सीताफल (शरीफा) खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

Custard Apple Health Benefits In Hindi:सीताफल खाने से शरीर की कई परेशानिया दूर होती हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
सीताफल (शरीफा) खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे


Custard Apple Health Benefits In Hindi: सीताफल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ठंड के समय यह बाजारों में बहुत मात्रा में उपलब्ध होता हैं। इसे शरीफा भी कहा जाता है। ये खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, विटामिन सी और पोटेशियम आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। सीताफल से शरीर की कमजोरी दूर होती है और पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है। सीताफल बच्चों के साथ बुजुर्गों को भी आसानी से खिलाया जा सकता हैं। सीताफल सर्दियों के समय कफ की समस्या को भी आसानी से दूर करता है। सीताफल डायबिटीज के मरीज भी आसानी से खा सकते हैं। आइए जानते हैं सीताफल के फायदों के बारे में।

इम्यूनिटी को करें मजबूत

सर्दियों में पाए जाने वाला सीताफल शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ शरीर को हेल्दी रखने में मदद करेगा। सीताफल में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ शरीर में मौसमी बीमारियों को आसानी से नहीं लगने देता।

आयरन की कमी

आयरन की कमी को पूरा करने के लिए सीतापल का सेवन किया जा सकता है। सीताफल शरीर में आयरन की कमी को पूरा करके कमजोरी को दूर करने में मदद करता है। सीताफल को कई तरह से खाया जा सकता है। इसे सलाद, स्मूदी और शेक बनाकर भी पीया जा सकता है।

वजन को बढ़ाएं

सीताफल नियमित खाने से शरीर का वजन बढ़ता है। सीताफल खाने से शरीर को इंस्टैंट एनर्जी मिलने के साथ वजन बढ़ाने में मदद करता है। अगर आप थका हुआ फील कर रहे हैं, तो एक सीताफल जरूर खा कर देखिए। ये शरीर को थकावट को दूर करेगा।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में पुरुष करें काले छुहारे का सेवन, दूर होंगी ये 5 परेशानियां

sitaphal

अस्थमा मरीजों के लिए फायदेमंद

सीताफल अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से फेफड़ों की सूजन दूर होने के साथ एलर्जी की समस्या भी कम होती हैं। सीताफल शरीर को लंबे समय तक हेल्दी रखने में मदद करता है। सीताफल में पाए जाने वाला  एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण अस्थमा अस्थमा के जोखिम को कम करता हैं।

हार्ट के लिए हेल्दी

सीताफल हार्ट के लिए फायदेमंद होता है। ये नियमित खाने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। सीताफल में पाए जाने वाला विटामिन-बी6 साथ स्ट्रोक के खतरे को कम करने के साथ इसके सेवन से हार्ट संबंधी बीमारियां होने का खतरा कम होता हैं।

सीताफल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको खाने से कई तरह की परेशानियां दूर होती हैं। लेकिन अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन शुरू करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

सर्दियों में ओट्स के लड्डू खाने से सेहत को मिलेंगे कई फायदे, जानें इसकी रेसिपी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version