चिप्स, बिस्किट, बर्गर और पिज्जा का स्वाद निसंदेह हर किसी को पसंद आता है। मगर ये हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी होता है। तो क्यों न हम अपने आहार में कुछ हेल्दी आहार को शामिल करें। यह अपने भोजन को हेल्दी बनाने की एक अच्छी शुरुआत हो सकती है। इसके कई तरीके हो सकते हैं, जैसे वसा, सोडियम और शर्करा की कटौती, फ्रूट, वेजिटेबल, अनाज आदि हेल्दी चीजों को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। स्वस्थ आहार आपको लंबे समय तक स्वस्थ शरीर प्रदान करने में मदद कर सकते हैं।
इस प्रकार का आहार आपका वजन कम करे ये जरूरी नहीं है, मगर यह काफी हद तक आपकी जीवनशैली में बदलाव ला सकता है। आमतौर, आप हेल्दी डाइट तभी ले सकते हैं जब आप अपना भोजन स्वयं बनाते हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्यों कि जब आप बाहर का खाना खाते हैं या जब आपका खाना कोई और बनाता है तो वह अपने अनुसार सामग्री मिलाता है, जिससे कई बार वसा, शुगर, नमक आदि चीजों की मात्रा अधिक हो जाती है, इस प्रकार के आहार नियमित रूप से लेने पर आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। खुद से भोजन पकाने में आपको अपने आहार के बारे में पता होता है।
स्वस्थ भोजन कई प्रकार से लाभ दिला सकता है:
- मधुमेह का प्रबंधन
- वजन प्रबंधन
- ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है
- हृदय को स्वस्थ रखता है
इसलिए, हम कुछ रेसिपी के बारे में हैं जो काफी हेल्दी होते हैं, जिन्हें बनाना काफी असान भी है। इसे कोई भी बना सकता है:
पाइन एप्पल ग्रीन स्मूदी (Pineapple Green Smoothie)
सामग्री
- 1 कप पालक के पत्ते
- ½ केला
- 2 स्लाइस पाइन एप्पल का टुकड़ा
- ½ कप डबल टोंड मिल्क या फ्रेश बादाम दूध या फ्रेश कोकोनट मिल्क (अपने पसंद के अनुसार)
- 1 चम्मच शहद
- 1 बड़ा चम्मच चिया सीड्स
- 1/3 कप फ्रेश दही
- 1/3 मट्ठा, यदि आप स्मूदी को पतला बनाना चाहते हैं।
बनाने की विधि
सबसे पहले सभी तरल पदार्थों को मिक्स करें उसके बाद उसमें पालक, केला, पाइन एप्पल, चिया सीड्स और शहद को मिक्सर में ब्लेंड करें। अब इसे सर्व कीजिए।
हाई प्रोटीन चिल्ड सलाद (HIGH PROTEIN CHILLED SALAD)
सामग्री
- 100 ग्राम फ्रेश, कम वसा वाला पनीर
- 2 स्लाइस अनानास
- 1 संतरा
- 1 लाल प्याज
- 2 टमाटर
- ½ कप कद्दूकस की हुई गाजर
- 6-8 जैतून
- 2 अजवाइन की छड़ें
- 30 ग्राम कम वसा वाला चीज़
- 6-7 अखरोट
- 1 बड़ा चम्मच लो-फैट मियोनीज
- एक चुटकी, काली मिर्च
बनाने की विधि
- पनीर को छोटे क्यूब्स में काटें। और छोटे क्यूब के आकार के टुकड़ों में अनानास के स्लाइस, संतरे, अजवाइन, प्याज, टमाटर को काट लें।
- धीमी आंच पर, अखरोट को हल्का भून लें और आंच बंद कर दें और अखरोट को क्रश कर दें।
- एक कटोरे में सभी सामग्रियों को मिलाएं और 2-3 घंटे के लिए ठंडा करें।
- काली मिर्च के साथ मियोनीज मिलाएं और कटोरे में पनीर शामिल करें।
- चिल्ड सर्व करें। यह मेरी पसंदीदा रेसिपी है। यह ओमेगा 3 से समृद्ध है, जो शरीर के सूजन और चोटों से लड़ने में मदद करता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट भी उच्च मात्रा में पाए जाते हैं।
रेसिपी बनाने के दौरान कुछ सुझाव:
- सुनिश्चित करें कि आपकी रसोई और खाना पकाने के स्लैब साफ हैं
- सलाद बनाते समय केवल ताजी सब्जियों का उपयोग करें क्योंकि यह डिश में हेल्थ वैल्यू को जोड़ता है
- यदि आपको किसी फूड से एलर्जी है, तो सुनिश्चित करें कि आप उन खाद्य पदार्थों से दूरी बनाए रखें
- जब आप इसे बनाएं तो इंज्वाय करें, क्योंकि यह एक कला है।
Read more articles on Healthy Diet In Hindi
Read Next
डोनाल्ट ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प कैसे रखती हैं खुद को फिट? जानें उनका कंप्लीट डाइट प्लान
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version