Doctor Verified

बच्चों में कॉमन हैं आंखों से जुड़ी ये परेशानियां, डॉक्टर से जानें बचाव

Common Eye Problems in Kids: बच्चों में चश्मा लगना, नजर कमजोर होना और इन्फेक्शन जैसी समस्याओं का खतरा ज्यादा रहता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चों में कॉमन हैं आंखों से जुड़ी ये परेशानियां, डॉक्टर से जानें बचाव


Common Eye Problems in Kids: बच्चों में आंखों से जुड़ी समस्याओं के लक्षणों को सही समय पर पहचान कर पेरेंट्स को उचित कदम जरूर उठाना चाहिए। आमतौर पर बच्चों को यह समझ में नहीं आता है कि उनकी आंख में किसी तरह की दिक्कत हो रही है। ऐसे में अगर पेरेंट्स भी इन चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं, तो बच्चे को आगे चलकर गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जन्म के समय से ही बच्चों में अंधेपन और नजर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं और इसके पीछे खानपान और पोषण जैसे कारक भी जिम्मेदार हैं। एक अनुमान के मुताबिक भारत में ब्लाइंड बच्चों की संख्या लगभग  2 मिलियन के आसपास है। ज्यादातर बच्चों में यह समस्या पोषण की कमी और सामान्य स्वास्थ्य कारणों की वजह से हो रही है। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं, बच्चों में आंखों से जुड़ी समस्याओं के बारे में।

बच्चों में कॉमन हैं आंखों से जुड़ी ये परेशानियां- Common Eye Problems in Kids in Hindi

बच्चों को हेल्दी और फिट रखने के लिए उनकी आंखों का ध्यान भी रखना चाहिए। आंखों से जुड़ी समस्याओं के लक्षणों को सही समय पर पहचान लेने से गंभीर जोखिम को कम करने में मदद मिलती है। ओनली माय हेल्थ के साथ इक्स्क्लूसिव बातचीत में अरुणोदय डेसरेट आई हॉस्पिटल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ वैभव सेठी ने बताया, "बच्चों में चश्मा लगना, नजर कमजोर होना और इन्फेक्शन जैसी समस्याओं का खतरा ज्यादा रहता है। इन समस्याओं को नजरअंदाज करने से आगे चलकर बच्चों की आंखें गंभीर रूप से प्रभावित होती हैं। खानपान और लाइफस्टाइल को ठीक करने से इन समस्याओं के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।"

Common Eye Problems in Kids

इसे भी पढ़ें: आंखों को बीमारियों से बचाने के लिए जरूर करें ये काम, डॉ अरुण सेठी से जानें टिप्स

बच्चों में आंखों से जुड़ी इस तरह की समस्याओं का खतरा भी रहता है-

आंखों का लाल होना: बच्चों के आंखों का लाल होना कई कारणों से हो सकता है, जैसे कि अधिक ऑनलाइन समय, धूप, धूल आदि।

आंखों में खुजली: बच्चों की आंखों में खुजली की समस्या भी हो सकती है जो एलर्जी, बैक्टीरियल इंफेक्शन या वायरल इंफेक्शन के कारण हो सकती है।

आंखों से पानी आना: अधिकांश मामलों में, आंखों से पानी आना नेत्र-संबंधी इंफेक्शन के लक्षण हो सकते हैं।

आंखों का छिलना: यह आंखों के लिए संकेत हो सकता है कि बच्चे को विटामिन डी की कमी है या फिर अन्य पोषण संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

बच्चों को आंखों से जुड़ी समस्याओं से कैसे बचाएं?

बच्चों को आंखों से जुड़ी समस्याओं से बचाने के लिए इन चीजों का ध्यान रखना चाहिए-

स्क्रीन टाइम का प्रबंधन: बच्चों को स्क्रीन टाइम को कंट्रोल करना चाहिए, खासकर ऑनलाइन गेम्स और टीवी देखने के समय को कम किया जाना चाहिए।

आंखों की नियमित जांच: बच्चों की नियमित आंखों की जांच कराना बहुत जरूरी है। इससे किसी भी संभावित समस्या को समय रहते पहचाना जा सकता है और उचित उपचार कराया जा सकता है।

स्वस्थ खानपान: बच्चों को स्वस्थ आहार और पूर्ण आहार देना चाहिए, जिसमें विटामिन ए, सी, डी, जिंक, आदि शामिल हों। ये सभी पोषक तत्व आंखों के लिए महत्वपूर्ण हैं।

हाइजीन की देखभाल: बच्चों को साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए। यह उन्हें आंखों से इंफेक्शन से बचाव करने में मदद कर सकता है

इसे भी पढ़ें: Myopia Causes, Symptom: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रही है आंखों की बीमारी मायोपिया, डॉक्टर से जानें इसके बारे में

आंख से जुड़ी गंभीर समस्याओं से बचाव के लिए आपको समय-समय पर डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। साल में एक बार आपको आंख की जांच जरूर करानी चाहिए। बच्चों की आंखों को हेल्दी रखने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल का भी ध्यान रखना चाहिए।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

बच्चों की सेहत के लिए रात में देर से सोना नुकसानदायक क्यों होता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer