सर्दी-जुकाम का वायरस भी बन सकता है जानलेवा ब्लड क्लॉटिंग का कारण, वैज्ञानिकों ने बताया क्या है दोनों में संबंध

एक स्टडी के मुताबिक सामान्य सर्दी का वायरस शरीर में ब्लड क्लॉटिंग का कारण बन सकता है। इसे नजरअंदाज करना कई बार बड़ी समस्या का कारण भी बन सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दी-जुकाम का वायरस भी बन सकता है जानलेवा ब्लड क्लॉटिंग का कारण, वैज्ञानिकों ने बताया क्या है दोनों में संबंध


सर्दी-जुकाम को लोग छोटी समस्या समझकर आमतौर पर नजरअंदाज कर देते हैं। अगर लंबे समय तक आपको ऐसी स्थिति बनी है तो कई बार यह अन्य समस्याओं की ओर इशारा भी हो सकता है। हाल ही में न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन द्वारा की गई एक स्टडी के मुताबिक सामान्य सर्दी का वायरस शरीर में ब्लड क्लॉटिंग का कारण बन सकता है। इसे नजरअंदाज करना कई बार बड़ी समस्या का कारण भी बन सकता है।

प्लेटलेट्स पर पड़ सकता है 

असर शोधकर्ताओं के मुताबिक सर्दी के शुरुआती दौर में आपको हल्की सर्दी या फिर कफ जैसे सामान्य लक्षण दिख सकते हैं, लेकिन इसे लंबे समय तक नजरअंदाज करने पर आपकी प्लेटलेट्स पर भी असर पड़ सकता है। ऐसे में कई बार यह एंटी प्लेटलेट फैक्टर  4 डिसऑर्डर भी बन सकता है। स्टडी के मुताबिक सर्दी-जुकाम जैसे वायरस प्लेटलेट्स गिरने का कारण बनने के साथ ही प्लेटलेट्स को अन्य तरीकों से भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। दरअसल, पहली बार एक बच्चे में ऐसी समस्या देखी गई थी, जिसके बाद इसपर स्टडी की गई। बच्चे का Adenovirus Infection यानि सामान्य सर्दी-जुकाम का इलाज चल रहा था, जिसके बाद उसे Thrombocytopenia नामक समस्या हुई, जिसमें उसका प्लेटलेट काउंट सामान्य से काफी कम हो गया था। 

इसे भी पढ़ें- प्लेटलेट्स कम होने पर नहीं करना चाहिए इन 5 फू्ड्स का सेवन, बढ़ने की बजाए कम होते हैं प्लेटलेट्स

cold

सर्दी-जुकाम को न करें नजरअंदाज 

आमतौर पर लोग सर्दी-जुकाम को खुद ठीक होने वाली समस्या समझकर नजरअंदाज करते हैं, लेकिन यह साइनाइटिस, जोड़ों में दर्द, नाक बंद होना, शरीर में दर्द और जोड़ों में दर्द होने जैसी समस्याओं का कारण भी बन सकता है। सामान्य सर्दी-जुकाम कई बार अन्य लोगों में भी फैल सकता है। इसे नजरअंदाज करना कई बार कोरोनावायरस, गले की समस्या या फिर प्लेटलेट्स गिरने का संकेत भी हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें- सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या से हैं परेशान? आजमाएं ये आसान घरेलू उपाय

प्लेटलेट्स कम होने पर क्या करें? 

प्लेटलेट्स ज्यादा कम होना कई बार जानलेवा भी साबित हो सकता है। ऐसी स्थिति होने पर सबसे पहले शरीर में पानी की कमी न होने दें। ऐसे में आप पपीते के पत्तों का रस भी पी सकते हैं। इससे प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ती है। ऐसे में आप विटामिन सी से भरपूर आहार जैसे पालक, ब्रोकली, अनानास, मौसंबी आदि का भी सेवन कर सकते हैं।

Read Next

बार-बार डकार आने से परेशान थी 24 साल की महिला, जांच में निकला स्टेज-3 कोलन कैंसर, आप भी न करें नजरअंदाज

Disclaimer