Fri Sep 11, 2026 | 06:56 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

यूरिक एसिड में धनिया पानी कैसे फायदेमंद है? जानें क्या कहती हैं एक्सपर्ट और स्टडी

यूरिक एसिड के कारण जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत पाने के लिए कई लोग धनिया का पानी पीते हैं। धनिया पानी एक असरदार घरेलू उपाय है। इसलिए, आइए जानते हैं कि यूरिक एसिड में धनिया पानी पीने के क्या-क्या फायदे हैं?

इस पेज पर:-


हाई यूरिक एसिड न सि्रफ जोड़ों में दर्द का कारण बनता है, बल्कि किडनी की सेहत के लिए भी खतरनाक हो सकता है। ऐसे में रसोई में मौजूद धनिया यूरिक एसिड के लक्षणों को कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं। धनिया के बीजों में मौजूद गुणों के कारण यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। खासकर यूरिक एसिड की समस्या में धनिया का पानी पीने की सलाह दी जाती है। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि क्या धनिया का पानी यूरिक एसिड में फायदेमंद होता है। जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन का कहना है कि धनिया में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों में जमे क्रिस्टल्स के कारण होने वाली सूजन और दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। 

यूरिक एसिड में धनिया पानी के फायदे

न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार यूरिक एसिड में धनिया का पानी पीना कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। 2022 में Journal of Agricultural and Food Chemistry में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, धनिया शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि यह ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है और यूरिक एसिड को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा, यह शरीर में शुगर और फैट के स्तर को भी बेहतर बनाने के साथ किडनी और आंत में मौजूद सोडियम को सोखने वाली प्रक्रिया को भी कम करता है। इसके साथ ही, 2025 में Food Science & Nutrition में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, धनिया नाइट्रोजन मेटाबॉलिज्म को असरदार तरीके से कंट्रोल करता है और सीरम यूरिक एसिड को कम करता है। 

1. यूरिक एसिड को कम करने में मदद

इन स्टडी के अनुसार धनिया पानी शरीर में जमे यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करता है। यह किडनी के काम करने की क्षमता को बेहतर बनाता है, जिससे यूरिक एसिड यूरिन के रास्ते बाहर निकलता है। 

2. एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण

धनिया के पानी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो यूरिक एसिड बढ़ने के कारण जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। यह गाउट के मरीजों के लिए खासतौर पर फायदेमंद हो सकता है। 

3. पाचन में सुधार

धनिया का सेवन पाचन के लिए भी अच्छा होता है, क्योंकि यह पेट में गुड बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाकर पाचन तंत्र और मेटाबॉलिज्म को हेल्दी रखने में मदद करता है, जिससे शरीर में यूरिक एसिड बनने की प्रक्रिया कंट्रोल में रहती है। 

इसे भी पढ़ें: कमर की चर्बी से क्यों बढ़ता है यूरिक एसिड? डॉक्टर से जानें कारण और बचाव

धनिया का पानी कैसे तैयार करें? 

न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन ने बताया कि, धनिया पानी बनाना बहुत आसान होता है और इसे आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए 1 चम्मच धनिया के बीज या ताजी पत्तियों को 1 गिलास पानी में रातभर भिगोकर रख दें। इसके बाद अगली सुबह इस पानी को 5 से 10 मिनट तक अच्छी तरह उबालें और फिर पानी को एक गिलास या कप में छान लें और हल्का ठंडा होने पर चाय की तरह खाली पेट पिएं। 

धनिया पानी कितने दिनों में असर दिखाता है? 

न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार यूरिक एसिड की समस्या में खालीप पेट धनिया का पानी पीने से 2 से 3 हफ्तों में आपके शरीर में नजर आने वाले लक्षणों में सुधार नजर आ सकता है। इतना ही नहीं, ब्लड रिपोर्ट में यूरिक एसिड का लेवल कम होने में आमतौर पर 4 से 5 हफ्तों का समय लग सकता है। मगर आपको इस पानी के साथ डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाएं और सही डाइट फॉलो करने के साथ गलत खानपान की आदतों से परहेज करना भी जरूरी है। 

01 - 2026-04-17T185047.208

किन लोगों को धनिया पानी नहीं पीना चाहिए? 

धनिया का पानी सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ लोगों को इसे पीने से बचना चाहिए- 

1. लो ब्लड शुगर 

2018 में International Journal of Pharmaceutical and Phytopharmacological Research में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, खाली पेट धनिया का पानी पीने से ब्लड शुगर के स्तर में काफी कमी देखने को मिली है। ऐसे में जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल पहले से कम रहता है या फिर डायबिटीज से पीड़ित मरीज जो दवा लेते हैं, उन्हें धनिया का पानी पीने से बचना चाहिए। धनिया का पानी आपके ब्लड शुगर लेवल को काफी तेजी से कम कर सकता है। 

2. लो ब्लड प्रेशर

धनिया का पानी ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। इसलिए, लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को इसे लेने से चक्कर आने की समस्या हो सकती है। 2020 में Advanced Pharmaceutical Bulletin में प्रकाशित स्टडी के अनुसार धनिया का इस्तेमाल ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। इसलिए, जिन लोगों का ब्लड प्रेशर पहले से कम रहता है या फिर जो ब्लड प्रेशर को कम करने की दवा लेते हैं, उन्हें इस पानी को पीने से बचना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: हाई यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए फॉलो करें 7 दिन का डाइट चार्ट

3. एलर्जी की समस्या

कुछ लोगों को धनिया से एलर्जी हो सकती है। ऐसे में जिन लोगों को धनिया का पानी पीने के बाद उल्टी, पेट में जलन आदि जैसी समस्याएं होती हैं तो इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इतना ही नहीं, धनिया से एलर्जी होने पर इसका पानी को पीने से स्किन एलर्जी भी हो सकती है। 

4. सर्जरी के दौरान

अगर आप नियमित रूप से इस पानी को पीते हैं तो सर्जरी से 2 हफ्ते पहले इसे पीना बंद कर दें, क्योंकि यह ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर के स्तर को प्रभावित कर सकता है।

धनिया पानी पीते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? 

न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के मुताबिक धनिया का पानी एक नेचुरल उपाय है, लेकिन इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं, इसलिए इन बातों का ध्यान रखें- 

  • कुछ लोगों को धनिया से एलर्जी हो सकती है। इसलिए, अगर आपको भी इससे एलर्जी है तो सेवन करने से बचें, क्योंकि ये खुजली, रैशेज या सांस लेने में परेशानी का कारण बन सकता है। 
  • अगर आप प्रेग्नेंट हैं या ब्रेस्टफीड करवा रहे हैं तो धनिया का पानी अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से कंसल्ट जरूर कर लें। 
  • अगर आप पहले से यूरिक एसिड या अन्य किसी बीमारी के लिए दवाइयां ले रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह पर ही इस पानी को अपनी डाइट में शामिल करें। 

इसे भी पढ़ें: बढ़ते यूरिक एसिड से फैटी लिवर की हो सकती है समस्या, डॉक्टर से जानें कनेक्शन और बचाव के उपाय

डॉक्टर से कब मिलें?

न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन का कहना है कि, धनिया पानी यूरिक एसिड की समस्या में काफी फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसको इलाज समझकर इस पर पूरी तरह निर्भर रहना सही नहीं है। इसलिए, अगर आपको जोड़ों में लगातार दर्द और सूजन की समस्या रहती है, ब्लड टेस्ट में यूरिक एसिड का लेवल ज्यादा आता है, अचानक तेज दर्द, रेडनेस और सूजन की समस्या हो तो यह गाउट का संकेत हो सकता है। इसलिए, खुद से कोई उपचार शुरू करने से पहले डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करें। 

निष्कर्ष

धनिया का पानी एक सिंपल, सस्ता और नेचुरल उपाय है, जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं, यह एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो आपके शरीर को डिटॉक्स करने और किडनी को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है। इसलिए, आप अपनी रोजाना की डाइट में धनिया का पानी शामिल कर सकते हैं। ध्यान रहे अगर आपको यूरिक एसिड से जुड़े गंभीर लक्षण नजर आएं तो बिना देर किए तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए। साथ ही, इस पानी को पीने के साथ हेल्दी डाइट और डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाओं का सेवन भी करना बहुत जरूरी है। 

Image Credit: Freepik 

FAQ

  • क्या धनिया पानी यूरिक एसिड को जड़ से खत्म कर सकता है?

    नहीं, धनिया का पानी पीने से यूरिक एसिड को कंट्रोल करने और उसे शरीर से बाहर निकालने में मदद मिल सकती है। लेकिन, धनिया का पानी यूरिक एसिड की समस्या को जड़ से खत्म कर देगा, यह पूरी तरह से सही नहीं होता है। 
  • दिन में कितनी बार धनिया पानी पीना चाहिए?

    धनिया का पानी पीने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट है। आमतौर पर दिन में एक गिलास धनिया पानी पीना काफी होता है, जो आपके पाचन को बेहतर रखने और वजन कम करने में मदद करता है। 
  • शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने के क्या लक्षण हैं?

    शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने पर जोड़ों में दर्द, रेडनेस और सूजन की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही, उठने-बैठने में जकड़न और जोड़ों के पास की स्किन पर खुजली या गांठें भी बन सकती हैं। 
  • यूरिक एसिड में रात को क्या खाना चाहिए?

    यूरिक एसिड कम करने के लिए रात में लो-फैट डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे टोंड दूध या दही, फाइबर से भरपूर सलाद और हल्का डिनर कर सकते हैं। कम प्यूरीन वाले फूड्स गाउट के दर्द को कम करने में मदद करते हैं। 

Read Next

हाई यूर‍िक एस‍िड में चावल खाना चाह‍िए या नहींं? डॉक्‍टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 17, 2026 18:55 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Apr 17, 2026 18:55 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content