Doctor Verified

मानसून में बढ़ रहा है कंजंक्टिवाइटिस (आंखें लाल होना) का खतरा, बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

How to Prevent Conjunctivitis in Hindi: मानसून में कंजंक्टिवाइटिस की समस्या होना बेहद आम है। लेकिन कुछ उपायों से इसके जोखिम को कम किया जा सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में बढ़ रहा है कंजंक्टिवाइटिस (आंखें लाल होना) का खतरा, बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स


Conjunctivitis Prevention Tips:  मानसून में सिर्फ त्वचा या बालों से जुड़ी समस्याएं ही परेशान नहीं करती हैं। इस मौसम में आंखों से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। मानसून में आंखों में बैक्टीरियल इंफेक्शन, एलर्जी, वायरस इंफेक्शन या कंजंक्टिवाइटिस होना बेहद आम है। इस मौसम में अधिकतर लोगों को आंखों पर खुजली और जलन से परेशान होना पड़ता है। आपको बता दें कि कंजंक्टिवाइटिस, एक तरह का आई इंफेक्शन है, जिसमें आंखें लाल हो जाती हैं। इतना ही नहीं, कंजंक्टिवाइटिस की वजह से आंखों में सूजन भी आ सकती है। यह आंख के सफेद भाग से लेकर, पलकों के अंतर वाली परत तक फैल सकती हैं। मानसून में कंजंक्टिवाइटिस की समस्या होना बेहद सामान्य है। इसकी वजह से आंखों में खुजली और इरिटेशन हो सकती है। यह एक से दूसरे व्यक्ति में फैल भी सकता है। लेकिन कुछ उपायों की मदद से इस समस्या से बचाव किया जा सकता है। आइए, फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के डॉ. रमन कुमार से जानते हैं आंखों को लाल होने से कैसे बचाएं-

मानसून में कंजंक्टिवाइटिस से बचने के लिए टिप्स

1. हाथों को नियमित रूप से धोएं

मानसून में आंखों से जुड़ी समस्या कंजंक्टिवाइटिस से बचने के लिए नियमित रूप से हाथों को साफ करना बहुत जरूरी होता है। दरअसल, हम पूरे दिनभर पर अनगिनत सतहों पर हाथ रखते हैं। इनमें से कुछ जगहों पर कीटाणु भी हो सकते हैं। अगर ऐसे में आप अपने हाथों को सीधा आंखों पर लगाएंगे, तो इससे आंखों से का संक्रमण हो सकता है। इससे इंफेक्शन का जोखिम बढ़ सकता है। इसलिए आंखों को छूने से पहले हाथों को साबुन या हैंड सैनिटाइजर से जरूर साफ करें। 

2. आंखों को पानी से साफ करें

मानसून में बाहर से घर आते ही आपको सबसे पहले चेहरे और आंखों को अच्छी तरह साफ करना चाहिए। आप आंखों को साफ पानी से जरूर धोएं। इससे आंखों में गई गंदगी आसानी से बाहर निकल जाती है। इससे इंफेक्शन से भी बचाव होगा। साथ ही, आंखें स्वस्थ भी बनी रहेंगी।

इसे भी पढ़ें- आंखों में जलन क्यों होती है? जानें कारण और बचाव के उपाय

3. आंखों को मसलें नहीं

अगर आपको आंखों पर जलन या खुजली की समस्या हो रही है, तो आंखों को मसलने से बचें। इससे आंखें लाल नजर आ सकती है। साथ ही, खुजली और जलन की समस्या भी बढ़ सकती है। हालांकि, आंखों को रगड़ने से आपको जलन से राहत मिल सकती है। लेकिन, इससे बैक्टीरिया आंखों की गहराई तक जा सकते हैं और इंफेक्शन का जोखिम बढ़ सकता है। इसलिए आंखों को रगड़ने के बजाय, पानी से साफ करें। 

4. पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें

अगर आपके आस-पास या घर पर कोई कंजंक्टिवाइटिस या किसी अन्य संक्रमित बीमारी से पीड़ित हैं, तो उसके संपर्क में आने से बचें। साथ ही, उसकी निजी वस्तुओं जैसे तैलिया, चश्मा, तकिया या मेकअप आदि का इस्तेमाल न करें। इससे बैक्टीरिया आप तक भी फैल सकता है। 

इसे भी पढ़ें- आंखों की जलन और पानी आने की समस्‍या दूर करेंगे ये 5 घरेलू उपाय, गर्मी में आंखों को म‍िलेगी ठंडक

5. आंखों को धूल और धूप से बचाएं

कंजंक्टिवाइटिस से बचने के लिए आपको आंखों को धूल और धूप से बचाना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप घर से बाहर निकलने पर चश्मा जरूर पहनें। इससे आंखों का धूल और धूप से बचाव होगा। साथ ही, आंखों को आराम देने के लिए पूरी नींद लें। 

मानसून में आंखों को कंजंक्टिवाइटिस से बचाने के लिए इन उपायों को जरूर अपनाएं। इससे आंखें मानसून में भी सुरक्षित रहेंगे। हालांकि, अगर आपको आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है, तो बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। आंखों की समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए। 

Read Next

लेसिक सर्जरी के बाद बार-बार आंखें मलने से हो सकती हैं कई दिक्कतें, बरतें जरूरी सावधानियां

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version