शारीरिक एक्टिविटी वाले लोग: 2600 कैलोरी

शारीरिक गतिविधि न करने वाले लोग: 2400 कैलोरी

35 से 45 साल

शारीरिक एक्टिविटी वाले लोग: 2800 कैलोरी

कम शारीरिक एक्टिविटी वाले लोग: 2600 कैलोरी

शारीरिक गतिविधि न करने वाले लोग: 2400 कैलोरी

46 से 55 साल

शारीरिक एक्टिविटी वाले लोग: 2800 कैलोरी

कम शारीरिक एक्टिविटी वाले लोग: 2400 कैलोरी

शारीरिक गतिविधि न करने वाले लोग: 2200 कैलोरी

56 से 60 साल

शारीरिक एक्टिविटी वाले लोग: 2600 कैलोरी

कम शारीरिक एक्टिविटी वाले लोग: 2400 कैलोरी

शारीरिक गतिविधि न करने वाले लोग: 2000 कैलोरी

60 से 70 साल और इससे अधिक

शारीरिक एक्टिविटी वाले लोग: 2600 कैलोरी

कम शारीरिक एक्टिविटी वाले लोग: 2200 कैलोरी

शारीरिक गतिविधि न करने वाले लोग: 2000 कैलोरी

इसे भी पढ़ें: वजन बढ़ाने के लिए 7 दिनों तक फॉलो करें ये डाइट प्लान, वेट और मसल्स गेन में मिलेगी मदद

डाइट में कैलोरी की मात्रा उम्र के अलावा शारीरिक स्थिति और व्यक्ति के स्वस्थ पर निर्भर करती है। कैलोरी इनटेक पूरा करने के लिए आपको हेल्दी और कम फैट वाले फूड्स का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा शरीर को फिट और हेल्दी बनाए रखने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

क्या आपका भी रोज घटता-बढ़ता रहता है वजन? एक्सपर्ट से जानें वजन में उतार-चढ़ाव के 7 कारण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version